गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री के घर पहुंची राजस्थान की उपमुख्यमंत्री:पिता के निधन पर शोक जताने पहुंच रहे हैं भाजपा नेता, MP सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री के घर पहुंची राजस्थान की उपमुख्यमंत्री:पिता के निधन पर शोक जताने पहुंच रहे हैं भाजपा नेता, MP सीएम ने भी दी श्रद्धांजलि

गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह यादव के निधन पर शोक जताने के लिए देशभर से भाजपा नेता उनके जमालपुर स्थित घर पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सुबह पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दोपहर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार भी पहुंचीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जमालपुरा पहुंच सकते हैं, क्योंकि वे दोपहर में गुरुग्राम में रहेंगे। उनके अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग भूपेंद्र यादव के घर पहुंच रहे हैं। गुरुग्राम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पिता कदम सिंह यादव के निधन पर शोक जताने के लिए देशभर से भाजपा नेता उनके जमालपुर स्थित घर पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सुबह पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। दोपहर में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमार भी पहुंचीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। शाम को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी जमालपुरा पहुंच सकते हैं, क्योंकि वे दोपहर में गुरुग्राम में रहेंगे। उनके अलावा बड़ी संख्या में राजनीतिक लोग भूपेंद्र यादव के घर पहुंच रहे हैं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर