कैथल में नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के कलायत, पूंडरी और सीवन में निकाय चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तीनों में 45081 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों जगह चुनाव के लिए 16 वार्ड बनाए गए हैं। सीवन नगर पालिका पहली बार बनी है। इससे पहले यहां ग्राम पंचायतें बनाई जा चुकी हैं। सीवन में 14882 मतदाता हैं और सीवन में प्रधान के लिए ओपन कैटेगरी में चुनाव होंगे। कलायत में मतदाता 14573 हैं। यहां पिछला चुनाव 13 वार्डों के लिए हुआ था, लेकिन इस बार वार्डों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। पूंडरी में 15606 मतदाता कलायत में प्रधान पद के लिए ओपन महिला और पुरुष कैटेगरी होगी। इसके अलावा पूंडरी में 15606 मतदाता हैं। यहां पिछला चुनाव भी 13 वार्डों के लिए हुआ था। इस बार 16 वार्ड बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के लिए बीसी बी महिला कैटेगरी को आरक्षित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होगी और 17 तक जारी रहेगी। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनावों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। उसके बाद 12 मार्च को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। कैथल में नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के कलायत, पूंडरी और सीवन में निकाय चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तीनों में 45081 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों जगह चुनाव के लिए 16 वार्ड बनाए गए हैं। सीवन नगर पालिका पहली बार बनी है। इससे पहले यहां ग्राम पंचायतें बनाई जा चुकी हैं। सीवन में 14882 मतदाता हैं और सीवन में प्रधान के लिए ओपन कैटेगरी में चुनाव होंगे। कलायत में मतदाता 14573 हैं। यहां पिछला चुनाव 13 वार्डों के लिए हुआ था, लेकिन इस बार वार्डों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। पूंडरी में 15606 मतदाता कलायत में प्रधान पद के लिए ओपन महिला और पुरुष कैटेगरी होगी। इसके अलावा पूंडरी में 15606 मतदाता हैं। यहां पिछला चुनाव भी 13 वार्डों के लिए हुआ था। इस बार 16 वार्ड बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के लिए बीसी बी महिला कैटेगरी को आरक्षित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होगी और 17 तक जारी रहेगी। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनावों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। उसके बाद 12 मार्च को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
अंबाला में SHO पर भड़के अनिल विज:FIR दर्ज न करने पर किया सस्पेंड; महिला ने रोते हुए मंत्री को बताई समस्या
अंबाला में SHO पर भड़के अनिल विज:FIR दर्ज न करने पर किया सस्पेंड; महिला ने रोते हुए मंत्री को बताई समस्या हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज सोमवार को SHO पर भड़क गए। महिला की शिकायत पर FIR दर्ज न करने पर मंत्री ने अंबाला कैंट सदर थाना SHO सतीश कुमार को निलंबित करने का आदेश दिया। इस दौरान एसएचओ बहस करने लगे तो विज ने उनको डांट दिया। मंत्री अनिल विज सोमवार को अंबाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस दौरान एक महिला ने रोते हुए मंत्री के सामने अपनी बात रखी तो वे भड़क गए। महिला ने कहा कि दिन दिन बाद भी उनकी FIR दर्ज नहीं हुई है। एसएचओ ने कहा कि वो दोनों पार्टियों को तीन बार अपना पक्ष रखने को बुला चुके हैं। इस दौरान एसएचओ और महिला व उसके परिजनों में वाद विवाद हुआ। बार-बार पूछा- FIR की या नहीं अनिल विज ने SHO पर भड़कते हुए पूछा कि ‘तुमने FIR दर्ज करी या नहीं’। एसएचओ ने एग्रीमेंट का उल्लेख किया तो विज फिर भड़क गए और पूछा कि FIR दर्ज करी या नहीं करी। विज ने FIR को लेकर कई बार उनसे पूछा। एसएचओ ने कहा कि सिविल सूट बनता है, मैं कैसे FIR दर्ज करूं। महिला के परिजनों ने एसएचओ की बात को गलत बताया। विज ने फिर पूछा कि मुझे ये बताओ कि FIR करी या नहीं। एसएचओ ने इनकार किया तो मंत्री ने उनको सस्पेंड करने के आदेश दिए। इसके बाद मंत्री ने एसएचओ को धमकाते व इशारा करते हुए कहा कि चल बाहर। इस दौरान महिला ने फिर कहा कि सर हमारा फैसला करा दो प्लीज। विज बोले- तू कौन होता है FIR को रोकने वाला जनता दरबार में ही गुस्सा हुए अनिल विज ने कहा कि ये (SHO) हर बात में अपनी मनमर्जी करता है। कहा कि तेरे को जब मैंने कहा था कि FIR दर्ज कर, फिर की क्यों नहीं। तू कौन होता है भई FIR को रोकने वाला। पहले FIR दर्ज करो, फिर देखो। इस दौरान अनिल विज ने स्टाफ से कहा कि DGP को फोन लगाओ। बोले- तेरे अफसर को भी देख लेंगे अंबाला कैंट सदर थाना SHO सतीश कुमार ने कहा कि मैं तो अपने सीनियर ऑफिसर के नोट पर लाया था जी, ये सिविल सूट है। भड़के हुए विज ने कहा कि तेरे अफसर को भी देख लेंगे फिर। तेरे लिए क्या कानून अलग बनेगा। कानून है कि पहले शिकायतकर्ता की कंप्लेंड दर्ज करो। SHO ने कहा कि सिविल एग्रमेंट के अनुसार पेमेंट कर रखी है जी। विज बोले- पहले दर्ज करो, फिर लिखो सिविल एग्रीमेंट। विज ने इसके बाद SHO को लेकर डीजीपी से बात की।
करनाल में आज मनाया जाएगा संविधान दिवस:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शिरकत; ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ थीम पर होगा कार्यक्रम
करनाल में आज मनाया जाएगा संविधान दिवस:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष करेंगे शिरकत; ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ थीम पर होगा कार्यक्रम करनाल में आज संविधान दिवस मनाया जाएगा। डॉ. मंगलसेन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके अलावा करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, असंध के विधायक योगेंद्र राणा और नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। संविधान दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई है। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया था, जिसे 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया। यह दिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सभी सदस्यों के योगदान को सम्मानित करने का प्रतीक है। ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ है थीम डीसी उत्तम कुमार ने बताया कि कार्यक्रम की थीम ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ रखी गई। इसमें संविधान के प्रति गर्व और उसके मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गतिविधियां आयोजित की। इन गतिविधियों में संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और उसकी महिमा का जश्न जैसे विषय शामिल होंगे। 2015 में हुई थी संविधान दिवस मनाने की शुरुआत डीसी ने बताया कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य नागरिकों को संविधान के मूल सिद्धांतों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संविधान और उसके महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में वक्ता संविधान में निहित मूल्यों की व्याख्या करेंगे और आमजन को इसके प्रति जागरूक बनाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह आयोजन संविधान के प्रति नागरिकों की भावना को मजबूत करेगा और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।
पानीपत में आज आएंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी:प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल का लेंगे जायजा; 9 को आएंगे मोदी
पानीपत में आज आएंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी:प्रधानमंत्री कार्यक्रम स्थल का लेंगे जायजा; 9 को आएंगे मोदी 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के पानीपत आएंगे। कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां पीएम मोदी महिलाओं से जुड़ी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी लॉन्च करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को आमंत्रित किया गया है। आज शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत आएंगे। उनसे पहले एसपीजी कमांडो मैदान में पहुंच चुके हैं, जिन्होंने दो दिन तक यहां डेरा जमाया हुआ है। बता दें कि पीएम मोदी ने 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत पानीपत से ही की थी। यह कार्यक्रम भी पानीपत के 13-17 सेक्टर के मैदान में ही हुआ था। एसपीजी की कड़ी गाइडलाइन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को जीवन बीमा निगम की बीमा सखी योजना का शुभारंभ करने आ रहे हैं। सोमवार दोपहर 2 बजे मोदी पानीपत पहुंचेंगे। वह करीब डेढ़ तक पानीपत में रुकेंगे। एसपीजी ने पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है। एसपीजी के आईजी लव कुमार ने एआईजी केपी यादव और करनाल रेंज के आईजी कुलविंद्र सिंह के साथ दौरा किया। एसपीजी के आईजी ने कहा कि सिटिंग का कोई भी प्लान या अन्य बदलाव करने से पहले अनुमति लें। पीएम और अन्य वीवीआईपी के सामने परोसे जाने वाले जलपान के सैंपलों की जांच की जाएगी। सिविल सर्जन और जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को इसका प्रमाण पत्र देना होगा। सेक्टर-13/17 में होने वाले पीएम कार्यक्रम के लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। चौराहों और कट पर दिशा-सूचक व साइन बोर्ड लगाने की जिम्मेदारी नगर निगम, एडीसी कार्यालय, एनएचएआई और पीडब्ल्यूडी को दी गई है। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के लिए 42 गेट, पंडाल का आकार और बढ़ाया कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए 42 गेट बनाए गए हैं। तलाशी के वक्त महिलाओं को कोई दिक्कत न हो, जिसके लिए 12 से अधिक कूप वाले कमरे बनाए गए हैं। अलग-अलग लोगों के लिए प्रवेश गेट अलग होंगे। कार्यक्रम स्थल को किले में बदल दिया गया है। प्रवेश के अन्य सभी मार्ग पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने लोहे ही जाल लगाकर पूरी तरह से घेराबंदी की है। इस बीच महिलाओं की संख्या रैली में ज्यादा होने की संभावनाओं को देखते हुए पंडाल को बड़ा किया गया है।