हरियाणा के करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की शादी 5 साल पहले हुई थी। विवाहिता के पति ने अपनी मां और बहन पर उसे भगाने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत के आधार पर इंद्री थाना पुलिस ने धारा 127(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी अपने मायके से उसके पास आई थी। बीती रात हम दोनों साथ सोए थे। सुबह जब उठे तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। सभी दरवाजे बाहर से बंद थे पति ने आरोप लगाया कि रात को जब उसकी पत्नी चली गई तो उसने सबसे पहले मेरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सभी दरवाजे बाहर से किए बंद इसके बाद जिस कमरे में उसकी मां सो रही थी उसे भी बाहर से बंद कर दिया। बाद में जिस पिछले दरवाजे से उसकी पत्नी घर से बाहर गई थी उसे भी बाहर से बंद कर दिया। सुबह आसपास के लोगों को बुलाकर उनके कमरे बाहर से खुलवाए। ये सामान ले गई अपने साथ पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घर से उसके सारे दस्तावेज और जेवरात अपने साथ ले गई। जिसमें एक हार, एक सोने की अंगूठी, पायल का मंगलसूत्र, एक कंगन, एक चांदी की अंगूठी और घर में रखे 45000 रुपए और मेरे मोबाइल से रिकॉर्डिंग मेमोरी कार्ड भी ले गई। फोन पर एक लड़के से बात करती थी पति का आरोप है कि उसकी पत्नी संजीव नाम के लड़के से फोन पर बात करती थी। दो दिन पहले एक लड़का और लड़की हमारे घर आए। उसकी पत्नी ने उन्हें भाई और भाभी बताया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के भागने में उसकी बहन और मां का हाथ है। उन्हें पता है कि वह किसके साथ गई है। पुलिस तलाश में जुटी इंद्री थाना जांच अधिकारी मोहित ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही विवाहिता का पता लगा लिया जाएगा। हरियाणा के करनाल के इंद्री थाना क्षेत्र में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती की शादी 5 साल पहले हुई थी। विवाहिता के पति ने अपनी मां और बहन पर उसे भगाने का आरोप लगाया है। पति की शिकायत के आधार पर इंद्री थाना पुलिस ने धारा 127(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी अपने मायके से उसके पास आई थी। बीती रात हम दोनों साथ सोए थे। सुबह जब उठे तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं थी। सभी दरवाजे बाहर से बंद थे पति ने आरोप लगाया कि रात को जब उसकी पत्नी चली गई तो उसने सबसे पहले मेरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। सभी दरवाजे बाहर से किए बंद इसके बाद जिस कमरे में उसकी मां सो रही थी उसे भी बाहर से बंद कर दिया। बाद में जिस पिछले दरवाजे से उसकी पत्नी घर से बाहर गई थी उसे भी बाहर से बंद कर दिया। सुबह आसपास के लोगों को बुलाकर उनके कमरे बाहर से खुलवाए। ये सामान ले गई अपने साथ पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घर से उसके सारे दस्तावेज और जेवरात अपने साथ ले गई। जिसमें एक हार, एक सोने की अंगूठी, पायल का मंगलसूत्र, एक कंगन, एक चांदी की अंगूठी और घर में रखे 45000 रुपए और मेरे मोबाइल से रिकॉर्डिंग मेमोरी कार्ड भी ले गई। फोन पर एक लड़के से बात करती थी पति का आरोप है कि उसकी पत्नी संजीव नाम के लड़के से फोन पर बात करती थी। दो दिन पहले एक लड़का और लड़की हमारे घर आए। उसकी पत्नी ने उन्हें भाई और भाभी बताया। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के भागने में उसकी बहन और मां का हाथ है। उन्हें पता है कि वह किसके साथ गई है। पुलिस तलाश में जुटी इंद्री थाना जांच अधिकारी मोहित ने बताया कि युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विवाहिता की तलाश में जुटी है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही विवाहिता का पता लगा लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
