कार में बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग:यमुनानगर में आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड किया; 10 दिन पहले नौकरी लगा था

कार में बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग:यमुनानगर में आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड किया; 10 दिन पहले नौकरी लगा था

हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार रात एक युवक ने कार में बैठे दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक बचने के लिए भागा तो आरोपी ने पीछा कर उसे 2 गोली मारी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना मॉडल टाउन में हुई। आरोपी ने घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर सारन गांव में जाकर खेतों में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। वहीं गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। मृतक की पहचान माजरी गांव निवासी आशीष के रूप में हुई है। वह 10 दिन पहले ही पिता की मौत के बाद शिक्षा विभाग में चपरासी लगा था। DSP बोले- सरेंडर करने को कहा तो गोली मारी
DSP राजेश ने बताया कि आशीष के पीछे पुलिस लगी हुई थी। सारन गांव के खेत में पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने कनपटी पर बंदूक रखकर खुद को गोली मार ली। हमारी टीमें जांच कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि उसकी युवक के साथ क्या रंजिश थी।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार रात एक युवक ने कार में बैठे दूसरे युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। युवक बचने के लिए भागा तो आरोपी ने पीछा कर उसे 2 गोली मारी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना मॉडल टाउन में हुई। आरोपी ने घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर सारन गांव में जाकर खेतों में खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। वहीं गोली लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। मृतक की पहचान माजरी गांव निवासी आशीष के रूप में हुई है। वह 10 दिन पहले ही पिता की मौत के बाद शिक्षा विभाग में चपरासी लगा था। DSP बोले- सरेंडर करने को कहा तो गोली मारी
DSP राजेश ने बताया कि आशीष के पीछे पुलिस लगी हुई थी। सारन गांव के खेत में पहुंचने के बाद पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने कनपटी पर बंदूक रखकर खुद को गोली मार ली। हमारी टीमें जांच कर रही हैं। पता लगाया जा रहा है कि उसकी युवक के साथ क्या रंजिश थी।
हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर