करनाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला:बड़ौली बोले-निगम चुनाव में हार के बाद ईवीएम को देगी दोष, प्रत्याशियों का पड़ा अकाल

करनाल में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का कांग्रेस पर हमला:बड़ौली बोले-निगम चुनाव में हार के बाद ईवीएम को देगी दोष, प्रत्याशियों का पड़ा अकाल

हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली करनाल पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में मेयर चुनावों में स्पष्ट बहुत की छोटी सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव की तारीख 5 थी और मतगणना की तारीख 8 थी। जो सीटें हरियाणा में आई, वे ही सीटें दिल्ली विधानसभा में भी आई, वहां पर भी चुनावी तारीख 5 और 8 थी। आज फिर से वातावरण बना है और एक रिवाज हो चुका है कि ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भी आने वाली है और उसकी शुरुआत हरियाणा निगम चुनावों से होगी। पुराने नेता भाजपा में हो रहे शामिल 12 मार्च को जब रिजल्ट सामने आएगा, तो कांग्रेस फिर से ईवीएम को कोसने का काम करेगी। कांग्रेस के पास आज उम्मीदवारों का भी अकाल पड़ा हुआ है। पार्षद पद के टिकट मांगने वाले भी कार्यकर्ता कांग्रेस के पास नहीं है। आज बहुत बड़ी संख्या में पुराने कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। रोहतक को हुड्डा अपना गढ़ बताते है उस गढ़ को भी तोड़ने की शुरुआत निगम चुनावों से होगी। 2014 के बाद खत्म हो गई लूटखसोट पूर्व विधायक एवं घरौंडा के कांग्रेसी नेता नरेंद्र सांगवान ने आज भाजपा ज्वाइन की है। आज अन्य कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हो रहे है। यह सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रभाव है। भाजपा अब कांग्रेसमय होती जा रही है, इस सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है। जो भाजपा के विचार को अपनाता है वही बीजेपी में आता है। देश की जनता जागरूक हो चुकी कांग्रेस लूटखसोट वाली पार्टी थी। 2014 से लूटखसोट बंद हो गई है और जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने है, उसके बाद से न तो कोई घोटाला हुआ है और न ही कोई घोटाला सुनने को मिला है। कांग्रेस ने अपने समय में अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए बड़े बड़े घोटाले किए थे। देश की जनता जागरूक हो चुकी है। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली करनाल पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में मेयर चुनावों में स्पष्ट बहुत की छोटी सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनावों के दौरान चुनाव की तारीख 5 थी और मतगणना की तारीख 8 थी। जो सीटें हरियाणा में आई, वे ही सीटें दिल्ली विधानसभा में भी आई, वहां पर भी चुनावी तारीख 5 और 8 थी। आज फिर से वातावरण बना है और एक रिवाज हो चुका है कि ट्रिपल इंजन की सरकार प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश भी आने वाली है और उसकी शुरुआत हरियाणा निगम चुनावों से होगी। पुराने नेता भाजपा में हो रहे शामिल 12 मार्च को जब रिजल्ट सामने आएगा, तो कांग्रेस फिर से ईवीएम को कोसने का काम करेगी। कांग्रेस के पास आज उम्मीदवारों का भी अकाल पड़ा हुआ है। पार्षद पद के टिकट मांगने वाले भी कार्यकर्ता कांग्रेस के पास नहीं है। आज बहुत बड़ी संख्या में पुराने कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे है। रोहतक को हुड्डा अपना गढ़ बताते है उस गढ़ को भी तोड़ने की शुरुआत निगम चुनावों से होगी। 2014 के बाद खत्म हो गई लूटखसोट पूर्व विधायक एवं घरौंडा के कांग्रेसी नेता नरेंद्र सांगवान ने आज भाजपा ज्वाइन की है। आज अन्य कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता भी पार्टी में शामिल हो रहे है। यह सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रभाव है। भाजपा अब कांग्रेसमय होती जा रही है, इस सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विचारों की पार्टी है। जो भाजपा के विचार को अपनाता है वही बीजेपी में आता है। देश की जनता जागरूक हो चुकी कांग्रेस लूटखसोट वाली पार्टी थी। 2014 से लूटखसोट बंद हो गई है और जब से नरेंद्र मोदी पीएम बने है, उसके बाद से न तो कोई घोटाला हुआ है और न ही कोई घोटाला सुनने को मिला है। कांग्रेस ने अपने समय में अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए बड़े बड़े घोटाले किए थे। देश की जनता जागरूक हो चुकी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर