गाजियाबाद में ACP ऑफिस की छत गिरी, दरोगा की मौत:इटावा निवासी SI काम खत्मकर वहीं सो रहे थे, देर रात आंधी-बारिश से हुआ हादसा

गाजियाबाद में ACP ऑफिस की छत गिरी, दरोगा की मौत:इटावा निवासी SI काम खत्मकर वहीं सो रहे थे, देर रात आंधी-बारिश से हुआ हादसा

गाजियाबाद में रविवार तड़के भयंकर आंधी और भारी बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। जिससे ऑफिस के अंदर सो रहे इटावा निवासी सब-इंस्पेक्टर की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह बारिश रुकने के बाद जब अन्य पुलिस कर्मी ऑफिस पहुंचे तब इस घटना का पता चला। पुलिसकर्मियों ने मलबे में दबे वीरेंद्र कुमार मिश्रा मुश्किल से बाहर निकाला और नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एसआई के परिजनों और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। ACP अंकुर विहार का यह आफिस लोनी इलाके में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित इंद्रा पुरी में स्थित है। देखिए तीन तस्वीरें इटावा के ग्राम व पोस्ट चित्तभवन थाना एकदिल निवासी दरोगा वीरेंद्र मिश्रा परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। वह वर्तमान में एसीपी अंकुर विहार के रीडर थे। शनिवार रात वह ड्यूटी पर थे और वहीं ऑफिस में ही रुके थे। देर रात अपना काम निपटाने के बाद वहीं सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते ऑफिस के कमरे की छत उनके ऊपर गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग जब एसीपी ऑफिस पहुंचे तो वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी बोली- 24 घंटे काम कराया जाता था सूचना पर दिल्ली में रह रही पत्नी बेटे के साथ घटना स्थल एसीपी आफिस पहुंची। यहां पर वह शव देखकर चीत्कार कर उठीं। पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। पत्नी का आरोप है कि दरोगा से 24 घंटे काम लिया जाता था। जिसकी वजह से वह घर भी नहीं जा पाते थे। डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई थी उनके पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंच चुके हैं। देर रात से सुबह तक बारिश गाजियाबाद में शनिवार रात 3 बजे से रुक रुककर बारिश हो रही है। 4 दिन में एनसीआर में दूसरी बार मौसम बदला है। बुधवार रात तूफान व बारिश से मौसम बदला था। जिसके बाद गुरुवार को धूप खिली। अब शनिवार रात को फिर से बारिश हुई है। सुबह भी हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में एनसीआर में 10 मिमी बारिश होने का अनुमान जताया है। आज भी आंधी व बारिश का अलर्ट बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज रविवार सुबह तापमान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तापमान 37 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। दोपहर तक हवा की गति सामान्य रहेगी। लेकिन उसके बाद तेज हवाएं चलने का अनुमान है। शाम को आंधी व बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ———— यह खबर भी पढ़िए विराट कोहली ने अनुष्का के साथ रामलला के दर्शन किए:लखनऊ से अचानक कार से अयोध्या पहुंचे; हनुमानगढ़ी में भी पूजन किया विराट कोहली पहली बार पत्नी अनुष्का के साथ अचानक कार से अयोध्या पहुंचे। रविवार सुबह 7 बजे दोनों ने रामलला के दर्शन किए। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। राम दरबार और पूरे मंदिर को देखा। पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया। फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अयोध्या यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से बनाई रखी। पूरी खबर पढ़िए गाजियाबाद में रविवार तड़के भयंकर आंधी और भारी बारिश के चलते एसीपी ऑफिस की छत गिर गई। जिससे ऑफिस के अंदर सो रहे इटावा निवासी सब-इंस्पेक्टर की मलबे में दबकर मौत हो गई। सुबह बारिश रुकने के बाद जब अन्य पुलिस कर्मी ऑफिस पहुंचे तब इस घटना का पता चला। पुलिसकर्मियों ने मलबे में दबे वीरेंद्र कुमार मिश्रा मुश्किल से बाहर निकाला और नाईपुरा स्थित संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक एसआई के परिजनों और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को जानकारी दी गई। ACP अंकुर विहार का यह आफिस लोनी इलाके में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर स्थित इंद्रा पुरी में स्थित है। देखिए तीन तस्वीरें इटावा के ग्राम व पोस्ट चित्तभवन थाना एकदिल निवासी दरोगा वीरेंद्र मिश्रा परिवार के साथ दिल्ली में रहते थे। वह वर्तमान में एसीपी अंकुर विहार के रीडर थे। शनिवार रात वह ड्यूटी पर थे और वहीं ऑफिस में ही रुके थे। देर रात अपना काम निपटाने के बाद वहीं सो गए थे। रात करीब 2:30 बजे तेज बारिश के चलते ऑफिस के कमरे की छत उनके ऊपर गिर गई। छत गिरने से वीरेंद्र कुमार मिश्रा मलबे में दब गए। सुबह पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग जब एसीपी ऑफिस पहुंचे तो वीरेंद्र कुमार को मलबे से निकला और अस्पताल में भर्ती कराया गया। पत्नी बोली- 24 घंटे काम कराया जाता था सूचना पर दिल्ली में रह रही पत्नी बेटे के साथ घटना स्थल एसीपी आफिस पहुंची। यहां पर वह शव देखकर चीत्कार कर उठीं। पुलिस कर्मियों ने उन्हें संभाला। पत्नी का आरोप है कि दरोगा से 24 घंटे काम लिया जाता था। जिसकी वजह से वह घर भी नहीं जा पाते थे। डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि परिवार को सूचना दे दी गई थी उनके पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंच चुके हैं। देर रात से सुबह तक बारिश गाजियाबाद में शनिवार रात 3 बजे से रुक रुककर बारिश हो रही है। 4 दिन में एनसीआर में दूसरी बार मौसम बदला है। बुधवार रात तूफान व बारिश से मौसम बदला था। जिसके बाद गुरुवार को धूप खिली। अब शनिवार रात को फिर से बारिश हुई है। सुबह भी हल्की बारिश होती रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में एनसीआर में 10 मिमी बारिश होने का अनुमान जताया है। आज भी आंधी व बारिश का अलर्ट बारिश से भीषण गर्मी से राहत मिली है। आज रविवार सुबह तापमान तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दिन में तापमान 37 डिग्री पहुंचने का पूर्वानुमान है। दोपहर तक हवा की गति सामान्य रहेगी। लेकिन उसके बाद तेज हवाएं चलने का अनुमान है। शाम को आंधी व बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। ———— यह खबर भी पढ़िए विराट कोहली ने अनुष्का के साथ रामलला के दर्शन किए:लखनऊ से अचानक कार से अयोध्या पहुंचे; हनुमानगढ़ी में भी पूजन किया विराट कोहली पहली बार पत्नी अनुष्का के साथ अचानक कार से अयोध्या पहुंचे। रविवार सुबह 7 बजे दोनों ने रामलला के दर्शन किए। करीब आधे घंटे तक मंदिर परिसर में रहे। राम दरबार और पूरे मंदिर को देखा। पुजारियों से राम मंदिर की मूर्तियों और नक्काशी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद विराट और अनुष्का हनुमानगढ़ी पहुंचे। 20 मिनट तक दर्शन-पूजन किया। फिर लखनऊ के लिए रवाना हो गए। अयोध्या यात्रा के दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से बनाई रखी। पूरी खबर पढ़िए   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर