कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी की जनसभा:BJP कैंडिडेट के लिए मांगे वोट, बोले- 32 सीट निकाल दो; राहुल गांधी को ट्विटर मास्टर बताया

कुरुक्षेत्र में सीएम सैनी की जनसभा:BJP कैंडिडेट के लिए मांगे वोट, बोले- 32 सीट निकाल दो; राहुल गांधी को ट्विटर मास्टर बताया

हरियाणा में चल रहे नगर निगम चुनावों के बीच सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। यहां सीएम नायब सैनी थानसेर से बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। यहां सीएम ने BJP के पार्षद कैंडिडेट्स को जनता इंट्रोड्यूस करवाया। सीएम ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव नहीं लड़ पाए। दिल्ली में कांग्रेस 0 पर आउट कर दी। जनता से अपील करते हुए कहा कि इनको 32 की 32 सीट निकाल कर दिखा दो। आप तीसरा टायर लगाओ विकास हम करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को ट्विटर मास्टर बताया और कहा कि इन्होंने धरातल पर उनका कुछ काम नहीं। इससे पहले सीएम ने जगाधरी से यमुनानगर तक बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। सुमन बहमनी उनके साथ गाड़ी में हाथ जोड़कर जनता से वोट की अपील की। हरियाणा में चल रहे नगर निगम चुनावों के बीच सीएम नायब सैनी आज कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं। यहां सीएम नायब सैनी थानसेर से बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की। यहां सीएम ने BJP के पार्षद कैंडिडेट्स को जनता इंट्रोड्यूस करवाया। सीएम ने कहा कि विपक्षी दल चुनाव चिन्ह पर भी चुनाव नहीं लड़ पाए। दिल्ली में कांग्रेस 0 पर आउट कर दी। जनता से अपील करते हुए कहा कि इनको 32 की 32 सीट निकाल कर दिखा दो। आप तीसरा टायर लगाओ विकास हम करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस को ट्विटर मास्टर बताया और कहा कि इन्होंने धरातल पर उनका कुछ काम नहीं। इससे पहले सीएम ने जगाधरी से यमुनानगर तक बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। सुमन बहमनी उनके साथ गाड़ी में हाथ जोड़कर जनता से वोट की अपील की।   हरियाणा | दैनिक भास्कर