हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चांगो गांव की छोंजिन अंगमो ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली दृष्टिहीन महिला पर्वतारोही बन गई हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत छोंजिन ने 19 मई को सुबह 8:34 बजे पायनियर एवरेस्ट एक्सपीडिशन के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस चुनौतीपूर्ण अभियान में उनके गाइड डांडू शेरपा और ओम गुरुंग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छोंजिन ने बताया कि माउंट एवरेस्ट को फतह करना उनका बचपन का सपना था। इस सफलता के लिए उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके अभियान को स्पॉन्सर किया। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के चांगो गांव की छोंजिन अंगमो ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली दृष्टिहीन महिला पर्वतारोही बन गई हैं। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत छोंजिन ने 19 मई को सुबह 8:34 बजे पायनियर एवरेस्ट एक्सपीडिशन के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। इस चुनौतीपूर्ण अभियान में उनके गाइड डांडू शेरपा और ओम गुरुंग का महत्वपूर्ण योगदान रहा। छोंजिन ने बताया कि माउंट एवरेस्ट को फतह करना उनका बचपन का सपना था। इस सफलता के लिए उन्होंने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उनके अभियान को स्पॉन्सर किया। हिमाचल | दैनिक भास्कर
