करनाल में टोल फ्री कराने पर 2 गिरफ्तार:एक पर पहले से 5-6 केस; बैरिकेड्स हटाकर वाहनों को निकलवाया, 85 हजार का नुकसान हुआ

करनाल में टोल फ्री कराने पर 2 गिरफ्तार:एक पर पहले से 5-6 केस; बैरिकेड्स हटाकर वाहनों को निकलवाया, 85 हजार का नुकसान हुआ

मधुबन पुलिस ने करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर उत्पात मचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मोहित निवासी कालारम और दूसरा रवि निवासी करनाल सदर बाजार है। मोहित पर पहले से ही 5-6 मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्या था मामला बुधवार को बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने हंगामा किया और टोल लेन के बैरिकेड्स हटाकर कई वाहनों को टोल से मुफ्त में गुजरने दिया। जिससे टोल कंपनी को करीब 80 से 85 हजार का नुकसान हुआ। आरोपियों ने अपनी करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के साथी ने टोल देने से किया था मना मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने उत्पात मचाया और गाड़ियों को फ्री में क्रॉस करवाते हुए सोशल मीडिया पर रील वायरल की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इन आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी का नाम मोहित और दूसरा रवि है। इनमें मोहित नाम के आरोपी पर पांच-छह मुकद्मे पहले भी दर्ज है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों का कोई साथी टोल से निकल रहा था और उसने टोल देने से मना किया। जिसको लेकर बहस भी हो गई थी, उसी ने इन लोगों को टोल पर बुलाया था। जिसके बाद इन लोगों ने उत्पात मचाया। जिससे करीब 80 से 85 हजार का नुकसान टोल प्रबंधन को हुआ था। अन्य चार-पांच व्यक्तियों के नाम भी सामने आए है, उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मधुबन पुलिस ने करनाल के बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर उत्पात मचाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक मोहित निवासी कालारम और दूसरा रवि निवासी करनाल सदर बाजार है। मोहित पर पहले से ही 5-6 मामले दर्ज हैं। पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्या था मामला बुधवार को बस्ताड़ा टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने हंगामा किया और टोल लेन के बैरिकेड्स हटाकर कई वाहनों को टोल से मुफ्त में गुजरने दिया। जिससे टोल कंपनी को करीब 80 से 85 हजार का नुकसान हुआ। आरोपियों ने अपनी करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। टोल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के साथी ने टोल देने से किया था मना मधुबन थाना प्रभारी गौरव पुनिया ने बताया कि बसताड़ा टोल प्लाजा पर कुछ युवकों ने उत्पात मचाया और गाड़ियों को फ्री में क्रॉस करवाते हुए सोशल मीडिया पर रील वायरल की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इन आरोपियों में से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी का नाम मोहित और दूसरा रवि है। इनमें मोहित नाम के आरोपी पर पांच-छह मुकद्मे पहले भी दर्ज है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों का कोई साथी टोल से निकल रहा था और उसने टोल देने से मना किया। जिसको लेकर बहस भी हो गई थी, उसी ने इन लोगों को टोल पर बुलाया था। जिसके बाद इन लोगों ने उत्पात मचाया। जिससे करीब 80 से 85 हजार का नुकसान टोल प्रबंधन को हुआ था। अन्य चार-पांच व्यक्तियों के नाम भी सामने आए है, उनको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर