कैथल के पूंडरी, कलायत और सीवन में निकाय चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। उम्मीदवार अब घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं। एक ओर जहां वोटरों से वोट की अपील की जा रही है, वहीं प्रत्याशियों द्वारा अपने पक्ष में प्रचार में सहयोग की भी उम्मीद जताई जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी प्रचार में जुटे देखे जा सकते हैं। सीवन में प्रधान पद के सात उम्मीदवार गौरतलब है कि अब नगर पालिका सीवन में प्रधान पद के लिए 7 उम्मीदवार, वहीं पार्षद पद के लिए 82 उम्मीदवार मैदान में है। सीवन में प्रधान के अलावा 16 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है। उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित पदों से पांच गुणा अधिक है। इसी प्रकार कलायत नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 7 और पार्षद पद के लिए 37 उम्मीदवार मैदान में है। यहां पर 16 वार्ड पार्षद पद के लिए बनाए गए हैं। कुछेक में सहमति भी हो चुकी है। फिर भी 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूंडरी नगर पालिका में प्रधान पद के लिए सबसे कम प्रत्याशी हैं। यहां पर केवल तीन उम्मीदवार पद की दौड़ में हैं। पार्षद पद के लिए भी केवल 44 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूंडरी में प्रधान के अलावा 16 वार्डों में पार्षद बनाए जाने हैं। धारा 163 लागू डीसी प्रीति ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। चुनाव के लिए व्यय समिति का गठन किया गया है। इसके तहत विस्फोटक, तलवार, भाला, भाला, लाठी और हथियार के रूप में इस्तेमाल होने वाली अन्य धारदार वस्तुएं ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस बल पर लागू नहीं होगा। अनदेखी करने वालों पर 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध डीसी प्रीति ने बताया कि नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 12 लाख 50 हजार रुपए तथा पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का रिकॉर्ड रखना होगा तथा चुनाव समाप्त होने के 30 दिन के अंदर उसे संबंधित आरओ के पास जमा कराना होगा। यदि कोई प्रत्याशी ऐसा नहीं करता है तो उस पर 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन आम जनता को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। कैथल के पूंडरी, कलायत और सीवन में निकाय चुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। उम्मीदवार अब घर-घर जाकर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं। एक ओर जहां वोटरों से वोट की अपील की जा रही है, वहीं प्रत्याशियों द्वारा अपने पक्ष में प्रचार में सहयोग की भी उम्मीद जताई जा रही है। सुबह से लेकर शाम तक प्रत्याशी प्रचार में जुटे देखे जा सकते हैं। सीवन में प्रधान पद के सात उम्मीदवार गौरतलब है कि अब नगर पालिका सीवन में प्रधान पद के लिए 7 उम्मीदवार, वहीं पार्षद पद के लिए 82 उम्मीदवार मैदान में है। सीवन में प्रधान के अलावा 16 वार्डों में पार्षदों का चुनाव होना है। उम्मीदवारों की संख्या निर्धारित पदों से पांच गुणा अधिक है। इसी प्रकार कलायत नगर पालिका में प्रधान पद के लिए 7 और पार्षद पद के लिए 37 उम्मीदवार मैदान में है। यहां पर 16 वार्ड पार्षद पद के लिए बनाए गए हैं। कुछेक में सहमति भी हो चुकी है। फिर भी 37 प्रत्याशी मैदान में हैं। पूंडरी नगर पालिका में प्रधान पद के लिए सबसे कम प्रत्याशी हैं। यहां पर केवल तीन उम्मीदवार पद की दौड़ में हैं। पार्षद पद के लिए भी केवल 44 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूंडरी में प्रधान के अलावा 16 वार्डों में पार्षद बनाए जाने हैं। धारा 163 लागू डीसी प्रीति ने बताया कि निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। चुनाव के लिए व्यय समिति का गठन किया गया है। इसके तहत विस्फोटक, तलवार, भाला, भाला, लाठी और हथियार के रूप में इस्तेमाल होने वाली अन्य धारदार वस्तुएं ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों और पुलिस बल पर लागू नहीं होगा। अनदेखी करने वालों पर 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध डीसी प्रीति ने बताया कि नगर पालिका चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 12 लाख 50 हजार रुपए तथा पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपए निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने चुनाव खर्च का रिकॉर्ड रखना होगा तथा चुनाव समाप्त होने के 30 दिन के अंदर उसे संबंधित आरओ के पास जमा कराना होगा। यदि कोई प्रत्याशी ऐसा नहीं करता है तो उस पर 5 साल तक चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला प्रशासन आम जनता को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
