कैथल के गांव सौंगल में एक युवक हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव सौंगल निवासी चांदी के रूप में हुई है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की गर्दन पर रॉड मारकर हत्या की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पाडला निवासी अंकुश की शिकायत अनुसार उसकी गांव के ही विजय, अमन, सावन व प्रिंस के साथ दोस्ती है। उसका एक दोस्त अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी कैथल में किराये के मकान में रहता है। 14 मार्च को अमन ने उन्हें फोन करके कहा कि उसका मामा विनोद उनको सौंगल में बुला रहा है। वे सभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चले गए। सन्नी ने रॉड मारकर की हत्या अमन के साथ उसके मामा विनोद ने उनको एक कमरे में बैठा दिया। शाम को उन्हें झगड़ा होने की आशंका लगी तो वे कमरे से उठकर चलने लगे। इस पर अमन ने उनको साजिश के तहत वहीं रोक लिया। फिर 10 मिनट बाद कमरे के अंदर काफी आदमी आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों में से सन्नी ने अपने हाथ में लिया हुआ रॉड प्रिंस के पीछे गर्दन पर मारा। इससे प्रिंस नीचे गिर गया। फिर रोहित व बिल्ला ने डंडे से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला व विजय भी थे। अस्पताल में तोड़ा दम इस हमले में प्रिंस के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बाद में शोर सुनकर जब लोग आने लगे तो आरोपियों ने उसे पीटना बंद कर दिया। वे तुरंत प्रिंस को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। राजौंद थाने में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में पता चला कि अमन, सौंगल निवासी विनोद का भांजा है। विनोद का गांव में किसी से झगड़ा हुआ था। उसने झगड़े के लिए अमन के दोस्तों को बुलाया था। विनोद ने गांव में चिल्लाकर कहा कि उसने बाहर से युवकों को बुलाया है। पड़ोसियों ने उसे पीटकर गांव से बाहर के युवकों को वापस भेज दिया। अजय व एक अन्य आरोपी सन्नी ने उसे डंडे से मारा, जिससे वह गिर गया। विनोद व अन्य लोग प्रिंस को अपने घर के अंदर ले गए और उनकी योजना मौत का दोष उस व्यक्ति पर डालने की थी, जिसके साथ झगड़ा हुआ था। आरोपी चांदी भी विनोद के साथ उक्त आपराधिक साजिश में शामिल था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कैथल के गांव सौंगल में एक युवक हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गांव सौंगल निवासी चांदी के रूप में हुई है। आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक की गर्दन पर रॉड मारकर हत्या की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पाडला निवासी अंकुश की शिकायत अनुसार उसकी गांव के ही विजय, अमन, सावन व प्रिंस के साथ दोस्ती है। उसका एक दोस्त अमन अपने परिवार के साथ शिव कॉलोनी कैथल में किराये के मकान में रहता है। 14 मार्च को अमन ने उन्हें फोन करके कहा कि उसका मामा विनोद उनको सौंगल में बुला रहा है। वे सभी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर चले गए। सन्नी ने रॉड मारकर की हत्या अमन के साथ उसके मामा विनोद ने उनको एक कमरे में बैठा दिया। शाम को उन्हें झगड़ा होने की आशंका लगी तो वे कमरे से उठकर चलने लगे। इस पर अमन ने उनको साजिश के तहत वहीं रोक लिया। फिर 10 मिनट बाद कमरे के अंदर काफी आदमी आ गए और उनके साथ मारपीट करने लगे। इन लोगों में से सन्नी ने अपने हाथ में लिया हुआ रॉड प्रिंस के पीछे गर्दन पर मारा। इससे प्रिंस नीचे गिर गया। फिर रोहित व बिल्ला ने डंडे से हमला कर दिया। उनके साथ लख्मी, अजय, काला व विजय भी थे। अस्पताल में तोड़ा दम इस हमले में प्रिंस के सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। बाद में शोर सुनकर जब लोग आने लगे तो आरोपियों ने उसे पीटना बंद कर दिया। वे तुरंत प्रिंस को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। राजौंद थाने में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में पता चला कि अमन, सौंगल निवासी विनोद का भांजा है। विनोद का गांव में किसी से झगड़ा हुआ था। उसने झगड़े के लिए अमन के दोस्तों को बुलाया था। विनोद ने गांव में चिल्लाकर कहा कि उसने बाहर से युवकों को बुलाया है। पड़ोसियों ने उसे पीटकर गांव से बाहर के युवकों को वापस भेज दिया। अजय व एक अन्य आरोपी सन्नी ने उसे डंडे से मारा, जिससे वह गिर गया। विनोद व अन्य लोग प्रिंस को अपने घर के अंदर ले गए और उनकी योजना मौत का दोष उस व्यक्ति पर डालने की थी, जिसके साथ झगड़ा हुआ था। आरोपी चांदी भी विनोद के साथ उक्त आपराधिक साजिश में शामिल था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
