कपूरथला में सूडान के छात्र का मर्डर:पीजी में घुसकर युवकों ने चाकुओं से किया हमला; एक घायल, 6 युवक किए नामजद

कपूरथला में सूडान के छात्र का मर्डर:पीजी में घुसकर युवकों ने चाकुओं से किया हमला; एक घायल, 6 युवक किए नामजद

पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सूडान के एक छात्र की हत्या कर दी गई। घटना गांव महेड़ू स्थित स्टार होम्स पीजी की है। आज (गुरुवार को) सुबह करीब 4 बजे 6-7 युवकों ने पीजी में घुसकर सूडान के दो छात्रों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद बड़ावाला युसुफ अहमद की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र अहमद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर 6 युवकों को नामजद किया है। शोर मचाने पर भागे हमलावर घायल अहमद मोहम्मद ने बताया कि घटना के समय वह अपने दोस्तों नरमीन उमर अब्दुल्ला और फातिमा अलजेहरा आमिर के साथ पीजी में था। तभी कुछ युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। उनमें से दो के पास चाकू थे। हमलावरों ने उसे और उसके भाई को पकड़कर चाकू मारना शुरू कर दिया। मदद के लिए चिल्लाने पर हमलावर मौके से भाग गए। विदेशी छात्र की हत्या के मामले में FIR दर्ज 6 लोग नामजद
डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है। एसएसपी गौरव जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर 6 आरोपियों को नामजद किया गया है। पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में सूडान के एक छात्र की हत्या कर दी गई। घटना गांव महेड़ू स्थित स्टार होम्स पीजी की है। आज (गुरुवार को) सुबह करीब 4 बजे 6-7 युवकों ने पीजी में घुसकर सूडान के दो छात्रों पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में मोहम्मद बड़ावाला युसुफ अहमद की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र अहमद मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर 6 युवकों को नामजद किया है। शोर मचाने पर भागे हमलावर घायल अहमद मोहम्मद ने बताया कि घटना के समय वह अपने दोस्तों नरमीन उमर अब्दुल्ला और फातिमा अलजेहरा आमिर के साथ पीजी में था। तभी कुछ युवक आए और गाली-गलौज करने लगे। उनमें से दो के पास चाकू थे। हमलावरों ने उसे और उसके भाई को पकड़कर चाकू मारना शुरू कर दिया। मदद के लिए चिल्लाने पर हमलावर मौके से भाग गए। विदेशी छात्र की हत्या के मामले में FIR दर्ज 6 लोग नामजद
डीएसपी फगवाड़ा भारत भूषण ने घटना की पुष्टि की है। एसएसपी गौरव जल्द ही इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देंगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर 6 आरोपियों को नामजद किया गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर