कुरुक्षेत्र में ड्रेन से मिला किशोर का शव:10 से दिनों से था लापता; PGI से चल रहा था मिर्गी का इलाज

कुरुक्षेत्र में ड्रेन से मिला किशोर का शव:10 से दिनों से था लापता; PGI से चल रहा था मिर्गी का इलाज

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुहला-चीका रोड पर सरस्वती ड्रेन से एक किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने सूचना पाकर शव को ड्रेन से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर सैंपल भी एकत्रित कराए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए LNJP अस्पताल भेज दिया है। कल उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कांता फार्म मोरथली की रहने वाली परमजीत कौर के मुताबिक, उसका 14 साल का बेटा गुरसहज सिंह 4 फरवरी को अचानक घर से कहीं चला गया था। वे तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। उसका बेटा दिमागी रूप से परेशान था। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ता था। PGI चंडीगढ़ से उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बेटे लापता होने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी। पुलिस से मिली सूचना गुरसहज का शव ड्रेन में जलकुंभी के बीच में फंसा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को ड्रेन से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव देखकर गुरसहज के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया था। मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल घरवालों ने कपड़े देखते ही उसकी पहचान कर ली थी। गुरसहज सिंह 10 दिनों से लापता था। बेटे की मौत से परिवार बेहद दुखी है। बेटे का शव देखते ही उसकी बेसुध हो गई। अन्य परिजनों ने उसे संभाला। बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। गुरसहज के लापता होने के बाद से उसकी मां उसके सही-सलामत लौटने की अरदास कर रही थी। पुलिस कर रही थी तलाश थाना सदर पिहोवा के SHO विक्रांत ने बताया कि 4 फरवरी शाम करीब 5 बजे गुरसहज अचानक लापता हाे गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आज उसका शव ड्रेन से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से गुरसहज की मौत का पता चला पाएगा। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में गुहला-चीका रोड पर सरस्वती ड्रेन से एक किशोर का शव बरामद हुआ। पुलिस ने सूचना पाकर शव को ड्रेन से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर सैंपल भी एकत्रित कराए। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए LNJP अस्पताल भेज दिया है। कल उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। कांता फार्म मोरथली की रहने वाली परमजीत कौर के मुताबिक, उसका 14 साल का बेटा गुरसहज सिंह 4 फरवरी को अचानक घर से कहीं चला गया था। वे तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। उसका बेटा दिमागी रूप से परेशान था। उसे मिर्गी के दौरे भी पड़ता था। PGI चंडीगढ़ से उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने बेटे लापता होने की शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई थी। पुलिस से मिली सूचना गुरसहज का शव ड्रेन में जलकुंभी के बीच में फंसा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव को देखकर मामले की सूचना पुलिस को दी थी। गोताखोर प्रगट सिंह ने शव को ड्रेन से बाहर निकाल कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव देखकर गुरसहज के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया था। मां का रो-रोकर हुआ बुरा हाल घरवालों ने कपड़े देखते ही उसकी पहचान कर ली थी। गुरसहज सिंह 10 दिनों से लापता था। बेटे की मौत से परिवार बेहद दुखी है। बेटे का शव देखते ही उसकी बेसुध हो गई। अन्य परिजनों ने उसे संभाला। बेटे की मौत से पूरे परिवार में मातम पसर गया। गुरसहज के लापता होने के बाद से उसकी मां उसके सही-सलामत लौटने की अरदास कर रही थी। पुलिस कर रही थी तलाश थाना सदर पिहोवा के SHO विक्रांत ने बताया कि 4 फरवरी शाम करीब 5 बजे गुरसहज अचानक लापता हाे गया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आज उसका शव ड्रेन से बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट से गुरसहज की मौत का पता चला पाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर