कानपुर में नीट परीक्षा से पहले छात्रा ने किया सुसाइड:कमरे में बिखरी पड़ी मिली किताबें, पुलिस को अंग्रेजी में लिखा मिला नोट

कानपुर में नीट परीक्षा से पहले छात्रा ने किया सुसाइड:कमरे में बिखरी पड़ी मिली किताबें, पुलिस को अंग्रेजी में लिखा मिला नोट

कानपुर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने परीक्षा से एक दिन पहले सुसाइड कर लिया। हाईस्कूल में पढ़ने वाला छोटा भाई स्कूल से घर पहुंचा। कमरे में जाकर देखा तो बहन का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका था। उसने शोर मचाया। जिसके बाद घरवालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर बर्रा थाने की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मौके पर अंग्रेजी में लिखा एक नोट मिला है। उसमें लिखे शब्द कई बार क्रॉस किए गए हैं। पुलिस घरवालों से बात कर उसे डिकोड करने का प्रयास कर रही है। दादी और भाई ने कमरा खोला तो फंदे से लटकी थी परिजन के अनुसार- पिता रामप्रकाश के फोन करने पर भी फोन नहीं उठा। इस दौरान रामप्यारी की आंख खुल गई। उन्होंने गेट खोला। पार्थ ने दादी से फोन न उठाने की बात कही। जिसके बाद दोनों उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे। कापी किताबें बिखरी पड़ी हुई थीं। नूपुर का शव पंखे के सहारे चादर से लटक रहा था। शव लटकता देख वे चिल्लाने लगे। जिसके बाद पड़ोसी उनके घर पहुंचे। नूपुर को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुसाइड से पहले मां की फोन पर हुई थी बात मां सुनीता ने बताया- 2023 में नूपुर ने 95 प्रतिशत अंक पाकर इंटर की परीक्षा पास की थी। वहीं बेटा पार्थ डीपीएस बर्रा में हाईस्कूल का छात्र है। आज सुबह करीब 11:30 बजे बेटी से उनकी बात हुई थी। उसने ठीक से बात की। बातचीत से अंदेशा नहीं हुआ कि वह परेशान है या ऐसा कोई कदम उठाने जा रही है। पुलिस को बेटी के कमरे से अंग्रेजी में लिखा एक नोट मिला है। 2 साल से नीट की तैयारी कर रही थी परिजनों के मुताबिक नूपुर पढ़ने में ठीक थी। बीते 2 साल से नीट की तैयारी कर रही थी। कल उसकी परीक्षा थी। जिसका सेंटर कौशलपुरी स्थित गुरुनानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में पड़ा था। वह पेपर की तैयारी में जुटी थी। उसने ऐसा क्यों किया उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है। पुलिस से हुई परिजनों की नोकझोंक बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। इस बात को लेकर पुलिस से उनकी नोक झोंक भी हुई है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायतनामा भर कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………….. ये खबर भी पढ़ें… भास्कर इन्वेस्टिगेशन-यूपी में RTO ऑफिस पर दलालों का कब्जा:फीस से 5 गुना वसूली; दलालों से अफसर हर साल कमा रहे 3-4 करोड़ 24 मार्च, 2025 को झांसी में स्कूल बस पलट गई। हादसे में 15 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी में बीते 3 महीने में स्कूल बसों के 6 बड़े हादसे हुए। इनमें 50 से ज्यादा बच्चे घायल हुए। इन हादसों में एक बात कॉमन थी कि ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था, कंट्रोल नहीं कर पाया। कुछ बसें खटारा थीं। ऐसे ड्राइवरों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और खटारा बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट कैसे मिल जाता है? पढ़िए पूरी खबर कानपुर में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने परीक्षा से एक दिन पहले सुसाइड कर लिया। हाईस्कूल में पढ़ने वाला छोटा भाई स्कूल से घर पहुंचा। कमरे में जाकर देखा तो बहन का शव पंखे से फंदे के सहारे लटका था। उसने शोर मचाया। जिसके बाद घरवालों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर बर्रा थाने की पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। मौके पर अंग्रेजी में लिखा एक नोट मिला है। उसमें लिखे शब्द कई बार क्रॉस किए गए हैं। पुलिस घरवालों से बात कर उसे डिकोड करने का प्रयास कर रही है। दादी और भाई ने कमरा खोला तो फंदे से लटकी थी परिजन के अनुसार- पिता रामप्रकाश के फोन करने पर भी फोन नहीं उठा। इस दौरान रामप्यारी की आंख खुल गई। उन्होंने गेट खोला। पार्थ ने दादी से फोन न उठाने की बात कही। जिसके बाद दोनों उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे। कापी किताबें बिखरी पड़ी हुई थीं। नूपुर का शव पंखे के सहारे चादर से लटक रहा था। शव लटकता देख वे चिल्लाने लगे। जिसके बाद पड़ोसी उनके घर पहुंचे। नूपुर को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुसाइड से पहले मां की फोन पर हुई थी बात मां सुनीता ने बताया- 2023 में नूपुर ने 95 प्रतिशत अंक पाकर इंटर की परीक्षा पास की थी। वहीं बेटा पार्थ डीपीएस बर्रा में हाईस्कूल का छात्र है। आज सुबह करीब 11:30 बजे बेटी से उनकी बात हुई थी। उसने ठीक से बात की। बातचीत से अंदेशा नहीं हुआ कि वह परेशान है या ऐसा कोई कदम उठाने जा रही है। पुलिस को बेटी के कमरे से अंग्रेजी में लिखा एक नोट मिला है। 2 साल से नीट की तैयारी कर रही थी परिजनों के मुताबिक नूपुर पढ़ने में ठीक थी। बीते 2 साल से नीट की तैयारी कर रही थी। कल उसकी परीक्षा थी। जिसका सेंटर कौशलपुरी स्थित गुरुनानक गर्ल्स पीजी कॉलेज में पड़ा था। वह पेपर की तैयारी में जुटी थी। उसने ऐसा क्यों किया उन्हें इसके बारे में कुछ भी नहीं पता है। पुलिस से हुई परिजनों की नोकझोंक बर्रा थाना प्रभारी नीरज ओझा ने बताया कि परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे हैं। इस बात को लेकर पुलिस से उनकी नोक झोंक भी हुई है। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पंचायतनामा भर कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। …………….. ये खबर भी पढ़ें… भास्कर इन्वेस्टिगेशन-यूपी में RTO ऑफिस पर दलालों का कब्जा:फीस से 5 गुना वसूली; दलालों से अफसर हर साल कमा रहे 3-4 करोड़ 24 मार्च, 2025 को झांसी में स्कूल बस पलट गई। हादसे में 15 स्टूडेंट्स गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपी में बीते 3 महीने में स्कूल बसों के 6 बड़े हादसे हुए। इनमें 50 से ज्यादा बच्चे घायल हुए। इन हादसों में एक बात कॉमन थी कि ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था, कंट्रोल नहीं कर पाया। कुछ बसें खटारा थीं। ऐसे ड्राइवरों को हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और खटारा बसों को फिटनेस सर्टिफिकेट कैसे मिल जाता है? पढ़िए पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर