लुधियाना | गांव किला रायपुर में एक घर के बहार स्थित एक नाली में मंगलवार की शाम 8:30 बजे एक लड़के के भ्रूण का शव बरामद हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानी निवासी हरमिंदर सिंह ने बताया, जब वह नाली के पास जा रहे थे,तो उन्हें कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। पास जाकर देखा तो एक भ्रूण का शव पड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना डेहलों की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। मामले में थाना डेहलों से जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया,वह सीसीटीवी चेक करवा रहे है। ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही भ्रूण एक लड़का है। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका संस्कार भी कर दिया है। लुधियाना | गांव किला रायपुर में एक घर के बहार स्थित एक नाली में मंगलवार की शाम 8:30 बजे एक लड़के के भ्रूण का शव बरामद हुआ। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। स्थानी निवासी हरमिंदर सिंह ने बताया, जब वह नाली के पास जा रहे थे,तो उन्हें कुछ संदिग्ध वस्तु दिखी। पास जाकर देखा तो एक भ्रूण का शव पड़ा हुआ था, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना डेहलों की पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। मामले में थाना डेहलों से जांच अधिकारी परमजीत सिंह ने बताया,वह सीसीटीवी चेक करवा रहे है। ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही भ्रूण एक लड़का है। जिसका पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसका संस्कार भी कर दिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान:पंचायत चुनाव को लेकर लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द
पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान:पंचायत चुनाव को लेकर लिया फैसला, स्कूल-कॉलेज और सरकारी ऑफिस रहेंगे बंद, पुलिस कर्मियों की छुट्टी रद्द पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने छुट्टी घोषित कर दी है। सरकार ने 15 अक्टूबर को प्रदेश हर प्रकार के सरकारी संस्थान, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य सरकारी शाखाओं में छुट्टी का ऐलान किया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पंजाब पुलिस द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर मुलाजिमों की छुट्टियां रद्द की गई थी। अब सरकार ने पुलिस विभाग को छोड़कर सभी सरकारी ऑफिस बंद करने का ऐलान किया है। पंजाब पुलिस के मुलाजिमों की पंचायत चुनाव तक छुट्टियां रद्द पंजाब पुलिस ने आगामी 15 अक्टूबर तक सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक लगा कर दी थी। राज्य में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए यह फैसला लिया गया था। अधिकारियों के मुताबिक सिर्फ विशेष हालात में ही छुट्टी मंजूर की जाएगी। इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए है। राज्य में 13937 गांव पंचायत है। जिन में चुनाव करवाए जाने है।

जालंधर में हाईवे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:मेहतपुर में बाइक सहित रोड पर पड़ा था; हत्या या हादसा, इस पर जांच जारी
जालंधर में हाईवे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:मेहतपुर में बाइक सहित रोड पर पड़ा था; हत्या या हादसा, इस पर जांच जारी पंजाब के जालंधर के कस्बा मेहतपुर के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को गांव उमरेवाल बिल्ला के पास से बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव के पास एक अज्ञात मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली। इसका नंबर पीबी-08-ए-4653 था। जिसके आधार पर आज डिटेल निकालकर शव की पहचान की जाएगी। सूचना मिलने पर मेहतपुर थाने के एसएचओ गुरनाम सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के अनुसार ऐसा लग रहा है कि उक्त व्यक्ति किसी हादसे का शिकार हुआ और मदद के अभाव में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। साथ ही शव 72 घंटे तक उक्त अस्पताल में ही रहेगा। अगर 72 घंटे बाद मृतक की पहचान नहीं होती है तो उसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और प्रशासन खुद ही अंतिम संस्कार करेगा। हत्या या दुर्घटना, जांच जारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस फिलहाल इस बात की जांच कर रही है कि उक्त व्यक्ति की हत्या कर उसे यहां फेंका गया है या फिर यह दुर्घटना है। दोनों ही बातें पोस्टमार्टम से स्पष्ट होंगी। फिलहाल पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कपूरथला में मकान से लाखों की चोरी:अपने गांव गया परिवार, 3 लाख के गहने और नकदी-मोबाइल ले गए चोर
कपूरथला में मकान से लाखों की चोरी:अपने गांव गया परिवार, 3 लाख के गहने और नकदी-मोबाइल ले गए चोर पंजाब में कपूरथला की सब डिवीजन फगवाड़ा के चाचोकी क्षेत्र में एक घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों के गहने व नकदी चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। निवासी ग्रेटर कैलाश अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चाचोकी में उसके ससुर का घर है और उसका ससुर अपने गांव गया हुआ है। उसने बताया कि सोमवार को एक पड़ोसी ने उन्हें सूचना दी कि उसके ससुर के घर में चोरी हो गई है। अनिल कुमार ने बताया कि चोर उनके घर में से करीब 3 लाख के गहने, डेढ़ लाख रुपए की नकदी, मोबाइल फोन, लेपटॉप व बर्तन चोरी कर ले गए हैं। वहीं अनिल की पत्नी किरण ने बताया कि चोर उसके पिता का 5 से 6 लाख रुपए का नुकसान करके गए हैं। उन्होंने इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है।