गुरुग्राम में पत्नी और प्रेमी ने तानी पिस्टल:पति को मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी, 2 साल पहले की थी लव मैरिज

गुरुग्राम में पत्नी और प्रेमी ने तानी पिस्टल:पति को मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी, 2 साल पहले की थी लव मैरिज

गुरुग्राम में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके रास्ते में आने पर मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी भी है। प्रेमी ने उस पर पिस्तौल तान दी और धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। मामला बसई एन्क्लेव का है। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत देकर पत्नी और उसके पति से जान का खतरा बताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। दोनों हाथों में हाथ डाले मिले पुलिस को दी शिकायत में बसई एन्क्लेव में रहने वाले मौसम ने बताया कि वह झज्जर जिले के खरमाण गांव का रहने वाला है और बसई एन्क्लेव की गली नंबर चार के एक मकान में पत्नी के साथ रहता है। उसने बताया कि वह टाटा ब्लू स्मार्ट टैक्सी चलाता है और नाइट शिफ्ट करता है। सात अप्रैल की सुबह 6 बजे अपनी ड्यूटी से घर आया तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं मिली। उसने छत पर जाकर देखा तो वह गांव के ही एक लड़के नवीन के हाथों में हाथ डालकर खड़ी थी। जब उनको टोका तो नवीन ने मेरे से लड़ाई-झगड़ा करने लगा तथा अपनी जेब से देसी पिस्तौल निकाल कर तान ली। उसे गोली मारने की धमकी देकर डराने की कोशिश की और सिर पर पिस्तौल की बट मारी। पत्नी ने पकड़ा, प्रेमी ने मारा पत्नी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और नवीन को वहां से भगाने की कोशिश करने लगी। इसी बीच उसने अपनी जान बचाने कि लिए वहां रहने वाले लोगों को आवाज लगाई और नवीन को पकड़ने की कोशिश की। दोनों लड़ते-लड़ते सीढ़ियों से गिरते उठते नीचे आ गए। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के और लोग भी आ गए, जो लड़ाई-झगडे़ में नवीन द्वारा अपने पास लिया हुआ देसी कट्टा मैंने अपने बचाव में छीन लिया। जब वह भागने लगा तो मैंने उसको देसी कट्टा फेंक कर मारा, जो गली मे गिर गया। इसके बाद उसकी पत्नी और नवीन दोनों भाग गए। जान का खतरा, प्रेमी पर पहले भी केस है मौसम ने पुलिस से गुहार लगाई है कि नवीन और पत्नी से जान का खतरा है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उसने अपना मेडिकल भी करवाया है। डर के मारे वह अपने गांव लौट गया है। उसने बताया कि नवीन पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज है और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। वह पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है। इंस्टाग्राम पर उसने उसकी पत्नी से दोस्ती की और मिलने के लिए गुरुग्राम आ गया। दाे साल पहले हुई थी लव मैरिज मौसम ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है तो उसकी पंजाब के मोगा की लड़की से बातचीत शुरू हुई थी। पहले दोनों फोन पर बात करते थे, फिर मुलाकात शुरू कर दी। उस पर विश्वास करके दो साल पहले शादी की थी। जिसका उसके घरवालों ने विरोध भी किया, लेकिन अब वह धोखा दे रही है। उनका कोई बच्चा भी नहीं है। इस बारे में जांच अधिकारी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा। गुरुग्राम में एक व्यक्ति पर उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके रास्ते में आने पर मेरठ कांड जैसा हाल करने की धमकी भी है। प्रेमी ने उस पर पिस्तौल तान दी और धमकी देते हुए दोनों फरार हो गए। मामला बसई एन्क्लेव का है। पति का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया था। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत देकर पत्नी और उसके पति से जान का खतरा बताते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। दोनों हाथों में हाथ डाले मिले पुलिस को दी शिकायत में बसई एन्क्लेव में रहने वाले मौसम ने बताया कि वह झज्जर जिले के खरमाण गांव का रहने वाला है और बसई एन्क्लेव की गली नंबर चार के एक मकान में पत्नी के साथ रहता है। उसने बताया कि वह टाटा ब्लू स्मार्ट टैक्सी चलाता है और नाइट शिफ्ट करता है। सात अप्रैल की सुबह 6 बजे अपनी ड्यूटी से घर आया तो उसकी पत्नी कमरे में नहीं मिली। उसने छत पर जाकर देखा तो वह गांव के ही एक लड़के नवीन के हाथों में हाथ डालकर खड़ी थी। जब उनको टोका तो नवीन ने मेरे से लड़ाई-झगड़ा करने लगा तथा अपनी जेब से देसी पिस्तौल निकाल कर तान ली। उसे गोली मारने की धमकी देकर डराने की कोशिश की और सिर पर पिस्तौल की बट मारी। पत्नी ने पकड़ा, प्रेमी ने मारा पत्नी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और नवीन को वहां से भगाने की कोशिश करने लगी। इसी बीच उसने अपनी जान बचाने कि लिए वहां रहने वाले लोगों को आवाज लगाई और नवीन को पकड़ने की कोशिश की। दोनों लड़ते-लड़ते सीढ़ियों से गिरते उठते नीचे आ गए। इसी बीच शोर सुनकर आसपास के और लोग भी आ गए, जो लड़ाई-झगडे़ में नवीन द्वारा अपने पास लिया हुआ देसी कट्टा मैंने अपने बचाव में छीन लिया। जब वह भागने लगा तो मैंने उसको देसी कट्टा फेंक कर मारा, जो गली मे गिर गया। इसके बाद उसकी पत्नी और नवीन दोनों भाग गए। जान का खतरा, प्रेमी पर पहले भी केस है मौसम ने पुलिस से गुहार लगाई है कि नवीन और पत्नी से जान का खतरा है। दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उसने अपना मेडिकल भी करवाया है। डर के मारे वह अपने गांव लौट गया है। उसने बताया कि नवीन पर पहले भी कई आपराधिक केस दर्ज है और फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। वह पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का है। इंस्टाग्राम पर उसने उसकी पत्नी से दोस्ती की और मिलने के लिए गुरुग्राम आ गया। दाे साल पहले हुई थी लव मैरिज मौसम ने बताया कि वह टैक्सी चलाता है तो उसकी पंजाब के मोगा की लड़की से बातचीत शुरू हुई थी। पहले दोनों फोन पर बात करते थे, फिर मुलाकात शुरू कर दी। उस पर विश्वास करके दो साल पहले शादी की थी। जिसका उसके घरवालों ने विरोध भी किया, लेकिन अब वह धोखा दे रही है। उनका कोई बच्चा भी नहीं है। इस बारे में जांच अधिकारी का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर