कुरुक्षेत्र में डेयरी पर सीएम-फ्लाइंग की रेड:डेढ़ क्विंटल घी और 3 किलो पनीर किया नष्ट: कल ओपन हुई, सैंपल जांच के लिए भेजे

कुरुक्षेत्र में डेयरी पर सीएम-फ्लाइंग की रेड:डेढ़ क्विंटल घी और 3 किलो पनीर किया नष्ट: कल ओपन हुई, सैंपल जांच के लिए भेजे

कुरुक्षेत्र में डेयरी खुले 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि आज CM फ्लाइंग की टीम ने उस पर रेड कर दी। टीम ने यहां से संदिग्ध देसी घी और पनीर बरामद कर मिलावटी होने के शक में नष्ट कराया। डेयरी संचालक ने देसी घी बेचने के लिए 3 दिन का ऑफर भी दिया था। डेयरी संचालक 1 किलो घी खरीदने पर 1 किलो घी और 300 ग्राम पनीर मुफ्त दे रहा था। दरअसल, CM फ्लाइंग की टीम को पिपली में गुरुद्वारे के पास डेयरी पर घटिया क्वालिटी का घी और पनीर बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने देर शाम फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. अमित चौहान को साथ लेकर डेयरी पर रेड कर दी। रेड में टीम ने मौके पर डेढ़ क्विंटल घी और 3 किलो पनीर बरामद किया। टीम ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही बरामद घी और पनीर को नष्ट करवा दिया। 1 किलो घी के साथ 1 किलो घी फ्री यूपी के गाजियाबाद से आए डेयरी संचालक तुषार सैनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए 750 रुपए में 1 किलो देसी घी खरीदने पर 1 किलो घी और 300 ग्राम पनीर मुफ्त देने का ऑफर दिया था। यह ऑफर उसने 20 मार्च से 22 मार्च तक के लिए रखा था। इसके लिए तुषार ने पंपलेट भी बांटे थे। कुरुक्षेत्र में डेयरी खुले 24 घंटे भी पूरे नहीं हुए थे कि आज CM फ्लाइंग की टीम ने उस पर रेड कर दी। टीम ने यहां से संदिग्ध देसी घी और पनीर बरामद कर मिलावटी होने के शक में नष्ट कराया। डेयरी संचालक ने देसी घी बेचने के लिए 3 दिन का ऑफर भी दिया था। डेयरी संचालक 1 किलो घी खरीदने पर 1 किलो घी और 300 ग्राम पनीर मुफ्त दे रहा था। दरअसल, CM फ्लाइंग की टीम को पिपली में गुरुद्वारे के पास डेयरी पर घटिया क्वालिटी का घी और पनीर बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने देर शाम फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. अमित चौहान को साथ लेकर डेयरी पर रेड कर दी। रेड में टीम ने मौके पर डेढ़ क्विंटल घी और 3 किलो पनीर बरामद किया। टीम ने दोनों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए। साथ ही बरामद घी और पनीर को नष्ट करवा दिया। 1 किलो घी के साथ 1 किलो घी फ्री यूपी के गाजियाबाद से आए डेयरी संचालक तुषार सैनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए 750 रुपए में 1 किलो देसी घी खरीदने पर 1 किलो घी और 300 ग्राम पनीर मुफ्त देने का ऑफर दिया था। यह ऑफर उसने 20 मार्च से 22 मार्च तक के लिए रखा था। इसके लिए तुषार ने पंपलेट भी बांटे थे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर