कुरुक्षेत्र में बुआ ने नाबालिग को ढाई लाख में बेचा:जबरन शादी कराई; AC रिपेयर और मोबाइल वाले ने रेप किया; पिता ने छुड़वाया

कुरुक्षेत्र में बुआ ने नाबालिग को ढाई लाख में बेचा:जबरन शादी कराई; AC रिपेयर और मोबाइल वाले ने रेप किया; पिता ने छुड़वाया

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में मुंह बोली बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी को शादी का झांसा देकर करनाल में ढाई लाख रुपए में बेच दिया। करनाल से किसी तरह किशोरी फरार हुई परिजनों को कॉल की। इससे पहले बुआ ने घर पर AC रिपेयर करने आए मिस्त्री और मोबाइल का काम करने वाले युवक के साथ किशोरी को गलत काम करने के लिए मजबूर किया। यमुनानगर के जगाधरी की रहने वाली करीब साढ़े 17 साल की लड़की के मुताबिक, पिछले सप्ताह उसका अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह पिहोवा में रहने वाली अपनी मुंह बोली बुआ के पास आ गई। यहां उसकी बुआ ने पहले तो उसे अपने पास ठीकठाक रखा। जबरन शादी करवा दी
उसकी बुआ ने करनाल के बड़ागांव के रहने वाले किसी अशोक से उसकी जबरन शादी करवा दी। बाद में उसे पता चला कि शादी के नाम पर उसकी बुआ ने उसे ढाई लाख रुपए में बेच दिया है। आरोप लगाया कि यहां आरोपी अशोक ने उसके साथ रेप किया। अगले दिन हुई घर से भागी
अगले दिन वह किसी तरह वहां से फरार हो गई। इसी दौरान अशोक और उसका परिवार उसे ढूंढते हुए आए और पकड़ लिया। उन्होंने उसकी बात उसकी मां के साथ करवाई। उसकी मां ने उनको जगाधरी उसके घर छोड़ने की बात कही, मगर वे उसे दोबारा उसकी मुंहबोली बुआ के पास छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर उसकी सगी बुआ और पिता उसकी मुंहबोली बुआ के पास आए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे छुड़वाया। AC रिपेयर वाले ने किया रेप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अपने घर से आने के बाद उसकी मुंह बोली बुआ ने AC रिपेयर करने आए मिस्त्री के साथ गलत काम करने के लिए मजबूर किया। उसकी बुआ के पास AC रिपेयरिंग के पैसे नहीं थी। इसलिए उसकी बुआ ने उसे उस मिस्त्री के साथ कमरे में बंद कर दिया और मिस्त्री ने उसके साथ गलत काम किया। इसी तरह अगले दिन मोबाइल का काम करने वाला उसकी बुआ के घर आया और उसने भी उसके साथ गलत काम किया। पुलिस कर रही कार्रवाई
थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मुंह बोली बुआ समेत उसके साथ गलत काम करने वाले लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस गहनता से मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में मुंह बोली बुआ ने अपनी नाबालिग भतीजी को शादी का झांसा देकर करनाल में ढाई लाख रुपए में बेच दिया। करनाल से किसी तरह किशोरी फरार हुई परिजनों को कॉल की। इससे पहले बुआ ने घर पर AC रिपेयर करने आए मिस्त्री और मोबाइल का काम करने वाले युवक के साथ किशोरी को गलत काम करने के लिए मजबूर किया। यमुनानगर के जगाधरी की रहने वाली करीब साढ़े 17 साल की लड़की के मुताबिक, पिछले सप्ताह उसका अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह पिहोवा में रहने वाली अपनी मुंह बोली बुआ के पास आ गई। यहां उसकी बुआ ने पहले तो उसे अपने पास ठीकठाक रखा। जबरन शादी करवा दी
उसकी बुआ ने करनाल के बड़ागांव के रहने वाले किसी अशोक से उसकी जबरन शादी करवा दी। बाद में उसे पता चला कि शादी के नाम पर उसकी बुआ ने उसे ढाई लाख रुपए में बेच दिया है। आरोप लगाया कि यहां आरोपी अशोक ने उसके साथ रेप किया। अगले दिन हुई घर से भागी
अगले दिन वह किसी तरह वहां से फरार हो गई। इसी दौरान अशोक और उसका परिवार उसे ढूंढते हुए आए और पकड़ लिया। उन्होंने उसकी बात उसकी मां के साथ करवाई। उसकी मां ने उनको जगाधरी उसके घर छोड़ने की बात कही, मगर वे उसे दोबारा उसकी मुंहबोली बुआ के पास छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर उसकी सगी बुआ और पिता उसकी मुंहबोली बुआ के पास आए और कड़ी मशक्कत के बाद उसे छुड़वाया। AC रिपेयर वाले ने किया रेप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अपने घर से आने के बाद उसकी मुंह बोली बुआ ने AC रिपेयर करने आए मिस्त्री के साथ गलत काम करने के लिए मजबूर किया। उसकी बुआ के पास AC रिपेयरिंग के पैसे नहीं थी। इसलिए उसकी बुआ ने उसे उस मिस्त्री के साथ कमरे में बंद कर दिया और मिस्त्री ने उसके साथ गलत काम किया। इसी तरह अगले दिन मोबाइल का काम करने वाला उसकी बुआ के घर आया और उसने भी उसके साथ गलत काम किया। पुलिस कर रही कार्रवाई
थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी मुंह बोली बुआ समेत उसके साथ गलत काम करने वाले लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस गहनता से मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर