एयर इंडिया की फ्लाइट में गंदगी और खराब सीटें:अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ने जताई आपत्ति, 3 घंटे तक एयरपोर्ट पर रोका

एयर इंडिया की फ्लाइट में गंदगी और खराब सीटें:अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार ने जताई आपत्ति, 3 घंटे तक एयरपोर्ट पर रोका

दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के खिलाफ एक गंभीर शिकायत सामने आई है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ओर श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने एयरलाइन पर यात्रियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। ज्ञानी रघबीर सिंह दो अन्य यात्रियों के साथ नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI183 में सवार हुए। उन्हें सैक्रामेंटो में आयोजित गुरमत समागम में भाग लेना था। विमान में बिजनेस क्लास की सीटों की खराब स्थिति और अस्वच्छता देखकर उन्होंने आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर पोस्ट की जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसके खिलाफ एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि एयर इंडिया के बिजनेस क्लास की सीटें और सफाई व्यवस्था बेहद निम्न स्तर की हैं। शिकायत करने पर एयर इंडिया के स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया। हालांकि विमान के कैप्टन का व्यवहार सहयोगपूर्ण था। इसके विरोध में कुछ यात्री विमान से उतर गए और टर्मिनल इमिग्रेशन चेक प्वाइंट के सामने धरने पर बैठ गए। 3 घंटे बाद भी नहीं मिला सामान एयरलाइन के अधिकारियों ने यात्रियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए। तीन घंटे बीत जाने के बाद भी न तो उनका सामान वापस मिला और न ही कोई अधिकारी उनसे मिलने आया। यात्री भूखे-प्यासे इमिग्रेशन काउंटर के सामने बैठे रहे। पूर्व जत्थेदार ने एयर इंडिया की सेवाओं और कर्मचारियों के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि इस मुद्दे का तुरंत समाधान किया जाए और व्यवस्था में सुधार किया जाए। फिलहाल और इंडिया की यह फ्लाइट 3.40 पर सैन फ्रांसिस्को के लिए निकल चुकी है और 1 घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंचने का स्टेटस बता रही है। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के खिलाफ एक गंभीर शिकायत सामने आई है। श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ओर श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने एयरलाइन पर यात्रियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। ज्ञानी रघबीर सिंह दो अन्य यात्रियों के साथ नई दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली फ्लाइट AI183 में सवार हुए। उन्हें सैक्रामेंटो में आयोजित गुरमत समागम में भाग लेना था। विमान में बिजनेस क्लास की सीटों की खराब स्थिति और अस्वच्छता देखकर उन्होंने आपत्ति जताई। सोशल मीडिया पर पोस्ट की जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसके खिलाफ एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है कि एयर इंडिया के बिजनेस क्लास की सीटें और सफाई व्यवस्था बेहद निम्न स्तर की हैं। शिकायत करने पर एयर इंडिया के स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया। हालांकि विमान के कैप्टन का व्यवहार सहयोगपूर्ण था। इसके विरोध में कुछ यात्री विमान से उतर गए और टर्मिनल इमिग्रेशन चेक प्वाइंट के सामने धरने पर बैठ गए। 3 घंटे बाद भी नहीं मिला सामान एयरलाइन के अधिकारियों ने यात्रियों के पासपोर्ट जब्त कर लिए। तीन घंटे बीत जाने के बाद भी न तो उनका सामान वापस मिला और न ही कोई अधिकारी उनसे मिलने आया। यात्री भूखे-प्यासे इमिग्रेशन काउंटर के सामने बैठे रहे। पूर्व जत्थेदार ने एयर इंडिया की सेवाओं और कर्मचारियों के व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने मांग की है कि इस मुद्दे का तुरंत समाधान किया जाए और व्यवस्था में सुधार किया जाए। फिलहाल और इंडिया की यह फ्लाइट 3.40 पर सैन फ्रांसिस्को के लिए निकल चुकी है और 1 घंटे 40 मिनट की देरी से पहुंचने का स्टेटस बता रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर