गाजियाबाद में सूटकेस में मिली महिला की लाश:नाक से खून बहा, शरीर पर चोट के निशान; बॉडी तोड़-मरोड़ कर पैक की गई

गाजियाबाद में सूटकेस में मिली महिला की लाश:नाक से खून बहा, शरीर पर चोट के निशान; बॉडी तोड़-मरोड़ कर पैक की गई

गाजियाबाद में 28 साल की महिला की लाश सूटकेस में मिली है। सूटकेस चादर में लपेटकर फेंका गया था। इसे कुत्ते खींच रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। घटना लोनी बॉर्डर थाना के शिव वाटिका के पास की है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गले पर भी निशान है। नाक से खून बहा है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। लोनी बॉर्डर इलाका बागपत जिले की सीमा और दूसरी तरफ दिल्ली के नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है… गाजियाबाद में 28 साल की महिला की लाश सूटकेस में मिली है। सूटकेस चादर में लपेटकर फेंका गया था। इसे कुत्ते खींच रहे थे। आसपास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी। लोनी बॉर्डर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। घटना लोनी बॉर्डर थाना के शिव वाटिका के पास की है। महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। गले पर भी निशान है। नाक से खून बहा है। ऐसे में पुलिस मान रही है कि गला दबाकर हत्या की गई है। लोनी बॉर्डर इलाका बागपत जिले की सीमा और दूसरी तरफ दिल्ली के नजदीक है। ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरी जगह हत्या कर लाश को यहां फेंका गया होगा। फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश में जुटी है। खबर अपडेट की जा रही है…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर