लुधियाना पुलिस ने रविवार को शहर के एक व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा को गिरफ्तार किया है। राजीव राजा को रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का करीबी बताया जा रहा है। राजीव राजा के खिलाफ डिवीजन नंबर 8 पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि उनकी पहचान छिपाई गई है। एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने मीडिया के समक्ष इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। पीड़ित को अंतरराष्ट्रीय नंबर से आ रही थी काल मॉल एन्क्लेव निवासी 37 वर्षीय पीड़ित रवीश गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज आ रहे थे। अज्ञात कॉलर ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि ऐसा न करने पर जान से मारने सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गुप्ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। कथित कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा मामले की जांच करते हुए पुलिस ने रविवार को राजीव राजा और दो अन्य को गिरफ्तार किया। वॉट्सऐप और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई, जिसमें राजीव राजा कथित तौर पर एक व्यक्ति को पैसे के विवाद को लेकर धमका रहे थे। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव राजा ने संसदीय चुनाव से पहले रवनीत सिंह बिट्टू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। लुधियाना पुलिस ने रविवार को शहर के एक व्यापारी से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजीव राजा को गिरफ्तार किया है। राजीव राजा को रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का करीबी बताया जा रहा है। राजीव राजा के खिलाफ डिवीजन नंबर 8 पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, हालांकि उनकी पहचान छिपाई गई है। एडीसीपी अमनदीप सिंह बराड़ ने मीडिया के समक्ष इस घटनाक्रम की पुष्टि की है। पीड़ित को अंतरराष्ट्रीय नंबर से आ रही थी काल मॉल एन्क्लेव निवासी 37 वर्षीय पीड़ित रवीश गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से लगातार व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज आ रहे थे। अज्ञात कॉलर ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी और धमकी दी कि ऐसा न करने पर जान से मारने सहित गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। गुप्ता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डिवीजन नंबर 8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(4) (जबरन वसूली) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज की है। कथित कॉल रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा मामले की जांच करते हुए पुलिस ने रविवार को राजीव राजा और दो अन्य को गिरफ्तार किया। वॉट्सऐप और अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर एक कॉल रिकॉर्डिंग भी वायरल हुई, जिसमें राजीव राजा कथित तौर पर एक व्यक्ति को पैसे के विवाद को लेकर धमका रहे थे। युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव राजा ने संसदीय चुनाव से पहले रवनीत सिंह बिट्टू के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन वह किसी भी पार्टी में शामिल नहीं हुए थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब-चंडीगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान; पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, चंडीगढ़ में सुधार
पंजाब-चंडीगढ़ में 7 दिन तक मौसम शुष्क रहेगा:पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, मैदानी इलाकों में गिरेगा तापमान; पंजाब में प्रदूषण बढ़ा, चंडीगढ़ में सुधार पंजाब और चंडीगढ़ में आज भी मौसम शुष्क रहने वाला है। अगले सात दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। वहीं कुछ इलाकों में ताजा बर्फबारी भी हुई। जिसके बाद मैदानी इलाकों में हल्की ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार हवाओं का रुख पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर है। ताजा बर्फबारी के बाद आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की कमी आएगी। जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं अगर कल की बात करें तो आदमपुर में सबसे कम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। बारिश के बाद प्रदूषण से राहत संभव बारिश न होने के कारण उत्तर भारत करीब डेढ़ महीने से प्रदूषण की चपेट में है। बारिश के बाद ही प्रदूषण के स्तर में गिरावट आने की संभावना है। पंजाब में लुधियाना और अमृतसर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक बार फिर 200 के पार पहुंच गया है। जबकि अन्य शहरों में यह 100 से 200 के बीच है। लेकिन, चंडीगढ़ में थोड़ी राहत देखने को मिली है। हवा का रुख पश्चिम की ओर होने के कारण वायु प्रदूषण में थोड़ा बदलाव देखने को मिला है। चंडीगढ़ में AQI 200 से नीचे बना हुआ है। चंडीगढ़ सहित पंजाब के शहरों में मौसम का पूर्वानुमान चंडीगढ़- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं, दोपहर के बाद धूप खिलेगी। तापमान 9 से 27 डिग्री के बीच बना रह सकता है। अमृतसर- शहर में धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 8 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- शहर में हल्की धुंध की संभावनाएं हैं। तापमान 10 से 27 डिग्री के बीच बना रह सकता है।
जालंधर में बुजुर्ग ने की आत्महत्या:फ्रेंड्स कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे कूदा, क्राइम सीन से स्कूटी बरामद
जालंधर में बुजुर्ग ने की आत्महत्या:फ्रेंड्स कॉलोनी के पास ट्रेन के आगे कूदा, क्राइम सीन से स्कूटी बरामद पंजाब के जालंधर में मंगलवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। प्राथमिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। थाना जालंधर जीआरपी की पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, फिलहाल मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है। क्राइम सीन से न तो कोई दस्तावेज मिला है और ना ही कोई पहचान पत्र। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये शव पुलिस ने फ्रेंड्स कॉलोनी के पास से बरामद किया गया है। मृतक का फोटो पुलिस ने पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दिए हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। 72 घंटे सिविल अस्पताल जालंधर में रहेगा शव एएसआई हीरा सिंह ने कहा- प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का व्यतीत हो रहा है। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका है। लेकिन रेलवे लाइन के पास खड़ी एक्टिवा मिल गई है। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए पहचान के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। एक्टिवा के नंबर से उसकी पहचान हो सकती है। आज उक्त एक्टिवा के कागजात खंगाले जाएंगे, जिससे उक्त मृतक की पहचान हो सके।
पंजाब-चंडीगढ़ में 14 सितंबर से बदलेगा मौसम:2.4 डिग्री गिरा तापमान, आज कई जिलों में बारिश की संभावना, कोई अलर्ट नहीं
पंजाब-चंडीगढ़ में 14 सितंबर से बदलेगा मौसम:2.4 डिग्री गिरा तापमान, आज कई जिलों में बारिश की संभावना, कोई अलर्ट नहीं पंजाब और चंडीगढ़ में कई दिनों बाद मानसून एक्टिव दोबारा एक्टिव हुआ है। कई जिलाें में बारिश होने से तापमान गिरा है। साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री की कमी आई है। हालांकि यह राज्य में सामान्य के करीब रहा है। सबसे अधिक तापमान 35.9 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया। मौसम विभाग की तरफ से आज किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बारिश होने के आसार है। इस महीने में 25 % कम हुई बारिश मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में अब 14 सितंबर तक बारिश को कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि इस दौरान हलकी से मध्यम बारिश कुछ जिलों में हो सकती है। वहीं, मंगलवार को चंडीगढ़ में 1.3 एमएम बारिश, लुधियाना 0.4एमएम, पठानकोट 8.0, फतेहगढ़ साहिब 10.0 एमएम, मोगा 1.0 व रोपड़ 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। राज्य में एक सितंबर से 10 सितंबर तक 29.1 एमएम बारिश हुई। जो कि इस मौसम में होने वाली बारिश से 25 % कम है। वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक मलेरिया के लिए यह आदर्श मौसम है। ऐसे में अलर्ट रहने की जरूरत है। पंजाब के बड़े शहरों में दर्ज तापमान चंडीगढ़ – मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 24.0 से 34.0 डिग्री के बीच रहेगा। अमृतसर – मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे। तापमान 27.0 से 35.0 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर – मंगलवार शाम तापमान 32.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला – मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 26 डिग्री से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा। मोहाली – अधिकतम तापमान बीते दिन 32.3 डिग्री दर्ज किया गया। बादल छाएंगे । आज तापमान 29 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रह सकता है।