हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवक ने एजेंट के खिलाफ पहली FIR दर्ज कराई है। कुरुक्षेत्र जिले में अमेरिका से 6 फरवरी को एक दंपती समेत 12 लोग वापस आए हैं। जिनमें से जोगना खेड़ा के रहने वाले विकास ने आरोपी एजेंट अमित पंजेटा के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। विकास के मुताबिक, आरोपी एजेंट अमित ने उसे मई 2024 में 40 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात कही थी। 28 जुलाई को आरोपी ने उसे 10 लाख रुपए लेकर लाडवा बुलाया था। आरोपी ने 10 लाख रुपए लेकर कहा कि वह अपने साथ 2 हजार डॉलर और 500 यूरो अपने साथ लेकर जाए, क्योंकि पहले उसका यूरोप का वीजा लगेगा। 29 जुलाई को आरोपी ने उसे चेक रिपब्लिक और अगले दिन स्पेन मैड्रिड भेज दिया। मेक्सिको की जगह ब्राजील भेजा वह 15-16 दिन तक अपने खर्चे पर होटल में रुका रहा। आरोपी ने उससे करीब 67 हजार रुपए लेकर 15 अगस्त को मेक्सिको की बजाय ब्राजील भेज दिया। यहां 22 अगस्त तक एयरपोर्ट पर कैंप में रहना पड़ा और बीमार हो गया। उसने आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने उसे होटल जाने को कह दिया। यहां फिर उसे 40-45 दिन तक अपने खर्चे पर रहना पड़ा। जंगल के रास्ते पहुंचा मेक्सिको विकास के मुताबिक आरोपी ने उसे फोन करके बताया कि उसकी मेक्सिको तक जाने के लिए फ्लाइट नहीं हो रही है। इसलिए उसे जंगल के रास्ते ही जाना पड़ेगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे टिकट करवाकर वापस इंडिया आने की धमकी देकर फोन काट दिया। मजबूरी में उसे जंगल के रास्ते मेक्सिको जाना पड़ा। 2 फरवरी को किया डिपोर्ट वह जंगल के रास्ते मेक्सिको से 15 जनवरी को तेजवाना बॉर्डर पार करके अमेरिका में आ गया। यहां उसे पुलिस ने पकड़ कर कैंप में डाल दिया। 18-19 दिन कैंप में रहने के बाद 2 फरवरी की रात को उसे कैंप से निकाल कर USA एयरफोर्स फ्लाइट से भारत वापस भेज दिया। वापस आकर उसने आरोपी अमित को फोन किया तो उसने उसे पहचानने से मना कर दिया। अभी रिश्तेदारी में रह रहा विकास इस पूरे मामले को लेकर विकास से बातचीत की तो उसने सामने आने से मना कर दिया। विकास ने बताया कि अभी वह गांव में नहीं है और अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ है। उसके पास डोंकी के रास्ते की गई फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ली थी, मगर वापस आते समय उसके मोबाइल को रिसेट कर दिया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना केयूके प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी एजेंट अमित के खिलाफ IPC की धारा 406, 420 और इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए युवक ने एजेंट के खिलाफ पहली FIR दर्ज कराई है। कुरुक्षेत्र जिले में अमेरिका से 6 फरवरी को एक दंपती समेत 12 लोग वापस आए हैं। जिनमें से जोगना खेड़ा के रहने वाले विकास ने आरोपी एजेंट अमित पंजेटा के खिलाफ एसपी को शिकायत दी है। विकास के मुताबिक, आरोपी एजेंट अमित ने उसे मई 2024 में 40 लाख रुपए में अमेरिका भेजने की बात कही थी। 28 जुलाई को आरोपी ने उसे 10 लाख रुपए लेकर लाडवा बुलाया था। आरोपी ने 10 लाख रुपए लेकर कहा कि वह अपने साथ 2 हजार डॉलर और 500 यूरो अपने साथ लेकर जाए, क्योंकि पहले उसका यूरोप का वीजा लगेगा। 29 जुलाई को आरोपी ने उसे चेक रिपब्लिक और अगले दिन स्पेन मैड्रिड भेज दिया। मेक्सिको की जगह ब्राजील भेजा वह 15-16 दिन तक अपने खर्चे पर होटल में रुका रहा। आरोपी ने उससे करीब 67 हजार रुपए लेकर 15 अगस्त को मेक्सिको की बजाय ब्राजील भेज दिया। यहां 22 अगस्त तक एयरपोर्ट पर कैंप में रहना पड़ा और बीमार हो गया। उसने आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने उसे होटल जाने को कह दिया। यहां फिर उसे 40-45 दिन तक अपने खर्चे पर रहना पड़ा। जंगल के रास्ते पहुंचा मेक्सिको विकास के मुताबिक आरोपी ने उसे फोन करके बताया कि उसकी मेक्सिको तक जाने के लिए फ्लाइट नहीं हो रही है। इसलिए उसे जंगल के रास्ते ही जाना पड़ेगा। उसके मना करने पर आरोपी ने उसे टिकट करवाकर वापस इंडिया आने की धमकी देकर फोन काट दिया। मजबूरी में उसे जंगल के रास्ते मेक्सिको जाना पड़ा। 2 फरवरी को किया डिपोर्ट वह जंगल के रास्ते मेक्सिको से 15 जनवरी को तेजवाना बॉर्डर पार करके अमेरिका में आ गया। यहां उसे पुलिस ने पकड़ कर कैंप में डाल दिया। 18-19 दिन कैंप में रहने के बाद 2 फरवरी की रात को उसे कैंप से निकाल कर USA एयरफोर्स फ्लाइट से भारत वापस भेज दिया। वापस आकर उसने आरोपी अमित को फोन किया तो उसने उसे पहचानने से मना कर दिया। अभी रिश्तेदारी में रह रहा विकास इस पूरे मामले को लेकर विकास से बातचीत की तो उसने सामने आने से मना कर दिया। विकास ने बताया कि अभी वह गांव में नहीं है और अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ है। उसके पास डोंकी के रास्ते की गई फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में ली थी, मगर वापस आते समय उसके मोबाइल को रिसेट कर दिया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना केयूके प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी एजेंट अमित के खिलाफ IPC की धारा 406, 420 और इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
करनाल के इंद्री में सुरेंद्र ने बिगाड़े भाजपा के समीकरण:कर्णदेव कंबोज और सुरेंद्र उड़ाना की बगावत से कमजोर नजर आ रहे कश्यप
करनाल के इंद्री में सुरेंद्र ने बिगाड़े भाजपा के समीकरण:कर्णदेव कंबोज और सुरेंद्र उड़ाना की बगावत से कमजोर नजर आ रहे कश्यप हरियाणा में इंद्री विधानसभा में इनेलो-बीएसपी के सांझा उम्मीदवार सुरेंद्र उड़ाना की एंट्री से त्रिकोणीय मुकाबला बनता दिखाई दे रहा है। इंद्री सीट पर सुरेंद्र उड़ाना समीकरण बिगाड़ने का काम करते नजर आ रहे है। भाजपा से रामकुमार कश्यप, कांग्रेस से राकेश कंबोज और इनेलो-बीएसपी से सुरेंद्र उड़ाना चुनावी मैदान में है। सुरेंद्र उड़ाना, बीजेपी में प्रदेश युवा मीडिया कॉर्डिनेटर रहे है और बीजेपी में टिकट के प्रबल दावेदार रहे। पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज पर भी टिकट मांग रहे थे। बीजेपी ने रामकुमार कश्यप को टिकट थमाया। कर्णदेव कंबोज कांग्रेस में शामिल हो गए और सुरेंद्र उड़ाना इनेलो-बीएसपी से टिकट लेकर आ गए। SC व ओबीसी सहित जाट वोटर पर हो रही पकड़ मजबूत राजनीतिक विशेषज्ञ DAV कॉलेज के प्राचार्य RP सैनी की मांने तो सुरेंद्र उड़ाना का अच्छा वोट बैंक है और बसपा में आने के बाद SC वोर्टर में भी अच्छी पकड़ बन गई है। वहीं मौजूदा समय में इनेलो बसपा का गठबंधन है तो जाट समुदाय में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। वहीं दूसरी और कर्णदेव कंबोज के कांग्रेस में शामिल होने से बीजेपी यहां पर थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। इसके अतिरिक्त एंटी इंकंबेंसी भी लोगों के बीच है। सैनी की माने तो रामकुमार कश्यप, विधायक रहते हुए भी अपने समाज के लिए कुछ खास नहीं कर पाए। जिसके चलते कश्यप समाज भी यह कहते आया था कि रामकुमार कश्यप ने समाज के लिए कुछ नहीं किया, वह नाराजगी भी लोगों के बीच नजर आ रही है। कांग्रेस के राकेश कंबोज भी मैदान में अच्छी स्थिति में बताए जा रहे है और सुरेंद्र उड़ाना भी बढ़िया पोजिशन पर है। ऐसे में जनता 5 अक्तूबर को किसकी झोली में वोट डालती है वह 8 अक्तूबर को पता चलेगा। 10 साल से बीजेपी, उससे पहले थी इनेलो और कांग्रेस इंद्री के राजनीतिक इतिहास पर नजर डाली जाए तो यहां पर 4 बार कांग्रेस का विधायक बना है। 1967 में प्रसन्नी देवी लगातार तीन बार विधायक बनी थी। 1977 में जनता पार्टी के देश राज विधायक बने। 1982 और 1987 में लोकदल से लछमन को विधायक की कमान सौंपी। 1991 में जानकी देवी हरियाणा विकास पार्टी की विधायक बनी। ये दूसरी विधायक थी। 1996 और 2000 में आजाद उम्मीदवार भीम सैन को जनता ने विधायक की कमान दी। 2005 में कांग्रेस की टिकट पर राकेश कंबोज चुनाव लड़े और विधायक बने। 2009 में इनेलो के अशोक कश्यप विधायक बने। 2014 में कर्णदेव कंबोज और 2019 में रामकुमार कश्यप विधायक बने। राकेश कंबोज और रामकुमार कश्यप एक बार फिर मैदान में है और सुरेंद्र उड़ाना दोनों प्रत्याशियों को टक्कर देते नजर आ रहे है।
हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन:CM बोले- 5 शहरों के लिए फ्लाइटें उड़ेंगी, 3 राज्यों को फायदा; काले झंडे दिखाते बुजुर्ग को बाहर निकाला
हरियाणा के पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन:CM बोले- 5 शहरों के लिए फ्लाइटें उड़ेंगी, 3 राज्यों को फायदा; काले झंडे दिखाते बुजुर्ग को बाहर निकाला हरियाणा के CM नायब सैनी ने बुधवार शाम को हिसार में प्रदेश के पहले एयरपोर्ट के दूसरे चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में 339 करोड़ के काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से उड़ान के लिए एयरलाइंस कंपनी से MOU हो चुका है। जल्द ही हिसार के टर्मिनल से चंडीगढ़, जयपुर, अयोध्या, जम्मू और अहमदाबाद के लिए हवाई यात्रा शुरू होगी। इससे हरियाणा ही नहीं बल्कि पंजाब और राजस्थान को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हिसार जिले के 28 कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन हुआ है। जिन पर 544 करोड़ रुपए की लागत आएगी। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के हरियाणा विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर गवर्नर से मुलाकात पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हमारे पास पूरा बहुमत है। विपक्ष असुरक्षा का माहौल बना रहा है। सीएम के कार्यक्रम के दौरान विरोध के इनपुट को देखते हुए पुलिस ने किसी को काले कपड़े अंदर नहीं ले जाने दिए। इसके बावजूद एक बुजुर्ग ने अंदर काला झंडा दिखाया। जिसके बाद सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। इस कार्यक्रम में सिर्फ चुनिंदा भाजपा नेताओं को मंच पर एंट्री मिली। हिसार से लोकसभा चुनाव हारे भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला यहां नजर नहीं आए। हिसार में एयरपोर्ट उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रम के अपडेट्स पढ़िए…
रेवाड़ी में महिला सहित 2 दोषियों को 20 साल कैद:नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप, 1.47 लाख का जुर्माना
रेवाड़ी में महिला सहित 2 दोषियों को 20 साल कैद:नाबालिग लड़की का अपहरण कर रेप, 1.47 लाख का जुर्माना हरियाणा के रेवाड़ी जिले में रामपुर थाना पुलिस द्वारा की उत्कृष्ट पैरवी पर एक 15 साल की नाबालिग का अपहरण कर रेप करने और एक अन्य बच्ची से बाल मजदूरी कराने के मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश लोकेश गुप्ता ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों पर 1 लाख 47 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पुलिस ने दोनों बच्चियों को बरामद किया पुलिस को दी शिकायत में थाना रामपुरा क्षेत्र की एक महिला ने बताया था कि 9 नवम्बर 2022 को उसकी 15 साल की बेटी और 11 साल की नातिन किसी काम से घर से बाहर गई थी। दोनों वापस नहीं लौटें थे। दोनों के नहीं मिलने पर महिला ने रामपुरा थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जांच के बाद पुलिस ने दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया था। बच्चियों के गहने भी छीन लिए बरामद के बाद 15 साल की बच्ची ने मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव गुलगंज निवासी भोला उर्फ कालू पर अपहरण कर रेप करने और उसी गांव की रहने वाली एक महिला कशीला पर दोनों बच्चियों से एक ईंट भट्ठा पर बाल मजदूरी करने का आरोप लगाया था। आरोपियों ने बच्चियों के गहने भी छीन लिए थे। पुलिस ने 17 दिसंबर 2022 को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण के साथ-साथ पोक्सो एक्ट, जुवेनाइल जस्टिस एक्ट और जेवरात छीनने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। लोकेश गुप्ता ने कोर्ट में दोनों आरोपियों को दोषी करार दिया। कोर्ट में भोला उर्फ कालू को 20 साल कैद और 92 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। वहीं मामले में कोर्ट में महिला आरोपी कशीला को भी 20 साल कैद की सजा और 55 हजार के जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर आरोपियों को जेल की अतिरिक्त सजा भी भुगतनी होगी।