कानपुर में भाजपा नेता के देवर ने किया सुसाइड:आखिरी VIDEO में बोला- पापा मुझे माफ कर देना, बच्चों का ख्याल रखना…थक गया हूं

कानपुर में भाजपा नेता के देवर ने किया सुसाइड:आखिरी VIDEO में बोला- पापा मुझे माफ कर देना, बच्चों का ख्याल रखना…थक गया हूं

कानपुर में भाजपा नेता गीता निगम के देवर विशाल ने सोमवार को फांसी लगा ली। विशाल ने फंदे पर लटकने से पहले 3 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने अपने परिवार और ससुराल वालों को वॉट्सऐप पर भेजा था। वीडियो में विशाल ने कहा- ‘पापा माफी मांगता हूं…। मैंने सबको परेशान किया है। थोड़ा नहीं, बहुत किया है। बस एक रिक्वेस्ट है, बच्चे को संभाल लीजिएगा। मैं अपने बच्चे का गुनहगार हूं। मेरे बच्चे और पूजा को संभालन लेना पापा। मैं खुद से थक गया हूं। मैं जो करने जा रहा हूं, उसमें किसी का रोल नही है।’ परिजन जब तक घर पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर छानबीन की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। विशाल की भाभी कानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने ससुरालवालों को मौत का जिम्मेदार बताया। जबकि विशाल के साले ने कहा कि जीजा कर्ज में डूबे थे। इस वजह से परेशान थे। शायद इसीलिए अपनी जान दे दी। भाभी बोलीं- रात में गया था ससुराल
विशाल निगम (32) एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। विशाल अपनी पत्नी पूजा और बच्चे के साथ ब्रह्मनगर स्थित पैतृक मकान में रह रहे थे। बड़े भाई विकास का अपना बिजनेस है और वो पत्नी और परिवार के साथ हरसहाय कालेज के पीछे रहते हैं। भाभी गीता ने बताया- विशाल रविवार की रात साढ़े 10 बजे कर्रही स्थित अपनी ससुराल गया था। पत्नी पूजा और एक दोस्त पुनीत भी साथ गए थे। पत्नी को उसने मायके छोड़ा और दोस्त पुनीत के साथ उसके घर पर रुक गया था। सोमवार सुबह विशाल अपने घर पर आ गया। जहां वो अकेले ही था। ससुराल में भेजा अंतिम वीडियो
विशाल की भाभी ने बताया- सोमवार दोपहर करीब एक बजे विशाल ने अपने ससुराल वालों को आखिरी 3 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो भेजा। जिसमें उसने सबसे आखिरी बार माफी मांगी। बच्चे और पत्नी पूजा को संभाल लेने की बात कही। दरवाजा तोड़कर निकलवाया शव
भाजपा नेता गीता निगम ने बताया- मुझे घटना के बारे में ससुराल वालों से ही जानकारी मिली। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची। देखा गेट अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। जीजा पर काफी उधारी थी साले सूरज ने बताया- दिसंबर 2023 में दोनों की शादी हुई थी। जीजा विशाल ने किसी को पैसा दिलाया था। लगभग 30 लाख रुपए का अमाउंट था। इसके बाद जिसे पैसा दिलाया था, वो युवक भाग गया। इस कारण जीजा से लोग पैसा मांगने लगे। उस दौरान हम लोगों ने इनकी मदद की थी। काफी ज्वैलरी इन्होंने ले ली थी। सूरज ने बताया- रविवार को विशाल अपने दोस्त के यहां रुके थे और सोमवार सुबह घर पहुंचे। वहां से दोपहर में इन्होंने वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद मैंने विशाल की भाभी को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर बजरिया अरविंद कुमार शर्मा ने बताया- गेट तोड़कर शव को निकलवाया गया था। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। कोई तहरीर मिलती है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ————– यह खबर भी पढ़िए… यूपी की शहजादी को दुबई में फांसी:15 दिन पहले कहा था- अब्बू अब मेरा जीवन खत्म, बच्चे की हत्या के आरोप में कैद थी UAE में बांदा की महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दी गई। विदेश मंत्रालय ने आज, सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर में भाजपा नेता गीता निगम के देवर विशाल ने सोमवार को फांसी लगा ली। विशाल ने फंदे पर लटकने से पहले 3 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने अपने परिवार और ससुराल वालों को वॉट्सऐप पर भेजा था। वीडियो में विशाल ने कहा- ‘पापा माफी मांगता हूं…। मैंने सबको परेशान किया है। थोड़ा नहीं, बहुत किया है। बस एक रिक्वेस्ट है, बच्चे को संभाल लीजिएगा। मैं अपने बच्चे का गुनहगार हूं। मेरे बच्चे और पूजा को संभालन लेना पापा। मैं खुद से थक गया हूं। मैं जो करने जा रहा हूं, उसमें किसी का रोल नही है।’ परिजन जब तक घर पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर छानबीन की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। विशाल की भाभी कानपुर में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने ससुरालवालों को मौत का जिम्मेदार बताया। जबकि विशाल के साले ने कहा कि जीजा कर्ज में डूबे थे। इस वजह से परेशान थे। शायद इसीलिए अपनी जान दे दी। भाभी बोलीं- रात में गया था ससुराल
विशाल निगम (32) एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। विशाल अपनी पत्नी पूजा और बच्चे के साथ ब्रह्मनगर स्थित पैतृक मकान में रह रहे थे। बड़े भाई विकास का अपना बिजनेस है और वो पत्नी और परिवार के साथ हरसहाय कालेज के पीछे रहते हैं। भाभी गीता ने बताया- विशाल रविवार की रात साढ़े 10 बजे कर्रही स्थित अपनी ससुराल गया था। पत्नी पूजा और एक दोस्त पुनीत भी साथ गए थे। पत्नी को उसने मायके छोड़ा और दोस्त पुनीत के साथ उसके घर पर रुक गया था। सोमवार सुबह विशाल अपने घर पर आ गया। जहां वो अकेले ही था। ससुराल में भेजा अंतिम वीडियो
विशाल की भाभी ने बताया- सोमवार दोपहर करीब एक बजे विशाल ने अपने ससुराल वालों को आखिरी 3 मिनट 20 सेकेंड का वीडियो भेजा। जिसमें उसने सबसे आखिरी बार माफी मांगी। बच्चे और पत्नी पूजा को संभाल लेने की बात कही। दरवाजा तोड़कर निकलवाया शव
भाजपा नेता गीता निगम ने बताया- मुझे घटना के बारे में ससुराल वालों से ही जानकारी मिली। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस पहुंची। देखा गेट अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस ने गेट तोड़कर शव को बाहर निकाला। जीजा पर काफी उधारी थी साले सूरज ने बताया- दिसंबर 2023 में दोनों की शादी हुई थी। जीजा विशाल ने किसी को पैसा दिलाया था। लगभग 30 लाख रुपए का अमाउंट था। इसके बाद जिसे पैसा दिलाया था, वो युवक भाग गया। इस कारण जीजा से लोग पैसा मांगने लगे। उस दौरान हम लोगों ने इनकी मदद की थी। काफी ज्वैलरी इन्होंने ले ली थी। सूरज ने बताया- रविवार को विशाल अपने दोस्त के यहां रुके थे और सोमवार सुबह घर पहुंचे। वहां से दोपहर में इन्होंने वीडियो पोस्ट किया था। इसके बाद मैंने विशाल की भाभी को फोन कर घटना की जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर बजरिया अरविंद कुमार शर्मा ने बताया- गेट तोड़कर शव को निकलवाया गया था। किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। कोई तहरीर मिलती है तो मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ————– यह खबर भी पढ़िए… यूपी की शहजादी को दुबई में फांसी:15 दिन पहले कहा था- अब्बू अब मेरा जीवन खत्म, बच्चे की हत्या के आरोप में कैद थी UAE में बांदा की महिला शहजादी खान को 15 फरवरी को फांसी दी गई। विदेश मंत्रालय ने आज, सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट को यह जानकारी दी। शहजादी पर 4 महीने के बच्चे की हत्या का आरोप था। वह 2 साल से दुबई की जेल में बंद थी। कोर्ट ने 4 महीने पहले उसे फांसी की सजा सुनाई थी। विदेश मंत्रालय की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने कोर्ट को बताया कि शहजादी का अंतिम संस्कार 5 मार्च को होगा। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर