लेह-लद्दाख में आज से खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हो गई है। विंटर गेम्स-2025 में हिमाचल प्रदेश ने धमाकेदार शुरुआत की है। एनडीएस स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुए इन खेलों में हिमाचल की आइस हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अहम मुकाबले जीते। महिला वर्ग में हिमाचल की टीम ने चंडीगढ़ को 2-1 से मात दी। वहीं पुरुष वर्ग में भी हिमाचल ने चंडीगढ़ को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसी दिन एक अन्य मैच में हिमाचल की पुरूष टीम ने राजस्थान को 8-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 23 से 27 जनवरी तक लद्दाख में खेला जाएगा। पहले चरण में प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थागत समूहों की 19 टीमें हिस्सा ले रही है। विंटर गेम्स के पहले चरण में दो इवेंट (आइस-हॉकी और आइस-स्केटिंग) में प्रतियोगिता मुख्य रूप से शामिल है। इसके बाद दूसरा चरण 22 से 25 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बर्फीले खेलों का आयोजन होगा। जिसमें स्कीइंग जैसे स्नो खेल शामिल होंगे। लेह-लद्दाख में आज से खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 की शुरुआत हो गई है। विंटर गेम्स-2025 में हिमाचल प्रदेश ने धमाकेदार शुरुआत की है। एनडीएस स्टेडियम में बुधवार को शुरू हुए इन खेलों में हिमाचल की आइस हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अहम मुकाबले जीते। महिला वर्ग में हिमाचल की टीम ने चंडीगढ़ को 2-1 से मात दी। वहीं पुरुष वर्ग में भी हिमाचल ने चंडीगढ़ को 3-0 से करारी शिकस्त दी। इसी दिन एक अन्य मैच में हिमाचल की पुरूष टीम ने राजस्थान को 8-1 के बड़े अंतर से पराजित किया। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। पहला चरण 23 से 27 जनवरी तक लद्दाख में खेला जाएगा। पहले चरण में प्रदेशों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थागत समूहों की 19 टीमें हिस्सा ले रही है। विंटर गेम्स के पहले चरण में दो इवेंट (आइस-हॉकी और आइस-स्केटिंग) में प्रतियोगिता मुख्य रूप से शामिल है। इसके बाद दूसरा चरण 22 से 25 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न बर्फीले खेलों का आयोजन होगा। जिसमें स्कीइंग जैसे स्नो खेल शामिल होंगे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
