केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से विभिन्न राज्यों और केंद्रीय संगठनों के 463 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के बदले अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। पुलिसकर्मियों को उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए 2024 के लिए ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के लिए बड़े मान की बात है कि इस राज्य से केवल एक एसएसपी का चयन हुआ। पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी अश्विनी गोत्याल को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस मेडल का उद्देश्य पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रोत्साहित करना है और मेधावी कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना है। केंद्र सरकार की ओर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इस सम्मान का ऐलान किया जाता है। बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। स्वतंत्रता के बाद उनके नेतृत्व में देसी रियासतों को भारत में विलय किया गया था। 2016 बैच की ऑफिसर हैं गोत्याल 2016 बैच की पंजाब कैडर की IPS अश्विनी गोत्याल देशभर के 463 पुलिसकर्मियों में पंजाब की एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें जांच, स्पेशल ऑपरेशन और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2024 से सम्मानित किया जाएगा। गोत्याल मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में 625वां रैंक हासिल करके यूपीएससी परीक्षा पास की थी। बटाला में इस वारदात को किया था ट्रेस जून 2023 में बटाला में शिवसेना नेता राजीव महाजन, उनके बेटे मानव महाजन और भाई अनिल महाजन पर हमले के मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी गोत्याल को यह अवार्ड मिलेगा। उस समय बटाला की कमान संभालने वाली अश्विनी गोत्याल ने 2 हफ्तों में केस की ट्रेस करके तरनतारन के रहने वाले शूटर जशनप्रीत सिंह और अमृतसर के दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) ने ली थी। इसे 18 जून 2023 को कनाडा में आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या का बदला बताया था। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से विभिन्न राज्यों और केंद्रीय संगठनों के 463 पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के बदले अवॉर्ड देने की घोषणा की गई है। पुलिसकर्मियों को उच्च पेशेवर मानकों को बढ़ावा देने के लिए 2024 के लिए ‘केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब के लिए बड़े मान की बात है कि इस राज्य से केवल एक एसएसपी का चयन हुआ। पुलिस जिला खन्ना की एसएसपी अश्विनी गोत्याल को इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इस मेडल का उद्देश्य पुलिस और सुरक्षा बलों को प्रोत्साहित करना है और मेधावी कर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साह बढ़ाना है। केंद्र सरकार की ओर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर इस सम्मान का ऐलान किया जाता है। बता दें कि सरदार वल्लभभाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है। स्वतंत्रता के बाद उनके नेतृत्व में देसी रियासतों को भारत में विलय किया गया था। 2016 बैच की ऑफिसर हैं गोत्याल 2016 बैच की पंजाब कैडर की IPS अश्विनी गोत्याल देशभर के 463 पुलिसकर्मियों में पंजाब की एकमात्र पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें जांच, स्पेशल ऑपरेशन और फोरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2024 से सम्मानित किया जाएगा। गोत्याल मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में 625वां रैंक हासिल करके यूपीएससी परीक्षा पास की थी। बटाला में इस वारदात को किया था ट्रेस जून 2023 में बटाला में शिवसेना नेता राजीव महाजन, उनके बेटे मानव महाजन और भाई अनिल महाजन पर हमले के मामले को सुलझाने के लिए एसएसपी गोत्याल को यह अवार्ड मिलेगा। उस समय बटाला की कमान संभालने वाली अश्विनी गोत्याल ने 2 हफ्तों में केस की ट्रेस करके तरनतारन के रहने वाले शूटर जशनप्रीत सिंह और अमृतसर के दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया था। इस गोलीबारी की जिम्मेदारी खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) ने ली थी। इसे 18 जून 2023 को कनाडा में आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या का बदला बताया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
