कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चल रहे 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आज बसंत पंचमी के अवसर पर समापन होगा। इस समापन समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। खट्टर करीब 1 बजे महोत्सव में पहुंचकर सरस मेले, हरियाणा पवेलियन और सरस्वती नदी पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। आज महोत्सव के 5वें दिन में मुख्य कार्यक्रमों संपन्न हो जाएंगे। हालांकि सरस मेला अभी 2 दिन और चलेगा। साथ ही महाआरती भी होगी। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और हरियाणा महिला-बाल कल्याण परिषद की वाइस चेयरपर्सन एवं सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी शिरकत कर चुके हैं। कई लोक गायक दे चुके प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल समां बांध चुके है। उनके अलावा कई अन्य लोक गायक भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में पहुंचना था, मगर दोनों ही मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का भी शेड्यूल तय किया गया था। मगर अब उनके भी कार्यक्रम में आने पर शंका बनी हुई है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा में सरस्वती तीर्थ पर चल रहे 7 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आज बसंत पंचमी के अवसर पर समापन होगा। इस समापन समारोह में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे। खट्टर करीब 1 बजे महोत्सव में पहुंचकर सरस मेले, हरियाणा पवेलियन और सरस्वती नदी पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। आज महोत्सव के 5वें दिन में मुख्य कार्यक्रमों संपन्न हो जाएंगे। हालांकि सरस मेला अभी 2 दिन और चलेगा। साथ ही महाआरती भी होगी। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और हरियाणा महिला-बाल कल्याण परिषद की वाइस चेयरपर्सन एवं सीएम नायब सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी शिरकत कर चुके हैं। कई लोक गायक दे चुके प्रस्तुति कार्यक्रम में प्रसिद्ध सूफी गायक कंवर ग्रेवाल समां बांध चुके है। उनके अलावा कई अन्य लोक गायक भी अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। शनिवार को कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में पहुंचना था, मगर दोनों ही मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल का भी शेड्यूल तय किया गया था। मगर अब उनके भी कार्यक्रम में आने पर शंका बनी हुई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा BJP के राजनीतिक गुरु-चेले के रिश्तों में खटास:पहले मुलाकातें बंद हुईं, अब नींव पत्थर से भी एक-दूसरे के नाम गायब
हरियाणा BJP के राजनीतिक गुरु-चेले के रिश्तों में खटास:पहले मुलाकातें बंद हुईं, अब नींव पत्थर से भी एक-दूसरे के नाम गायब हरियाणा की राजनीति में कभी गुरू-चेला रहे BJP के 2 मंत्रियों के रिश्तों में अब इस कदर खटास आ गई कि उन्होंने एक–दूसरे से दूरी बना ली है। ये दोनों नेता फरीदाबाद से सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और पलवल से विधायक हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम हैं। आपसी मुलाकात तो दूर, अब उनके नींव पत्थरों से भी एक–दूसरे का नाम गायब हो गया है। भाजपा के भीतर ही चर्चा है कि गौरव गौतम अब गुर्जर को छोड़ उनके विरोधी खेमे से माने जाते मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर के साथ चले गए हैं। फरीदाबाद की सियासत में अब इन दोनों नेताओं के रिश्तों को लेकर खूब चर्चा चल रही है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, गुरु गुर्जर और चेला गौतम के रिश्ते कैसे बिगड़े 1. गुर्जर ने पहला चुनाव जीत गौतम को प्रतिनिधि बनाया
कृष्णपाल गुर्जर और गौरव गौतम के सियासी रिश्तों की शुरुआत साल 2014 में हुई थी। तब गुर्जर फरीदाबाद से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे। गुर्जर का यह पहला चुनाव था। मगर, गुर्जर ने कांग्रेस के अवतार भड़ाना को 4.66 लाख से ज्यादा वोटों से हरा दिया। यहीं से गौरव गौतम सक्रिय राजनीति में आए। 2014 में गुर्जर ने गौरव को अपने सांसद प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त कर लिया। तब ये कहा जाता था कि गौरव गौतम गुर्जर को अपना राजनीतिक गुरू मानते हैं। 2. विधानसभा चुनाव जीत गौरव सबसे कम उम्र के मंत्री बने
गौरव गौतम ने 2024 में पलवल सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा। तब चर्चा रही कि उन्हें टिकट दिलाने में गुर्जर की ही सिफारिश रही। हालांकि राजनीति में कब क्या बदल जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे ही इनके रिश्तों में भी हुआ। 36 साल के गौरव गौतम को भाजपा ने तीसरी बार की सरकार में खेल राज्य मंत्री बना दिया। वे कैबिनेट के सबसे युवा मंत्री बन गए। चुनाव जीतने के बाद भी गौतम गुर्जर से मिलने पहुंचे थे। 3. मंत्री बनने के बाद विपुल–नागर के करीब हुए गौतम
इन नेताओं के करीबी सोर्स बताते हैं कि इसके बाद अचानक गौरव गौतम ने गुर्जर से किनारा करने लगे। वह कैबिनेट में ही उनके साथी मंत्रियों विपुल गोयल और राजेश नागर के करीब हो गए। गोयल और नागर के संबंध पहले से ही गुर्जर से अच्छे नहीं थे। विपुल गोयल के करीबी मानते हैं कि 2019 में उनकी टिकट गुर्जर ने ही कटाई थी। वहीं नागर तो चुनाव जीतने के बाद गुर्जर से मिलने तक नहीं गए थे। फरीदाबाद में अब नागर, गोयल और गौतम की तिकड़ी सियासी तौर पर खूब मशहूर है। 2 उदाहरण, जिससे इनके रिश्तों में खटास दिखी 1. नींव पत्थर से 10 साल बाद गुर्जर का नाम गायब
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने 5 जनवरी को फरीदाबाद लोकसभा सीट में आती पलवल विधानसभा के गांव कुलैना में चौपाल का नींव पत्थर रखा। मगर, उसमें से सांसद कृष्णपाल गुर्जर का नाम नहीं रहा। 2014 के बाद यह पहला मौका रहा, जब फरीदाबाद संसदीय सीट के किसी क्षेत्र में भाजपा सरकार के काम के नींव पत्थर से गुर्जर गायब हो गए। फरीदाबाद में जब गुर्जर भाजपा दफ्तर आते हैं तो भी गौतम उसमें शामिल नहीं होते। 2. गुर्जर ने पलवल में नींव पत्थर रखा, गौतम साथ नहीं थे
24 जनवरी को कृष्णपाल गुर्जर ने पलवल में 17 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कामों का नींव पत्थर रखा। कुछ उद्घाटन भी किए। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक दीपक मंगला समेत कई नेता मौजूद रहे। मगर, इसी सीट से विधायक और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम गायब दिखे। अब दोनों नेताओं के बारे में जानिए ******************* मंत्रियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- हरियाणा के 2 मंत्री बने सिंगर:शोले के जय–वीरू बन ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ पर की जुगलबंदी; यहां 3 मंत्रियों की दोस्ती मशहूर हरियाणा के 2 मंत्रियों का सिंगर वाला अंदाज नजर आया है। राजस्व मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर शोले फिल्म के जय-वीरू बन गए। हाथ में माइक थामकर वह ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे’ पर जुगलबंदी करते दिखे। पढ़ें पूरी खबर
करनाल KCGMC में नवजात शिशु बदला:परिजनों का आरोप- बेटा पैदा हुआ, किसी ने बदल दिया; डायपर चेंज करते समय पता चला, FIR दर्ज
करनाल KCGMC में नवजात शिशु बदला:परिजनों का आरोप- बेटा पैदा हुआ, किसी ने बदल दिया; डायपर चेंज करते समय पता चला, FIR दर्ज हरियाणा के करनाल में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को घरौंडा के एक परिवार ने स्टाफ पर बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। जिसके बाद शनिवार देर शाम को के लोग सिविल लाइन थाने में एकत्रित हुए और मेडिकल कॉलेज स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई और अपने बच्चे को वापस दिलाने की मांग की। परिवार ने कहा कि अगर उनका बच्चा वापस नहीं किया गया तो वे मेडिकल कॉलेज और प्रशासन के खिलाफ सख्त कदम उठाने को मजबूर होंगे। वीरवार देर रात को घरौंडा से किया था जच्चा बच्चा को करनाल रेफर घरौंडा की विग कॉलोनी निवासी कुलदीप ने बताया कि वीरवार को उसकी पत्नी ममता जो 8 माह की गर्भवती थी उसकी डिलीवरी घर पर हो गई थी। जिसको लड़का हुआ था। जच्चा और बच्चा की तबियत खराब न हो, इसके लिए दोनों को घरौंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन वहां पर मशीनों की सुविधा नहीं थी। इसलिए वहां के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में मां बेटे का रेफर कर दिया था। इतना हीं नहीं घरौंडा के डॉक्टरों द्वारा जो फाइल बनाई गई थी उसमें जेंडर के कॉलम में मेल भी लिखा हुआ था। उसके बाद जब मेडिकल कॉलेज में एडिमट करवाया गया उस फाइल में भी स्टॉफ द्वारा लड़का लिखा गया था। डायपर बदलते समय पता चला कुलदीप ने बताया कि शुक्रवार को जब बच्चे ने शौच किया था और उसका डायपर बदलना था, उस समय उसकी मां वहां मौजूद थी। जब मेरी मां बच्चे का डायपर बदलने गई तो उसे जिस लड़के का डायपर बदला जा रहा था, उसकी जगह लड़की मिली। जब मेरी मां ने वहां मौजूद स्टाफ से कहा कि हमारे यहां लड़का हुआ था, लेकिन यह लड़की है, तो स्टाफ ने कहा कि यह तुम्हारा बच्चा है। जब उसने इसका विरोध करना शुरू किया तो हम सभी को बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, वहां मौजूद स्टाफ ने उसे बच्चे को चंडीगढ़ रेफर करने को कहा। जबकि हमारे यहां लड़का हुआ था, लड़की नहीं। हमारी फाइल भी नहीं दे रहे कुलदीप का आरोप है कि हम जब अस्पताल के स्टाफ से डिलीवरी की फाइल मांगी तो इन लोगों ने घरौंडा वाली फाइल दे दी। अब जबरदस्ती फाइल रख ली है। इतनी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। अब बच्चे को चंडीगढ़ रेफर करने की बात की जा रही है, लेकिन हम लड़की को लेकर नहीं जाएंगे, हमारा लड़का है और हमें लड़का ही चाहिए। जिसके बाद से ही पूरे अस्पताल में हंगामा किया गया। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर निकाल दिया गया। सिविल लाइन थाना को दी शिकायत कुलदीप ने बताया कि शनिवार देर शाम तक भी स्टॉफ द्वारा उनके लड़के को नहीं दिया गया। जिसके बाद समाज के लोगों को एकत्रित किया और उनके बच्चें का दिलाने व कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई है। अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
करनाल में डिवाइडर से टकराई कार:सोनीपत के दो भाइयों की मौत, पिता के पास दीपावली मनाने आ रहे थे
करनाल में डिवाइडर से टकराई कार:सोनीपत के दो भाइयों की मौत, पिता के पास दीपावली मनाने आ रहे थे हरियाणा के करनाल में काछवा रोड पर नहर के पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सोनीपत निवासी दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोनीपत के बजाना गांव के रहने वाले थे दोनों मृतको की पहचान प्रशांत(21) व साकेत(17) वासी बजाना गांव जिला सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों ही सगे भाई थे और अभी पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि आज ही दोनों भाई गांव से करनाल में अपने ताऊ व पिता रोशन के पास दीपावली का पर्व मानने के लिए आए थे। पिता करनाल में ही एक स्कूल में शिक्षक है और ताऊ जिले जेल में पुलिस कर्मी है। ताऊ के लड़के की अकादमी में गए थे परिजनों ने बताया कि दोनों भाई पहले बाइक पर अकादमी में गए थे। उसके बाद कुछ सामान लेने के लिए वह अकादमी से काछवा की तरफ जा रहे थे। लेकिन जैसे ही नहर के पुल पर पहुंचे तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी डिवाइडर में जा टकारी। बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और बाद में डिवाइडर से टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी के पार्ट करीब 100 मीटर दूर तक सड़क पर बिखरे पड़े थे। पुलिस कर रही मामले की जांच सदर थाना के जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।