कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में ब्राह्मणों पर फायरिंग:1 को गोली लगी, बाउंसरों ने चलाई गोलियां, जमकर पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

कुरुक्षेत्र में महायज्ञ में ब्राह्मणों पर फायरिंग:1 को गोली लगी, बाउंसरों ने चलाई गोलियां, जमकर पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग कर दी गई। ब्राह्मणों ने बासी खाना खाने का विरोध किया था, जिस पर यज्ञ में आए बाउंसरों ने ब्राह्मणों पर गोली चला दी। इसमें एक ब्राह्मण जख्मी हो गया। उनको तुरंत LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। इससे घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्राह्मणों का आरोप है कि उनको बासी खाना दिया जा रहा था। वे लगातार इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह उनकी बहस हो गई। इस बार यज्ञ आयोजक के सुरक्षा गार्डों उन पर फायरिंग कर दी। इसमें लखनऊ से आए आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पथराव भी किया। सड़क किनारे लगे बैनर और पोस्टरों का डंडे मारकर फाड़ दिया। जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर आ गए। हाथों में लाठी डंडे लेकर खूब बवाल मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे ब्राह्मणों को खदेड़ा। मगर, बड़ी संख्या में अभी भी ब्राह्मण सड़कों पर ही जमा हैं। वे बाउंसर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 18 मार्च से चल रहा महायज्ञ, 1500 से ज्यादा ब्राह्मण बुलाए
बता दें कि केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था। इसमें देश भर से 1,500 से ज्यादा ब्राह्मणों को बुलाया गया था। इन ब्राह्मणों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था यज्ञ के आयोजकों ने की। ब्राह्मणों का आरोप है कि पहले दिन से ही बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उनके साथ किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे। यज्ञशाला का द्वार तोड़ा, वाहनों को जबरन रुकवाया
गुस्साए ब्राह्मणों ने पार्क के सामने सड़क पर बवाल मचाते हुए यज्ञशाला का द्वार भी तोड़ दिया। इसके अलावा वहां से गुजर रहे यात्री वाहनों बस आदि को भी रोक दिया। कुछ वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया, जिस पर उन्हें डंडे दिखाकर लौटा दिया। सड़क पर चल रहे इस हंगामे से वाहनों में सवार लोगों को परेशानी हुई। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं… हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग कर दी गई। ब्राह्मणों ने बासी खाना खाने का विरोध किया था, जिस पर यज्ञ में आए बाउंसरों ने ब्राह्मणों पर गोली चला दी। इसमें एक ब्राह्मण जख्मी हो गया। उनको तुरंत LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। इससे घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्राह्मणों का आरोप है कि उनको बासी खाना दिया जा रहा था। वे लगातार इसका विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर शनिवार सुबह उनकी बहस हो गई। इस बार यज्ञ आयोजक के सुरक्षा गार्डों उन पर फायरिंग कर दी। इसमें लखनऊ से आए आशीष तिवारी को गोली लग गई। इससे घटना से गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। पथराव भी किया। सड़क किनारे लगे बैनर और पोस्टरों का डंडे मारकर फाड़ दिया। जमकर हंगामा करते हुए सड़क पर आ गए। हाथों में लाठी डंडे लेकर खूब बवाल मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे ब्राह्मणों को खदेड़ा। मगर, बड़ी संख्या में अभी भी ब्राह्मण सड़कों पर ही जमा हैं। वे बाउंसर पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 18 मार्च से चल रहा महायज्ञ, 1500 से ज्यादा ब्राह्मण बुलाए
बता दें कि केशव पार्क में 18 मार्च से 1008 कुंडीय शिव-शक्ति महायज्ञ आरंभ हुआ था। इसमें देश भर से 1,500 से ज्यादा ब्राह्मणों को बुलाया गया था। इन ब्राह्मणों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था यज्ञ के आयोजकों ने की। ब्राह्मणों का आरोप है कि पहले दिन से ही बाबा के सुरक्षा गार्ड (बाउंसर) उनके साथ किसी न किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे। कभी भी किसी के साथ मारपीट कर देते थे। कोई घूमता दिखाई देता तो उसे भी थप्पड़ या डंडा मार देते थे। यज्ञशाला का द्वार तोड़ा, वाहनों को जबरन रुकवाया
गुस्साए ब्राह्मणों ने पार्क के सामने सड़क पर बवाल मचाते हुए यज्ञशाला का द्वार भी तोड़ दिया। इसके अलावा वहां से गुजर रहे यात्री वाहनों बस आदि को भी रोक दिया। कुछ वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया, जिस पर उन्हें डंडे दिखाकर लौटा दिया। सड़क पर चल रहे इस हंगामे से वाहनों में सवार लोगों को परेशानी हुई। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…   हरियाणा | दैनिक भास्कर