गुरुग्राम में पुलिस सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। धुलंडी पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें गुरुवार से ही विशेष चेकिंग अभियान चला रही हैं। शुक्रवार सुबह तक पुलिस ने 691 वाहनों की जांच की, जिनमें से 305 लोग होली पर हुड़दंग मचाते मिले। इस दौरान कुछ लोग नशे में तो कुछ बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते मिले। कई लोग तो ऐसे मिले जो रंगों में पूरी तरह भीगे हुए थे, उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। पुलिस ने इन सभी से 1.53 लाख रुपए का जुर्माना वसूला और 13 बाइक भी जब्त कीं। आज रात तक होगी चेकिंग पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि शहर में किसी भी तरह की अराजकता न होने दें और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें। शुक्रवार को भी पुलिस की टीमें सुबह 11 बजे से देर रात तक हुड़दंग मचाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की धरपकड़ करेंगी। पुलिस प्रवक्ता बोले- हादसा रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। कुछ दोपहिया वाहन ड्राइवर लापरवाही से बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाते हैं और ट्रिपल राइडिंग भी करते हैं। इन सभी प्रकार की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह विशेष चालान अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता बोले- हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें उन्होंने आमजन से अपील की है कि होली के इस पावन पर्व पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें और मोबाइल का प्रयोग करने से बचें। गुरुग्राम में पुलिस सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। धुलंडी पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें गुरुवार से ही विशेष चेकिंग अभियान चला रही हैं। शुक्रवार सुबह तक पुलिस ने 691 वाहनों की जांच की, जिनमें से 305 लोग होली पर हुड़दंग मचाते मिले। इस दौरान कुछ लोग नशे में तो कुछ बाइक पर ट्रिपल राइडिंग करते मिले। कई लोग तो ऐसे मिले जो रंगों में पूरी तरह भीगे हुए थे, उन्हें पहचानना भी मुश्किल था। पुलिस ने इन सभी से 1.53 लाख रुपए का जुर्माना वसूला और 13 बाइक भी जब्त कीं। आज रात तक होगी चेकिंग पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिए हैं कि शहर में किसी भी तरह की अराजकता न होने दें और असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटें। शुक्रवार को भी पुलिस की टीमें सुबह 11 बजे से देर रात तक हुड़दंग मचाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की धरपकड़ करेंगी। पुलिस प्रवक्ता बोले- हादसा रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य गुरुग्राम की सड़कों को सुरक्षित बनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। कुछ दोपहिया वाहन ड्राइवर लापरवाही से बिना नंबर प्लेट के बाइक चलाते हैं और ट्रिपल राइडिंग भी करते हैं। इन सभी प्रकार की गतिविधियों को रोकने के उद्देश्य से यह विशेष चालान अभियान चलाया गया। पुलिस प्रवक्ता बोले- हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें उन्होंने आमजन से अपील की है कि होली के इस पावन पर्व पर सुरक्षित तरीके से वाहन चलाएं। दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें और हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें और मोबाइल का प्रयोग करने से बचें। हरियाणा | दैनिक भास्कर
