यूपी में होली का माहौल है। शहरों में दिन में रंग खेला गया। अब होलिका दहन की तैयारी चल रही है। होलिका दहन पर सीएम योगी गोरखपुर के पांडेहाता पहुंचे। यहां सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा- कालीबाड़ी के महंत रवि किशन से अच्छा गा सकते थे। लेकिन उनकी भावनाएं आहत न हो, इसलिए गाने से मना कर दिया। सीएम की बात सुनकर रवि किशन ने अपना सिर पकड़ लिया। योगी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। वहीं वृंदावन में देवकी नंदन ठाकुर ने हाइड्रोलिक पिचकारी से होली खेली। भक्तों ने प्रियकांत जू मंदिर में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। बरेली की राम बारात में 10 हजार हुरियारों ने डांस किया। राम रथ निकाला गया। वाराणसी में BHU के प्रोफेसर रंग खेलते नजर आए। अलीगढ़ के AMU में विरोध के बावजूद होली खेली गई। NRSC क्लब में छात्रों ने होली खेलने के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। आजमगढ़ में बुढ़वा की बारात निकली। यूपी के सभी शहरों में होलिका सज चुकी है। रात 10:37 बजे के बाद जलेगी होली
काशी पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 10:37 बजे से मध्य रात्रि तक है। जबकि मिथिला पंचांग में होलिका दहन का समय रात्रि के 10:47 बजे के बाद बताया गया है। होली के रंग 14 मार्च को खेले जाएंगे। होली पर यूपी के शहरों में क्या-कुछ हो रहा है। ये जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… यूपी में होली का माहौल है। शहरों में दिन में रंग खेला गया। अब होलिका दहन की तैयारी चल रही है। होलिका दहन पर सीएम योगी गोरखपुर के पांडेहाता पहुंचे। यहां सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा- कालीबाड़ी के महंत रवि किशन से अच्छा गा सकते थे। लेकिन उनकी भावनाएं आहत न हो, इसलिए गाने से मना कर दिया। सीएम की बात सुनकर रवि किशन ने अपना सिर पकड़ लिया। योगी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। वहीं वृंदावन में देवकी नंदन ठाकुर ने हाइड्रोलिक पिचकारी से होली खेली। भक्तों ने प्रियकांत जू मंदिर में जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। बरेली की राम बारात में 10 हजार हुरियारों ने डांस किया। राम रथ निकाला गया। वाराणसी में BHU के प्रोफेसर रंग खेलते नजर आए। अलीगढ़ के AMU में विरोध के बावजूद होली खेली गई। NRSC क्लब में छात्रों ने होली खेलने के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। आजमगढ़ में बुढ़वा की बारात निकली। यूपी के सभी शहरों में होलिका सज चुकी है। रात 10:37 बजे के बाद जलेगी होली
काशी पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 10:37 बजे से मध्य रात्रि तक है। जबकि मिथिला पंचांग में होलिका दहन का समय रात्रि के 10:47 बजे के बाद बताया गया है। होली के रंग 14 मार्च को खेले जाएंगे। होली पर यूपी के शहरों में क्या-कुछ हो रहा है। ये जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
गोरखपुर में योगी ने रवि किशन की चुटकी ली:सांसद ने पकड़ लिया सिर; देवकी नंदन ने हाइड्रोलिक पिचकारी से खेली होली
