कैथल में अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पंजाब के कपूरथला पकड़ा है, जो हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। आरोपी की पहचान हार्दिक कंबोज के रूप में हुई है, जिसे पुलिस पंजाब से कैथल लेकर आई है। इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। 6 अप्रैल को किया हमला
बता दें कि 6 अप्रैल को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित हरियाणा की अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर सुबह के समय आरोपियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा नामक खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने ली थी। इस संबंध में ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली गई थी। इसके बाद यहां ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी लेने वाले BKI के आतंकियों हैप्पी पासियां, गोपी नवांशहरिया और मन्नू अगवान के खिलाफ थाना गुहला में FIR दर्ज कर ली गई। दरअसल, इस पूरे मामले में पुलिस चौकी के नाम की वजह से कन्फ्यूजन हुई थी। खालिस्तानी आतंकियों ने जीनगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक का दावा किया था जबकि इसका असली नाम अजीमगढ़ चौकी था। पहले पकड़ा जा चुका एक आरोपी
पुलिस के मुताबिक, अजीमगढ़ चौकी में हुआ हमला लो लेवल का था। तीव्रता कम होने से यहां किसी का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन राख फैल गई थी। आतंकियों की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस को भी यहां ब्लास्ट का शक हुआ। अधिकारियों ने चौकी के अंदर-बाहर जांच की। पंजाब से भी पुलिस यहां आई थी। इसके बाद यहां से राख-मिट्टी के कुछ सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी भेजे गए। जिनकी जांच में पता चला कि यहां विस्फोटक इस्तेमाल हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने कैथल के गांव छौत निवासी एक किशोर को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा के यमुनानगर निवासी हार्दिक कंबोज इस हमले में मुख्य भूमिका निभा रहा था। जालंधर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंका
हार्दिक को पंजाब पुलिस ने जालंधर में ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उस पर जालंधर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंकने का आरोप था। अब पुलिस हार्दिक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अजीमगढ़ चौकी हमले से जुड़ी पूछताछ करेगी। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि मामले में आरोपी को कपूरथला में जेल में बंद था। आरोपी को अब कैथल लाया गया है। उससे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। कैथल में अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पंजाब के कपूरथला पकड़ा है, जो हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है। आरोपी की पहचान हार्दिक कंबोज के रूप में हुई है, जिसे पुलिस पंजाब से कैथल लेकर आई है। इस संबंध में पुलिस पूछताछ कर रही है। 6 अप्रैल को किया हमला
बता दें कि 6 अप्रैल को पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित हरियाणा की अजीमगढ़ पुलिस चौकी पर सुबह के समय आरोपियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया था। हमले की जिम्मेदारी बब्बर खालसा नामक खालिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ने ली थी। इस संबंध में ग्रुप की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली गई थी। इसके बाद यहां ग्रेनेड अटैक की जिम्मेदारी लेने वाले BKI के आतंकियों हैप्पी पासियां, गोपी नवांशहरिया और मन्नू अगवान के खिलाफ थाना गुहला में FIR दर्ज कर ली गई। दरअसल, इस पूरे मामले में पुलिस चौकी के नाम की वजह से कन्फ्यूजन हुई थी। खालिस्तानी आतंकियों ने जीनगढ़ पुलिस चौकी पर ग्रेनेड अटैक का दावा किया था जबकि इसका असली नाम अजीमगढ़ चौकी था। पहले पकड़ा जा चुका एक आरोपी
पुलिस के मुताबिक, अजीमगढ़ चौकी में हुआ हमला लो लेवल का था। तीव्रता कम होने से यहां किसी का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन राख फैल गई थी। आतंकियों की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पुलिस को भी यहां ब्लास्ट का शक हुआ। अधिकारियों ने चौकी के अंदर-बाहर जांच की। पंजाब से भी पुलिस यहां आई थी। इसके बाद यहां से राख-मिट्टी के कुछ सैंपल जांच के लिए लेबोरेटरी भेजे गए। जिनकी जांच में पता चला कि यहां विस्फोटक इस्तेमाल हुआ है। इस संबंध में पुलिस ने कैथल के गांव छौत निवासी एक किशोर को पकड़ लिया था। उससे पूछताछ में सामने आया कि हरियाणा के यमुनानगर निवासी हार्दिक कंबोज इस हमले में मुख्य भूमिका निभा रहा था। जालंधर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंका
हार्दिक को पंजाब पुलिस ने जालंधर में ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसमें उस पर जालंधर में एक यूट्यूबर के घर पर ग्रेनेड फेंकने का आरोप था। अब पुलिस हार्दिक को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अजीमगढ़ चौकी हमले से जुड़ी पूछताछ करेगी। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि मामले में आरोपी को कपूरथला में जेल में बंद था। आरोपी को अब कैथल लाया गया है। उससे मामले को लेकर पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
