कुरुक्षेत्र में लुधियाना और मोहाली के युवकों के साथ धोखाधड़ी:कनाडा जाने के लिए 15-15 लाख रुपए दिए; हसबैंड-वाइफ पर केस; पासपोर्ट दिया न रकम

कुरुक्षेत्र में लुधियाना और मोहाली के युवकों के साथ धोखाधड़ी:कनाडा जाने के लिए 15-15 लाख रुपए दिए; हसबैंड-वाइफ पर केस; पासपोर्ट दिया न रकम

कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कनाडा भेजने के नाम पर शातिर हसबैंड-वाइफ ने लुधियाना और मोहाली के 2 युवकों के साथ 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवकों ने अपने पैसे और पासपोर्ट मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। लुधियाना के अवतार सिंह और मोहाली के साहिल के मुताबिक, वे कनाडा जाना चाहते थे। नवंबर 2022 में उनकी मुलाकात मोहाली के एक एजेंट ने पिहोवा के विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना से कराई थी। विजय और तमन्ना ने खुद को भारत सरकार से ऑथोराइज्ड एजेंट बताकर कनाडा भेजने के लिए 30-30 लाख रुपए मांगे थे। डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख दिए पहली किस्त में आरोपी उनसे 15-15 लाख रुपए नकद ले गए। बकाया रकम वीजा लगने के बाद देनी थी। 7 नवंबर 2022 को आरोपी डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख रुपए पिहोवा थाने के पास से आकर ले गए। फिर 4 दिसंबर को वीजा आने का झांसा देकर जिला कोर्ट कुरुक्षेत्र के पास से 10-10 लाख रुपए लिए और अगले दिन बकाया रकम देकर वीजा और पासपोर्ट ले जाने के लिए अपने घर बुलाया था। घर पर लटका मिला ताला अगले दिन वे घर पहुंचे तो उनके मकान पर ताला लटका मिला। मई 2023 में उनको विजय और तमन्ना के घर वापस आने की जानकारी मिली। वे उनके घर आए तो उन्होंने 4-5 महीने में उनकी रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन फरवरी 2025 में दोबारा पैसे मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी। पति-पत्नी पर पहले भी केस दर्ज थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल ने बताया कि शिकायत पर आरोपी विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना निवासी पूजा कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई पर्चे दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। कुरुक्षेत्र के पिहोवा में कनाडा भेजने के नाम पर शातिर हसबैंड-वाइफ ने लुधियाना और मोहाली के 2 युवकों के साथ 30 लाख रुपए की ठगी कर ली। युवकों ने अपने पैसे और पासपोर्ट मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। लुधियाना के अवतार सिंह और मोहाली के साहिल के मुताबिक, वे कनाडा जाना चाहते थे। नवंबर 2022 में उनकी मुलाकात मोहाली के एक एजेंट ने पिहोवा के विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना से कराई थी। विजय और तमन्ना ने खुद को भारत सरकार से ऑथोराइज्ड एजेंट बताकर कनाडा भेजने के लिए 30-30 लाख रुपए मांगे थे। डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख दिए पहली किस्त में आरोपी उनसे 15-15 लाख रुपए नकद ले गए। बकाया रकम वीजा लगने के बाद देनी थी। 7 नवंबर 2022 को आरोपी डॉक्यूमेंट के साथ 5-5 लाख रुपए पिहोवा थाने के पास से आकर ले गए। फिर 4 दिसंबर को वीजा आने का झांसा देकर जिला कोर्ट कुरुक्षेत्र के पास से 10-10 लाख रुपए लिए और अगले दिन बकाया रकम देकर वीजा और पासपोर्ट ले जाने के लिए अपने घर बुलाया था। घर पर लटका मिला ताला अगले दिन वे घर पहुंचे तो उनके मकान पर ताला लटका मिला। मई 2023 में उनको विजय और तमन्ना के घर वापस आने की जानकारी मिली। वे उनके घर आए तो उन्होंने 4-5 महीने में उनकी रकम लौटाने का आश्वासन दिया, लेकिन फरवरी 2025 में दोबारा पैसे मांगे गए तो जान से मारने की धमकी दी। पति-पत्नी पर पहले भी केस दर्ज थाना सिटी पिहोवा के SHO जानपाल ने बताया कि शिकायत पर आरोपी विजय कुमार और उसकी पत्नी तमन्ना निवासी पूजा कॉलोनी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उनके खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई पर्चे दर्ज हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर