लुधियाना जिले के खन्ना में पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी की गई। कार में तेल डलवाने को लेकर विवाद में पेट्रोल पंप कारिंदे से मारपीट की गई। मालिक पर हाथ उठाया, इसकी वीडियो सामने आई हैं। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से खफा पंप मालिकों ने हड़ताल की चेतावनी दी। दोनों ने ज्यादा शराब पी हुई थी जानकारी के अनुसार अकाल फिलिंग स्टेशन के संचालक गगनदीप सिंह वालिया ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे दो व्यक्ति कार में आए और तेल डलवाया और गालियां देते हुए कहा कि तेल नहीं डाला गया। पंप का कारिंदा उन्हें दफ्तर में लेकर आया। इन दोनों ने शराब पी रखी थी और एक ने काफी ज्यादा शराब पी हुई थी, तो उसे उन्होंने अंदर आने से रोका। संचालक को मुक्का मारने की कोशिश दूसरे व्यक्ति से बोला गया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर कैमरे चेक करवा दिए जाते हैं कि तेल डाला गया है। इसी बीच जो व्यक्ति दफ्तर के बाहर था, वह गालियां देने लगा। वालिया के अनुसार उन्होंने बाहर जाकर देखा तो यह व्यक्ति पंप के स्टाफ से धक्का मुक्की, बदतमीजी कर रहा था। तभी व्यक्ति ने आकर उसे घूसा मारने की कोशिश की, तो उसने धक्का देकर उसे पीछे किया और पुलिस को फोन कर सूचित किया। पुलिस ने थाने जाकर कार्रवाई नहीं की मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और इसी बीच दूसरे पक्ष की तरफ से 10-15 और युवक बुला लिए गए थे, जो बेसबाल और लाठियां लेकर पंप पर हमला करने की नीयत से आए। उन पर हमला करने की कोशिश की गई। शिकायत के बाद में थाने जाकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते गुरुवार की शाम को खन्ना और फतेहगढ़ साहिब के पेट्रोल पंप डीलरों ने बैठक बुलाई। पंप मालिकों ने दी 72 घंटे की चेतावनी वालिया ने कहा कि वे 72 घंटे का अल्टीमेटम देंगे, अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो रोष के तौर पर पेट्रोल पंप बंद किए जाएंगे। खन्ना एसोसिएशन अध्यक्ष हरमेल सिंह और फतेहगढ़ साहिब एसोसिएशन अध्यक्ष मेजर संदीप विनायक सिंह ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है। इस प्रकार शराब के नशे में आकर पेट्रोल पंप मालिक व स्टाफ पर हाथ उठाना कभी स्वीकार नहीं होगा। पुलिस प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके विरोध में हड़ताल की जरूरत पड़ी, तो बिना किसी देरी के करेंगे। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल उधर सिटी थाना वन के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी सिविल अस्पताल में भर्ती है। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। लुधियाना जिले के खन्ना में पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी की गई। कार में तेल डलवाने को लेकर विवाद में पेट्रोल पंप कारिंदे से मारपीट की गई। मालिक पर हाथ उठाया, इसकी वीडियो सामने आई हैं। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से खफा पंप मालिकों ने हड़ताल की चेतावनी दी। दोनों ने ज्यादा शराब पी हुई थी जानकारी के अनुसार अकाल फिलिंग स्टेशन के संचालक गगनदीप सिंह वालिया ने बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे दो व्यक्ति कार में आए और तेल डलवाया और गालियां देते हुए कहा कि तेल नहीं डाला गया। पंप का कारिंदा उन्हें दफ्तर में लेकर आया। इन दोनों ने शराब पी रखी थी और एक ने काफी ज्यादा शराब पी हुई थी, तो उसे उन्होंने अंदर आने से रोका। संचालक को मुक्का मारने की कोशिश दूसरे व्यक्ति से बोला गया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर कैमरे चेक करवा दिए जाते हैं कि तेल डाला गया है। इसी बीच जो व्यक्ति दफ्तर के बाहर था, वह गालियां देने लगा। वालिया के अनुसार उन्होंने बाहर जाकर देखा तो यह व्यक्ति पंप के स्टाफ से धक्का मुक्की, बदतमीजी कर रहा था। तभी व्यक्ति ने आकर उसे घूसा मारने की कोशिश की, तो उसने धक्का देकर उसे पीछे किया और पुलिस को फोन कर सूचित किया। पुलिस ने थाने जाकर कार्रवाई नहीं की मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और इसी बीच दूसरे पक्ष की तरफ से 10-15 और युवक बुला लिए गए थे, जो बेसबाल और लाठियां लेकर पंप पर हमला करने की नीयत से आए। उन पर हमला करने की कोशिश की गई। शिकायत के बाद में थाने जाकर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते गुरुवार की शाम को खन्ना और फतेहगढ़ साहिब के पेट्रोल पंप डीलरों ने बैठक बुलाई। पंप मालिकों ने दी 72 घंटे की चेतावनी वालिया ने कहा कि वे 72 घंटे का अल्टीमेटम देंगे, अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो रोष के तौर पर पेट्रोल पंप बंद किए जाएंगे। खन्ना एसोसिएशन अध्यक्ष हरमेल सिंह और फतेहगढ़ साहिब एसोसिएशन अध्यक्ष मेजर संदीप विनायक सिंह ने कहा कि यह बहुत ही निंदनीय है। इस प्रकार शराब के नशे में आकर पेट्रोल पंप मालिक व स्टाफ पर हाथ उठाना कभी स्वीकार नहीं होगा। पुलिस प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इसके विरोध में हड़ताल की जरूरत पड़ी, तो बिना किसी देरी के करेंगे। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति घायल उधर सिटी थाना वन के एसएचओ गुरमीत सिंह ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी सिविल अस्पताल में भर्ती है। दोनों पक्षों के बयान लेने के बाद बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
