कपूरथला में पुलिस- बदमाशों की मुठभेड़:युवकों ने पुलिस पर किए फायर; गोली लगने से 2 घायल; दो 2 पिस्तौल बरामद

कपूरथला में पुलिस- बदमाशों की मुठभेड़:युवकों ने पुलिस पर किए फायर; गोली लगने से 2 घायल; दो 2 पिस्तौल बरामद

पंजाब के कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर के गांव लटियावाल के दो बदमाश हुकम सिंह और जोगा सिंह ढिलवां क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। दोनों आपस में सगे भाई हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढिलवां मंडी में नाकाबंदी कर दी। जब पुलिस ने दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, तीन कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई लूट और छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों घायल बदमाशों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखें पुलिस एनकाउंटर से जुड़े चार PHOTOS… पंजाब के कपूरथला के ढिलवां क्षेत्र में आज सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल कपूरथला के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुल्तानपुर के गांव लटियावाल के दो बदमाश हुकम सिंह और जोगा सिंह ढिलवां क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। दोनों आपस में सगे भाई हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ढिलवां मंडी में नाकाबंदी कर दी। जब पुलिस ने दो बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, तीन कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई लूट और छीना-झपटी के मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों घायल बदमाशों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। देखें पुलिस एनकाउंटर से जुड़े चार PHOTOS…   पंजाब | दैनिक भास्कर