खन्ना के दोराहा स्थित एक धागा फैक्ट्री में करीब 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता तीन महीने की गर्भवती निकली। जिसके बाद परिवार को इस बारे में पता चला। दोराहा थाना में पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी सूरज उत्तर प्रदेश के गंदोरा का रहने वाला है। वह खुद भी नाबालिग है। उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। कमरे में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध पीड़िता की मां ने शिकायत में लिखवाया कि वह फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में रहते हैं। उसकी बेटी 5 महीने से धागा फैक्ट्री दोराहा में काम करती थी। 12 अगस्त 2024 को उसकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा। वह बेटी को लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब गए। वहां मेडिकल चेकअप दौरान पता चला कि बेटी तीन महीने की गर्भवती है। उसकी बेटी की उम्र 15 साल 7 महीने है। यह बात सुनकर वह हैरान हो गई। उसने अपनी बेटी से पूछा तो पता चला कि धागा फैक्ट्री में ही काम करने वाला सूरज उसकी बेटी को कमरे में लेकर गया था और जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अमलोह थाना में जीरो एफआईआर इस मामले की जांच कर रहे दोराहा थाना के एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के थाना अमलोह से जीरो नंबर एफआईआर काटकर उन्हें भेजी गई। क्योंकि, मामला दोराहा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। दोराहा पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसे जुवेनाइल अदालत लुधियाना पेश किया गया। अदालत के आदेशों पर आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। एएसआई ने कहा कि दोराहा पुलिस कानूनी तौर पर पीड़िता का दोबारा मेडिकल पायल सिविल अस्पताल में कराएगी और रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई होगी। खन्ना के दोराहा स्थित एक धागा फैक्ट्री में करीब 15 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता तीन महीने की गर्भवती निकली। जिसके बाद परिवार को इस बारे में पता चला। दोराहा थाना में पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपी सूरज उत्तर प्रदेश के गंदोरा का रहने वाला है। वह खुद भी नाबालिग है। उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। कमरे में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध पीड़िता की मां ने शिकायत में लिखवाया कि वह फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में रहते हैं। उसकी बेटी 5 महीने से धागा फैक्ट्री दोराहा में काम करती थी। 12 अगस्त 2024 को उसकी बेटी के पेट में दर्द होने लगा। वह बेटी को लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब गए। वहां मेडिकल चेकअप दौरान पता चला कि बेटी तीन महीने की गर्भवती है। उसकी बेटी की उम्र 15 साल 7 महीने है। यह बात सुनकर वह हैरान हो गई। उसने अपनी बेटी से पूछा तो पता चला कि धागा फैक्ट्री में ही काम करने वाला सूरज उसकी बेटी को कमरे में लेकर गया था और जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अमलोह थाना में जीरो एफआईआर इस मामले की जांच कर रहे दोराहा थाना के एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि फतेहगढ़ साहिब के थाना अमलोह से जीरो नंबर एफआईआर काटकर उन्हें भेजी गई। क्योंकि, मामला दोराहा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। दोराहा पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। उसे जुवेनाइल अदालत लुधियाना पेश किया गया। अदालत के आदेशों पर आरोपी को बाल सुधार गृह में भेजा गया है। एएसआई ने कहा कि दोराहा पुलिस कानूनी तौर पर पीड़िता का दोबारा मेडिकल पायल सिविल अस्पताल में कराएगी और रिपोर्ट के आधार पर बनती कार्रवाई होगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
