कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत:सड़क किनारे पड़ा मिला; नशे की ओवरडोज की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत:सड़क किनारे पड़ा मिला; नशे की ओवरडोज की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर के पास कल देर शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरोवर के पास ही सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने की कोशिश भी की। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 60 साल के आसपास है। बुजुर्ग व्यक्ति सन्निहित सरोवर के आसपास ही रह रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि वह बीमार रहता था और सरोवर पर लगी भांग का नशा करता था। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका कम लग रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस को आशंका है कि इस व्यक्ति की मौत किसी बीमारी या नशे की ओवरडोज, खासकर भांग का ज्यादा नशा करने के कारण हो सकती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को उसके पास कोई सुराग भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो। पुलिस ने शव को LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी। कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर के पास कल देर शाम एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरोवर के पास ही सड़क किनारे उसका शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान करवाने की कोशिश भी की। पुलिस के मुताबिक, मृतक की उम्र करीब 60 साल के आसपास है। बुजुर्ग व्यक्ति सन्निहित सरोवर के आसपास ही रह रहा था। आसपास के लोगों का कहना है कि वह बीमार रहता था और सरोवर पर लगी भांग का नशा करता था। शुरुआती जांच में शरीर पर किसी भी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका कम लग रही है। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव पुलिस को आशंका है कि इस व्यक्ति की मौत किसी बीमारी या नशे की ओवरडोज, खासकर भांग का ज्यादा नशा करने के कारण हो सकती है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस को उसके पास कोई सुराग भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो। पुलिस ने शव को LNJP अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर