खन्ना में शराब ठेके के कर्मचारी से लूट:5 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, 38 हजार कैश समेत मोबाइल छीना

खन्ना में शराब ठेके के कर्मचारी से लूट:5 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, 38 हजार कैश समेत मोबाइल छीना

खन्ना के नई आबादी इलाके में एक शराब ठेके के कर्मचारी से लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना 10 अप्रैल की देर रात करीब 1 बजे की है। पीड़ित महिंद्र सिंह मंडी गोबिंदगढ़ के एक शराब ठेके पर काम करता है। महिंद्र सिंह रात करीब 12:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर मंडी गोबिंदगढ़ से खन्ना लौट रहा था। दशहरा ग्राउंड के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 बदमाशों ने उसका पीछा किया। पीड़ित अपने घर के पास तक पहुंचा, लेकिन बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लुटेरे उससे 38 हजार रुपए की नकदी, मोबाइल फोन और दस्तावेजों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। थाने में 38,000 रुपयों की लूट का जिक्र घायल अवस्था में महिंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार, घटना की रात पीड़ित ने केवल मोबाइल छीने जाने की बात कही थी। आज उनके बेटे ने थाने में आकर 38,000 रुपयों की लूट का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की है। खन्ना के नई आबादी इलाके में एक शराब ठेके के कर्मचारी से लूटपाट की घटना सामने आई है। घटना 10 अप्रैल की देर रात करीब 1 बजे की है। पीड़ित महिंद्र सिंह मंडी गोबिंदगढ़ के एक शराब ठेके पर काम करता है। महिंद्र सिंह रात करीब 12:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल पर मंडी गोबिंदगढ़ से खन्ना लौट रहा था। दशहरा ग्राउंड के पास दो मोटरसाइकिल पर सवार 5 बदमाशों ने उसका पीछा किया। पीड़ित अपने घर के पास तक पहुंचा, लेकिन बदमाशों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। लुटेरे उससे 38 हजार रुपए की नकदी, मोबाइल फोन और दस्तावेजों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। थाने में 38,000 रुपयों की लूट का जिक्र घायल अवस्था में महिंद्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएसपी अमृतपाल सिंह भाटी के अनुसार, घटना की रात पीड़ित ने केवल मोबाइल छीने जाने की बात कही थी। आज उनके बेटे ने थाने में आकर 38,000 रुपयों की लूट का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिटी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश जारी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। स्थानीय लोगों ने लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की है।   पंजाब | दैनिक भास्कर