गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों और बड़े चेहरों को यहां पहले ही मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पक्ष में रोड शो किया है, जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए गुरुग्राम में सभा की। गुरुवार को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करेंगे। भाजपा नेताओं ने लगातार तीसरी बार अपना मेयर बनाने का दावा किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आ सकती है प्रचार करने भाजपा के स्थानीय नेताओं ने नगर निगम चुनाव में दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रचार के लिए आने का आग्रह किया है। वे वैश्य समुदाय से आती हैं और मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। गुरुग्राम में वैश्य समुदाय का बड़ा तबका है और माना जाता है जिस तरफ वैश्य और पंजाबी समुदाय का झुकाव होता है, जीत उसकी तय मानी जाती है। हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री के आगमन का अभी शेड्यूल नहीं बना है। सभी का मानेसर पर ज्यादा जोर मानेसर के नगर निगम बनने के बाद पहले चुनाव में ही त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से चारों प्रत्याशी करोड़पति हैं और भाजपा के सुंदरलाल यादव और कांग्रेस के नीरज यादव को निर्दलीय महिला प्रत्याशी डा. इंद्रजीत कड़ी टक्कर दे रही हैं। तीनों ही प्रत्याशी अहीर समुदाय से आते हैं और अहीरों की यहां संख्या सबसे ज्यादा है। तीनों प्रत्याशी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी यहां चुनावी रैली कर चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता कर रहे प्रचार भाजपा ने मंत्री और सभी बड़े नेताओं को शहरी निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राव नरबीर सिंह, आरती राव, गौरव गौतम समेत बड़े नेता जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों को शहरी निकाय चुनाव जिताने का लक्ष्य सौंपा गया है। गुरुग्राम में नगर निगम चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों और बड़े चेहरों को यहां पहले ही मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भाजपा प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा के पक्ष में रोड शो किया है, जबकि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए गुरुग्राम में सभा की। गुरुवार को भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर गुरुग्राम और मानेसर नगर निगम प्रत्याशियों के समर्थन में अलग-अलग जगहों पर जनसभाएं करेंगे। भाजपा नेताओं ने लगातार तीसरी बार अपना मेयर बनाने का दावा किया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आ सकती है प्रचार करने भाजपा के स्थानीय नेताओं ने नगर निगम चुनाव में दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को प्रचार के लिए आने का आग्रह किया है। वे वैश्य समुदाय से आती हैं और मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। गुरुग्राम में वैश्य समुदाय का बड़ा तबका है और माना जाता है जिस तरफ वैश्य और पंजाबी समुदाय का झुकाव होता है, जीत उसकी तय मानी जाती है। हालांकि दिल्ली की मुख्यमंत्री के आगमन का अभी शेड्यूल नहीं बना है। सभी का मानेसर पर ज्यादा जोर मानेसर के नगर निगम बनने के बाद पहले चुनाव में ही त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। यहां से चारों प्रत्याशी करोड़पति हैं और भाजपा के सुंदरलाल यादव और कांग्रेस के नीरज यादव को निर्दलीय महिला प्रत्याशी डा. इंद्रजीत कड़ी टक्कर दे रही हैं। तीनों ही प्रत्याशी अहीर समुदाय से आते हैं और अहीरों की यहां संख्या सबसे ज्यादा है। तीनों प्रत्याशी जीत के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी यहां चुनावी रैली कर चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेता कर रहे प्रचार भाजपा ने मंत्री और सभी बड़े नेताओं को शहरी निकाय चुनाव में उम्मीदवारों को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें मुख्यमंत्री के अलावा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, राव नरबीर सिंह, आरती राव, गौरव गौतम समेत बड़े नेता जनसभाएं कर रहे हैं। कांग्रेस की तरफ से भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व मंत्रियों, पार्टी पदाधिकारियों को शहरी निकाय चुनाव जिताने का लक्ष्य सौंपा गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
