गोहाना पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा:पार्टी छोड़ने वालों पर कहा- जैसे आए थे, वैसे ही चले गए; निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेंगे

गोहाना पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा:पार्टी छोड़ने वालों पर कहा- जैसे आए थे, वैसे ही चले गए; निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेंगे

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत के गोहाना में कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं पर तंज कसा। वे एक कार्यकर्ता के घर शादी समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे थे। हुड्डा ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेता जैसे आए थे, वैसे ही चले गए। उन्होंने शहरी निकाय चुनावों को लेकर आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों में मजबूती से लड़ेगी। पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर हरियाणा की रेखा गुप्ता की नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि दिल्ली हरियाणा की है। इसलिए दिल्ली की मुख्यमंत्री हरियाणा से ही बनेंगी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनीपत के गोहाना में कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेताओं पर तंज कसा। वे एक कार्यकर्ता के घर शादी समारोह में आशीर्वाद देने पहुंचे थे। हुड्डा ने कहा कि पार्टी छोड़ने वाले नेता जैसे आए थे, वैसे ही चले गए। उन्होंने शहरी निकाय चुनावों को लेकर आत्मविश्वास जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नगर निगम और नगर परिषद के चुनावों में मजबूती से लड़ेगी। पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री पद पर हरियाणा की रेखा गुप्ता की नियुक्ति पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि दिल्ली हरियाणा की है। इसलिए दिल्ली की मुख्यमंत्री हरियाणा से ही बनेंगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर