भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना छेहर्टा की पुलिस ने घर पर गोलियां चलाने के आरोप में 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बाठ के रूप में हुई है,जबकि दो अज्ञात युवक शामिल है। यह घटना 17 जून की शाम 7 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में लखविंदर सिंह निवासी गांव चक्क कमाल खां ने बताया कि वह भैंसो का व्यापार करता है। 17 जून को शाम 7 बजे वह अपने घर मौजूद था, कि उसके भाई बलविंदर सिंह का उसे फोन आया कि उसका फोन पर बाठ नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ है। बाठ उसे फोन पर धमकी दे रहा था। उसने कहा कि उसके घर पर गोलियां चलाएगा। लखविंदर ने बताया कि उसके भाई का घर सन्नी एन्कलेव में है। थोड़े समय के बाद उसने अपने भाई को फोन करके पूछा कि वह कहा है तो उसने बताया कि वो घर पर नहीं है कहीं बाहर आया है। उसके बाद वह खुद अपने भाई बलविंदर के घर गया तो देखा कि उसके घर पर गोलियों के निशान थे। उसने शक जाहिर करते हुए कहा कि धमकी देने वाले ने ही उसके भाई के घर पर गोलियां चलाई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। भास्कर न्यूज | अमृतसर थाना छेहर्टा की पुलिस ने घर पर गोलियां चलाने के आरोप में 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान बाठ के रूप में हुई है,जबकि दो अज्ञात युवक शामिल है। यह घटना 17 जून की शाम 7 बजे की है। पुलिस को दी शिकायत में लखविंदर सिंह निवासी गांव चक्क कमाल खां ने बताया कि वह भैंसो का व्यापार करता है। 17 जून को शाम 7 बजे वह अपने घर मौजूद था, कि उसके भाई बलविंदर सिंह का उसे फोन आया कि उसका फोन पर बाठ नाम के व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ है। बाठ उसे फोन पर धमकी दे रहा था। उसने कहा कि उसके घर पर गोलियां चलाएगा। लखविंदर ने बताया कि उसके भाई का घर सन्नी एन्कलेव में है। थोड़े समय के बाद उसने अपने भाई को फोन करके पूछा कि वह कहा है तो उसने बताया कि वो घर पर नहीं है कहीं बाहर आया है। उसके बाद वह खुद अपने भाई बलविंदर के घर गया तो देखा कि उसके घर पर गोलियों के निशान थे। उसने शक जाहिर करते हुए कहा कि धमकी देने वाले ने ही उसके भाई के घर पर गोलियां चलाई है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पटियाला के श्मशान घाट में नाबालिग से रेप:प्रेमी ने दिया जहर, खुद भी सेवन कर की खुदकुशी की एक्टिंग
पटियाला के श्मशान घाट में नाबालिग से रेप:प्रेमी ने दिया जहर, खुद भी सेवन कर की खुदकुशी की एक्टिंग पटियाला में सनौर के श्मशान घाट में जहर निगलने की वजह से बेसुध हालत में मिली नाबालिग लड़की ने होश में आते ही हैरानीजनक खुलासे किए हैं। नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके प्रेमी ने शमशान घाट के अंदर उसके साथ रेप किया और उसके बाद उसे जहर दे दिया। उसे जहर देने से पहले आरोपी ने खुदकुशी थोड़ा जहर खुद पीने की एक्टिंग की थी। पुलिस ने नाबालिग लड़की स्टेटमेंट पर आरोपी युवक गुरध्यान सिंह गांव करनपुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी और नाबालिग लड़की दोनों ही अब नॉर्मल है, जिस वजह से पुलिस ने लड़की की स्टेटमेंट दर्ज की थी। बदनामी व धमकी की वजह से दबाया गया था मामला पुलिस स्टेटमेंट के अनुसार 29 जुलाई को सनौर के श्मशान घाट में लड़की व लड़का बेहोशी की हालत में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। अगले दिन लड़की ने पुलिस को बताया कि गलती से जहरीली वस्तु पी ली थी। इलाज के बाद हालत स्थिर होते ही 7 अगस्त को नाबालिग लड़की पुलिस के पास पहुंची, जिसने कहा कि बदनामी व धमकी के डर के कारण उसने सच्चाई नहीं बताई थी। पूरी तरह से स्वस्थ होने के कारण वह पुलिस के पास आई है और कहा कि 29 जुलाई को आरोपी ने उसके साथ श्मशान घाट में रेप किया था। रेप के बाद जहरीली वस्तु पिला दी थी। जांच के बाद एफआईआर रजिस्टर की है- एसएचओ थाना सनौर के एसएचओ हरमिंदर सिंह ने कहा कि केस काफी गंभीर था, जिसकी इन्वेस्टीगेशन करने के बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर रजिस्टर की है। आरोपी को अरेस्ट करने के लिए पुलिस टीम भेज दी है, जिसे किसी भी समय अरेस्ट किया जा सकता है।

बठिंडा में पेड़ से टकराई कार, पिता की मौत:बेटा-बेटी और पत्नी घायल, राजस्थान से आ रहे थे
बठिंडा में पेड़ से टकराई कार, पिता की मौत:बेटा-बेटी और पत्नी घायल, राजस्थान से आ रहे थे बठिंडा में एक कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। तलवंडी साबो सब-डिवीजन के बठिंडा रोड पर जीवन सिंह वाला गांव के पास यह हादसा हुआ। बठिंडा निवासी राजिंदर कुमार सिंगला अपने परिवार के साथ सालासर (राजस्थान) के दर्शन करके लौट रहे थे। वे रामा मंडी के रास्ते बठिंडा आ रहे थे। कार उनका बेटा संजीव कुमार सिंगला चला रहा था। अचानक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में राजिंदर कुमार सिंगला, उनकी पत्नी बीना रानी, बेटा संजीव और बेटी रीना रानी घायल हो गए। सभी घायलों को बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजिंदर कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। तलवंडी साबो थाने के एएसआई सुखमंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जालंधर में हाईटेंशन तारों की चपेट में आई महिला, मौत:कपड़े सुखाते वक्त हुआ हादसा, यूपी से बहन के पास आई थी
जालंधर में हाईटेंशन तारों की चपेट में आई महिला, मौत:कपड़े सुखाते वक्त हुआ हादसा, यूपी से बहन के पास आई थी पंजाब के जालंधर जिले के गांव संगल सोहल में स्थित वेस्ट वन कंपनी के पास प्रवासियों के क्वार्टर में रहने वाली एक महिला हाई एक्सटेंशन तारों की चपेट में आ गई। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश की रहने वाली प्रीति पत्नी प्रमोद के रूप में हुई है। जो जालंधर में अपनी बहन और जीजा से मिलने के लिए आई थी। पिछले करीब 8 दिनों से प्रीति जालंधर में ही थी। आज कपड़े धोने के बाद जब छत पर उन्हें सुखाने के लिए पहुंची तो उसे हाईटेंशन तारों से करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ये घटना सुबह करीब 11.30 बजे की है। प्रीति की बहन और जीजा कमरे में थे और वह कपड़े धो रही थी। प्रीति कपड़े सुखाने के लिए छत पर गई और कपड़े डालने लगी। इस दौरान उसके करंट का जोरदार झटका लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की 4 साल की एक बेटी है। एएसआई बोले- 11.40 पर घटना की सूचना मिली घटना स्थल पर पहुंचे पीसीआर टीम के एएसआई राजेश कुमार ने कहा- सुबह करीब 11.40 पर उन्हें सूचना दी गई कि उक्त जगह पर एक महिला की मौत हुई है। अगले 6 मिनट में वह मौके पर पहुंच गए थे और अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी थी। उन्होंने कहा- घटना वेस्ट वन कंपनी के पास बने क्वार्टरों में हुई थी। जिसके मालिक भी कुछ ही दूरी पर अपने घर में रहते हैं। मृतक महिला अपनी बड़ी बहन से मिलने के लिए करीब 8 दिन पहले ही जालंधर आई थी। एएसआई राजेश कुमार ने कहा- महिला तारों की चपेट में कैसे आई, फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रीति मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी। गरीबी के चलते वह यहां आई थी। लोग बोले- तीन बार पहले भी लोगों को लग चुका करंट आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त तारों से तीन बार पहले भी लोगों को करंट लग चुका है। मगर पहले भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का महिला की मौत के बाद से रो रो कर बुरा हाल था। परिवार ने कहा- वह इतने गरीब हैं कि शव लेकर गांव भी नहीं जा सकते है। परिवार ने गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए और प्रीति के शव को गांव भेजा जाए। जिससे उसके परिवार प्रीति को आखिरी बार देख सके। वहीं, मकान मालिक ने कहा- हमने पहले ही बताया कि उक्त तारों में करंट है।