जालंधर में दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर आ रहे स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हुई है। उनकी स्कूटी को पहले एक काले रंग की गाड़ी ने साइड मारी। इसके बाद पीछे आ रही सब्जियों से भरी महिंद्रा पिकअप उनके ऊपर से गुजर गई। पिकअप उन्हें काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गई। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पंकज निजात्म और 31 वर्षीय मोहित निवासी बस्ती के रूप में हुई है। दोनों दोस्तों कारोबारी है। एक का स्पोर्ट्स तो दूसरे का एक्सपोर्ट का कारोबार था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ऐसे हुआ था यह हादसा रात सवा दो बजे पुलिस को सूचना आई थी कटारिया अस्पताल के पास एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि, हादसे के समय दोनों युवक स्कूटी पर सवार थे। तभी एक गाड़ी ने उन्हें साइड मार दी। इसके बाद वह पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप के नीचे आ गए। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। उनके शरीर से काफी खून बह गया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गा है। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। पंकज की तीन महीने हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त अपने दो अन्य दो दोस्तों के साथ एक फ्रेंड के बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। जब वह अंबेडकर चौक से फुटबाल चौक की तरफ आ रहे थे तो शरणजीत अस्पताल के पास एक काले रंग की अज्ञात गाड़ी ने साइड मार दी। इसके बाद वह पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप के नीचे आ गए हैं। पिकअप उन्हें काफी देर तक घसीटते ले गई। उन्होंने बताया कि पंकज की तीन महीने ही शादी हुई थी। मोहित अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में जुटी हुई है। कैमरों में ब्लैक गाड़ी दिखी है, लेकिन नंबर पहचान में नहीं आ सका। जालंधर में दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाकर आ रहे स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हुई है। उनकी स्कूटी को पहले एक काले रंग की गाड़ी ने साइड मारी। इसके बाद पीछे आ रही सब्जियों से भरी महिंद्रा पिकअप उनके ऊपर से गुजर गई। पिकअप उन्हें काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गई। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय पंकज निजात्म और 31 वर्षीय मोहित निवासी बस्ती के रूप में हुई है। दोनों दोस्तों कारोबारी है। एक का स्पोर्ट्स तो दूसरे का एक्सपोर्ट का कारोबार था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। ऐसे हुआ था यह हादसा रात सवा दो बजे पुलिस को सूचना आई थी कटारिया अस्पताल के पास एक्सीडेंट हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि, हादसे के समय दोनों युवक स्कूटी पर सवार थे। तभी एक गाड़ी ने उन्हें साइड मार दी। इसके बाद वह पीछे आ रही महिंद्रा पिकअप के नीचे आ गए। हादसा इतना खतरनाक था कि दोनों दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए। उनके शरीर से काफी खून बह गया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गा है। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। पंकज की तीन महीने हुई थी शादी परिजनों ने बताया कि दोनों दोस्त अपने दो अन्य दो दोस्तों के साथ एक फ्रेंड के बर्थडे पार्टी से घर लौट रहे थे। जब वह अंबेडकर चौक से फुटबाल चौक की तरफ आ रहे थे तो शरणजीत अस्पताल के पास एक काले रंग की अज्ञात गाड़ी ने साइड मार दी। इसके बाद वह पीछे से आ रही महिंद्रा पिकअप के नीचे आ गए हैं। पिकअप उन्हें काफी देर तक घसीटते ले गई। उन्होंने बताया कि पंकज की तीन महीने ही शादी हुई थी। मोहित अपने परिजनों का इकलौता बेटा था। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में जुटी हुई है। कैमरों में ब्लैक गाड़ी दिखी है, लेकिन नंबर पहचान में नहीं आ सका। पंजाब | दैनिक भास्कर
