खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में विदेश मंत्री की कार घेरी:तिरंगा लेकर डॉ. एस शंकर के सामने पहुंचे, फाड़ने की कोशिश की

खालिस्तानी समर्थकों ने लंदन में विदेश मंत्री की कार घेरी:तिरंगा लेकर डॉ. एस शंकर के सामने पहुंचे, फाड़ने की कोशिश की

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने निशाना बनाया। जब वे अपनी कार से जा रहे थे, तो एक शख्स उनकी ओर भागने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान उसने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत भी की। घटना के दौरान पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन खालिस्तानी गुंडों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था जैसे पुलिस को हस्तक्षेप न करने के आदेश दिए गए हों। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन से भारतीय नाराज़ इस घटना के बाद लंदन में भारतीयों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लोग ब्रिटिश सरकार से मांग कर रहे हैं कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, भारत सरकार से भी इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाने की उम्मीद है। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं गौरतलब है कि खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियां इससे पहले भी कई बार विदेशों में देखी जा चुकी हैं। ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर भारत सरकार पहले ही विरोध जता चुकी है। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर को लंदन में खालिस्तानी समर्थकों ने निशाना बनाया। जब वे अपनी कार से जा रहे थे, तो एक शख्स उनकी ओर भागने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान उसने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने जैसी शर्मनाक हरकत भी की। घटना के दौरान पुलिस वहां मौजूद थी, लेकिन खालिस्तानी गुंडों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऐसा लग रहा था जैसे पुलिस को हस्तक्षेप न करने के आदेश दिए गए हों। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिससे भारतीय समुदाय में आक्रोश है। विरोध प्रदर्शन से भारतीय नाराज़ इस घटना के बाद लंदन में भारतीयों ने विरोध प्रदर्शन किया है। लोग ब्रिटिश सरकार से मांग कर रहे हैं कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, भारत सरकार से भी इस मुद्दे को कूटनीतिक स्तर पर उठाने की उम्मीद है। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं गौरतलब है कि खालिस्तानी तत्वों द्वारा भारत विरोधी गतिविधियां इससे पहले भी कई बार विदेशों में देखी जा चुकी हैं। ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में भारतीय दूतावासों के बाहर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिन पर भारत सरकार पहले ही विरोध जता चुकी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर