जालंधर की भोगपुर नगर कौंसिल पर AAP का कब्जा:कांग्रेस छोड़कर आए राजकुमार बने अध्यक्ष, एक दिन पहले की थी जॉइनिंग

जालंधर की भोगपुर नगर कौंसिल पर AAP का कब्जा:कांग्रेस छोड़कर आए राजकुमार बने अध्यक्ष, एक दिन पहले की थी जॉइनिंग

जालंधर में आज भोगपुर नगर कौंसिल का प्रधान चुन लिया गया है। बीते दिनों चुनाव जीतने वाले 6 कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी। उन्हीं में एक राजकुमार को भोगपुर नगर काउंसिल का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि राजकुमार अपने पार्षद बने 4 पारिवारिक सदस्यों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। आज आम आदमी पार्टी ने राजकुमार ही भोगपुर नगर कौंसिल का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, उपाध्यक्ष के तौर पर राकेश कुमार बग्गा को चुना गया है। पंजाब AAP प्रधान अमन अरोड़ा ने जॉइन करवाई थी पार्टी पिछले कुछ दिनों से भोगपुर नगर काउंसिल को लेकर कांग्रेस के नेता प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। मगर, रविवार को कांग्रेस के 5 पार्षदों और अकाली दल के पार्षद ने पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा और जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की देखरेख में आप जॉइन कर ली थी। जिससे कांग्रेस के बहुमत के हाथ धोना पड़ा था। कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिन में से पांच पार्षदों ने पार्टी छोड़ी थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने 10 पार्षदों की वोट से अपना अध्यक्ष बना लिया। कांग्रेसियों ने बुधवार को किया था भारी हंगामा यह भी बता दें कि, तीन दिन पहले यानी बुधवार को नगर कौंसिल भोगपुर के प्रधान चुने जाने के दौरान कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने हंगामा कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आदमपुर हलके के एसडीएम जानकर प्रधान चुनने की प्रक्रिया छोड़कर वहां से चले गए हैं। विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और उनके समर्थकों ने जमकर आम आदमी पार्टी सरकार और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान नगर कौंसिल भोगपुर के पार्षदों के बीच प्रधान के चुनाव दौरान माहौल तनाव हो गया था। इस दौरान चुनाव कराने आए आदमपुर के एसडीएम और अन्य अधिकारी बिना बताए चले गए थे। इस पर कांग्रेसी गुस्सा उठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी। जालंधर में आज भोगपुर नगर कौंसिल का प्रधान चुन लिया गया है। बीते दिनों चुनाव जीतने वाले 6 कांग्रेस पार्षदों ने आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली थी। उन्हीं में एक राजकुमार को भोगपुर नगर काउंसिल का अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि राजकुमार अपने पार्षद बने 4 पारिवारिक सदस्यों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। आज आम आदमी पार्टी ने राजकुमार ही भोगपुर नगर कौंसिल का अध्यक्ष बनाया है। वहीं, उपाध्यक्ष के तौर पर राकेश कुमार बग्गा को चुना गया है। पंजाब AAP प्रधान अमन अरोड़ा ने जॉइन करवाई थी पार्टी पिछले कुछ दिनों से भोगपुर नगर काउंसिल को लेकर कांग्रेस के नेता प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगा रहे थे। मगर, रविवार को कांग्रेस के 5 पार्षदों और अकाली दल के पार्षद ने पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रधान अमन अरोड़ा और जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की देखरेख में आप जॉइन कर ली थी। जिससे कांग्रेस के बहुमत के हाथ धोना पड़ा था। कांग्रेस ने 8 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जिन में से पांच पार्षदों ने पार्टी छोड़ी थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने 10 पार्षदों की वोट से अपना अध्यक्ष बना लिया। कांग्रेसियों ने बुधवार को किया था भारी हंगामा यह भी बता दें कि, तीन दिन पहले यानी बुधवार को नगर कौंसिल भोगपुर के प्रधान चुने जाने के दौरान कांग्रेसी विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने हंगामा कर दिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि आदमपुर हलके के एसडीएम जानकर प्रधान चुनने की प्रक्रिया छोड़कर वहां से चले गए हैं। विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और उनके समर्थकों ने जमकर आम आदमी पार्टी सरकार और एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की थी। इस दौरान नगर कौंसिल भोगपुर के पार्षदों के बीच प्रधान के चुनाव दौरान माहौल तनाव हो गया था। इस दौरान चुनाव कराने आए आदमपुर के एसडीएम और अन्य अधिकारी बिना बताए चले गए थे। इस पर कांग्रेसी गुस्सा उठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की थी।   पंजाब | दैनिक भास्कर