हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ी अपडेट आने वाली है। करनाल जिले की इंद्री और नीलोखेड़ी नगर पालिकाओं समेत पूरे प्रदेश में आज निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होगा। शाम 4 बजे हरियाणा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह 8 नगर निगमों, 22 नगर पालिकाओं और 4 नगर परिषदों के चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। राजनीतिक दलों में हलचल, टिकट के लिए जोर आजमाइश निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है, लेकिन इससे भी ज्यादा बेचैनी उन लोगों में है जो पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस की ओर से अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस नेता दावा जरूर कर चुके है इस बार पार्टी सिंबल ही कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। उधर, आम आदमी पार्टी भी सिंबल पर ही चुनाव लड़ने के मूड में है। इस बीच, इंद्री और नीलोखेड़ी में चेयरमैन व पार्षद बनने की चाह रखने वाले दावेदार टिकट के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते रुका था निकाय चुनाव दरअसल, हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा पहले 4 जनवरी तक होनी थी और 4 फरवरी तक मतदान पूरा करने की योजना थी। लेकिन दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने के चलते सभी राजनीतिक दल वहां बिजी थे। ऐसे में हरियाणा सरकार ने फैसला लिया कि निकाय चुनाव 5 फरवरी के बाद कराए जाएंगे। अब इन चुनावों को ईवीएम मशीन से एक ही चरण में पूरा किया जाएगा। हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर आज बड़ी अपडेट आने वाली है। करनाल जिले की इंद्री और नीलोखेड़ी नगर पालिकाओं समेत पूरे प्रदेश में आज निकाय चुनाव की तारीख का ऐलान होगा। शाम 4 बजे हरियाणा चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी धनपत सिंह 8 नगर निगमों, 22 नगर पालिकाओं और 4 नगर परिषदों के चुनाव की तारीखों का ऐलान करेंगे। इसके साथ ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। राजनीतिक दलों में हलचल, टिकट के लिए जोर आजमाइश निकाय चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है, लेकिन इससे भी ज्यादा बेचैनी उन लोगों में है जो पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। बीजेपी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस की ओर से अब तक कोई ठोस बयान नहीं आया है। लेकिन कांग्रेस नेता दावा जरूर कर चुके है इस बार पार्टी सिंबल ही कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। उधर, आम आदमी पार्टी भी सिंबल पर ही चुनाव लड़ने के मूड में है। इस बीच, इंद्री और नीलोखेड़ी में चेयरमैन व पार्षद बनने की चाह रखने वाले दावेदार टिकट के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते रुका था निकाय चुनाव दरअसल, हरियाणा में निकाय चुनाव की घोषणा पहले 4 जनवरी तक होनी थी और 4 फरवरी तक मतदान पूरा करने की योजना थी। लेकिन दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने के चलते सभी राजनीतिक दल वहां बिजी थे। ऐसे में हरियाणा सरकार ने फैसला लिया कि निकाय चुनाव 5 फरवरी के बाद कराए जाएंगे। अब इन चुनावों को ईवीएम मशीन से एक ही चरण में पूरा किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
भाजपा की पहली लिस्ट के 67 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:पहली लिस्ट में 5 हारे चेहरों पर दांव, 10 दलबदलुओं को भी टिकट दी
भाजपा की पहली लिस्ट के 67 उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल:पहली लिस्ट में 5 हारे चेहरों पर दांव, 10 दलबदलुओं को भी टिकट दी हरियाणा में भाजपा ने 67 नामों की जो पहली लिस्ट जारी की है, उसमें 25 नए चेहरे हैं। इस लिस्ट में 5 टिकट उन नेताओं को मिले हैं, जो पिछली बार हारे थे। 2 विधायकों की सीट बदली गई है। 8 विधायकों की टिकट काटी गई है। 67 सीटों में 16 टिकटें OBC और 13-13 जाट और SC उम्मीदवारों को मिली है। SC के लिए 17 सीटें रिजर्व हैं। रिजर्व सीटों के अलावा किसी अन्य सीट पर SC के उम्मीदवारों को मौका नहीं मिला है। पहली लिस्ट के 67 कैंडिडेट्स में केवल 8 महिलाएं हैं। इस लिस्ट में 10 दलबदलुओं को टिकट दी है। उम्मीदवारों की डिटेल प्रोफाइल…. ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में BJP की पहली लिस्ट जारी, 67 नाम:CM लाडवा से लड़ेंगे; 25 नए चेहरे, 8 मंत्री रिपीट, 2 मंत्री-9 विधायकों का टिकट कटा हरियाणा में BJP ने बुधवार, 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट मिला है। 25 नए चेहरे हैं। 7 विधायकों का टिकट काटा गया है। लिस्ट में 8 महिलाएं हैं। CM नायब सैनी करनाल की जगह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से चुनाव लड़ेंगे। अनिल विज को अंबाला कैंट से ही टिकट दिया गया है। (पूरी खबर पढ़ें)
हरियाणा के सीएम का कांग्रेस पर तंज:नायब सैनी बोले- युवाओं को उपयोग करके हालत पर छोड़ देते थे, भाजपा में मिल रहा अवसर
हरियाणा के सीएम का कांग्रेस पर तंज:नायब सैनी बोले- युवाओं को उपयोग करके हालत पर छोड़ देते थे, भाजपा में मिल रहा अवसर रोहतक में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की तरफ से युवा सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम नायब सिंह सैनी और भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस राज में युवाओं को राजनीति में मौका नहीं मिलता था, लेकिन भाजपा ने युवाओं को मौका दिया है। मेरे जैसा साधारण-सा कार्यकर्ता यहां तक पहुंच सकता है तो दूसरे युवाओं के पास भी अवसर हैं। भाजपा ने युवाओं के लिए अवसर पैदा किए
उन्होंने कहा कि भाजपा ने युवाओं के लिए अवसर पैदा किए है। लेकिन कांग्रेस सरकार में युवाओं को नौकरी के लिए भी नेताओं व बिचौलियों के चक्कर काटने पड़ते थे। जिसके कारण युवाओं में अविश्वास की भावना पैदा हो गई थी। लेकिन अब युवाओं में विश्वास व जज्बा पैदा हुआ है कि वे भी कुछ कर सकते हैं। कांग्रेस सरकार में युवाओं को उपयोग किया जाता था। युवाओं को उपयोग करके उनके हालात पर छोड़ दिया जाता था। जिसके कारण युवाओं में हीन भावना पैदा हो गई थी। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक भव्य बिश्नोई आदि नेता भी मौजूद रहे। हुड्डा पर साधा निशाना
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने संबोधित करते हुए युवाओं को कहा कि वे एक ऐसी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं। जिसमें एक बूथ अध्यक्ष भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं और यह केवल भाजपा पार्टी में ही संभव है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल पूछा कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) में जो युवा जाते हैं और पार्टी में काम करते हैं। उनके लिए नारे लगातें हैं या उनके लिए पर्ची बांटते हैं और झंडा लगाते हैं। क्या ऐसे कार्यकर्ता उनकी पार्टी से चुनाव लड़कर हरियाणा के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। कभी संभव नहीं। उनकी पार्टी के नेता सोचते हैं कि वे रिजर्व हैं। लेकिन भाजपा में आम कार्यकर्ता जो राजनीति में आकर व संगठन में काम करके वह मुख्यमंत्री बन सकता है।
हरियाणा में 46 ट्रेनों के नंबर बदले:पहले स्पेशल और अब नियमित तौर पर चलेगी, 1 जुलाई से होगा परिवर्तन
हरियाणा में 46 ट्रेनों के नंबर बदले:पहले स्पेशल और अब नियमित तौर पर चलेगी, 1 जुलाई से होगा परिवर्तन हरियाणा के रास्ते चलने वाली 46 स्पेशल ट्रेनों के नंबर बदले गए हैं। पहले ये ट्रेन स्पेशल तौर पर चल रही थी, लेकिन अब इन्हें पहले की तरह नियमित गाड़ी संख्या के हिसाब से चलाया जाएगा। ये ट्रेन भिवानी, हिसार, जींद, सिरसा, रोहतक, रेवाड़ी और गुरुग्राम के रास्ते चलने वाली ट्रेन हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, 1 जुलाई से नियमानुसार 46 स्पेशल रेल सेवाएं अब नियमित गाड़ी संख्या से संचालित की जाएगी। इन ट्रेनों को स्पेशल से सामान्य किया 1. गाड़ी संख्या 04969, दिल्ली-भिवानी स्पेशल ट्रेन अब नियमित गाड़ी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेल सेवा से संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 04489, रोहतक-हांसी स्पेशल ट्रेन अब नियमित गाड़ी संख्या 54011 रोहतक-हांसी रेल सेवा से संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 04490, हांसी-रोहतक स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54012, हांसी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 04975, रोहतक-भिवानी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54013, रोहतक-भिवानी रेल सेवा से संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 04978, भिवानी-रोहतक स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54014, भिवानी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 04977, रोहतक-भिवानी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54015, रोहतक-भिवानी रेल सेवा से संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 04962, भिवानी-रोहतक स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54016, भिवानी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
8. गाड़ी संख्या 04974, भिवानी-रोहतक स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54018, भिवानी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
9. गाड़ी संख्या 04979, रेवाड़ी-रोहतक स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54019, रेवाड़ी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
10. गाड़ी संख्या 04980, रोहतक-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54020, रोहतक-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
11. गाड़ी संख्या 04083, जीन्द-हिसार स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54043, जीन्द-हिसार रेल सेवा से संचालित होगी।
12. गाड़ी संख्या 04084, हिसार-जीन्द स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54044, हिसार-जीन्द रेल सेवा से संचालित होगी।
13. गाड़ी संख्या 04433, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
14. गाड़ी संख्या 04434, रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54086, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा से संचालित होगी।
15. गाड़ी संख्या 04435, रेवाड़ी-मेरठ कैंट स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54411, रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेल सेवा से संचालित होगी।
16. गाड़ी संख्या 04285, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54413, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
17. गाड़ी संख्या 04990, रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54414, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा से संचालित होगी।
18. गाड़ी संख्या 04283, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54417, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
19. गाड़ी संख्या 04286, रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54420, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा से संचालित होगी।
20. गाड़ी संख्या 04989, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54421, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
21. गाड़ी संख्या 04089, नई दिल्ली-हिसार स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली-हिसार रेल सेवा से संचालित होगी।
22. गाड़ी संख्या 04090, हिसार-नई दिल्ली स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेल सेवा से संचालित होगी।
23. गाड़ी संख्या 04499, दिल्ली-बांदीकुई स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74001, दिल्ली-बांदीकुई रेल सेवा से संचालित होगी।
24. गाड़ी संख्या 04500, रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74002, रेवाड़ी-दिल्ली रेल सेवा से संचालित होगी।
25. गाड़ी संख्या 04470, दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74003, दिल्ली-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
26. गाड़ी संख्या 04469, बांदीकुई-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74004, बांदीकुई-दिल्ली रेलसेवा से संचालित होगी।
27. गाड़ी संख्या 04487, रोहतक-हांसी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74013, रोहतक-हांसी रेल सेवा से संचालित होगी।
28. गाड़ी संख्या 04488, हांसी-रोहतक स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74014, हांसी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
29. गाड़ी संख्या 04093, रेवाड़ी-जीन्द स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74015, रेवाड़ी-जीन्द रेल सेवा से संचालित होगी।
30. गाड़ी संख्या 04094, जीन्द-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74016, जीन्द-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
31. गाड़ी संख्या 04097, रेवाड़ी-रोहतक स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74017, रेवाड़ी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
32. गाड़ी संख्या 04098, रोहतक-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 74018, रोहतक-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।
33. गाड़ी संख्या 04743, हिसार-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54603, हिसार-लुधियाना रेल सेवा से संचालित होगी।
34. गाड़ी संख्या 04744, लुधियाना-चूरू स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेल सेवा से संचालित होगी।
35. गाड़ी संख्या 04745, चूरू-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेल सेवा से संचालित होगी।
36. गाड़ी संख्या 04746, लुधियाना-हिसार स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54606, लुधियाना-हिसार रेल सेवा से संचालित होगी।
37. गाड़ी संख्या 04571, भिवानी-धुरी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54631, भिवानी-धुरी रेल सेवा से संचालित होगी।
38. गाड़ी संख्या 04572, धुरी-सिरसा स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54632, धुरी-सिरसा रेल सेवा से संचालित होगी।
39. गाड़ी संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54633, सिरसा-लुधियाना रेल सेवा से संचालित होगी।
40. गाड़ी संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54634, लुधियाना-भिवानी रेल सेवा से संचालित होगी।
41. गाड़ी संख्या 04575, हिसार-लुधियाना स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54635, हिसार-लुधियाना रेल सेवा से संचालित होगी।
42. गाड़ी संख्या 04576, लुधियाना-हिसार स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54636, लुधियाना-हिसार रेल सेवा से संचालित होगी।
43. गाड़ी संख्या 04351, दिल्ली-हिसार स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-हिसार रेल सेवा से संचालित होगी।
44. गाड़ी संख्या 04352, हिसार-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेल सेवा से संचालित होगी।
45. गाड़ी संख्या 04367, रेवाड़ी-हिसार स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54315, रेवाड़ी-हिसार रेल सेवा से संचालित होगी।
46. गाड़ी संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54316, हिसार-रेवाड़ी रेल सेवा से संचालित होगी।