जालंधर में मुंबई पुलिस की छापेमारी:15 लाख कीमत क हीरे की अंगूठी चुराई, महाराष्ट्र से भागकर आया युवक काबू

जालंधर में मुंबई पुलिस की छापेमारी:15 लाख कीमत क हीरे की अंगूठी चुराई, महाराष्ट्र से भागकर आया युवक काबू

जालंधर के कस्बा गोराया में आज मुंबई पुलिस की टीम ने रेड कर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ मुंबई ले गई। ये छापेमारी गोराया के गांव अट्टा में की गई। मुंबई पुलिस के साथ जालंधर देहात पुलिस की एक पुलिस पार्टी भी साथ थी। आरोपी को पुलिस ने मुंबई में एक व्यक्ति के घर पर हुई करीब 15 लाख रुपए के गहनों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। चोरी का पता चला तो मुंबई में पुलिस को दी शिकायत पीड़ित युवराज सिंह तूर ने कहा- बीते दिनों उनकी पत्नी काफी बीमार थीं, जिसके चलते उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां अट्टा गांव का सतिंदर सिंह उर्फ ​​सत्ती उनसे मिलने आया था। सत्ती उनका पुराना जानकार था। जिसके बाद वे घर आ गए, जहां सतिंदर सिंह भी उनके साथ घर आया। सत्ती ने मौका पाकर रात के खाने के बाद पर्स में रखी हीरे की अंगूठी चुरा ली। इसका पता उन्हें सीसीटीवी देखने पर चला, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई एफआईआर गोराया के गांव अट्टा के रहने वाले आरोपी सत्ती पर को गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई थी। सत्ती के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं। गोराया थाने में भी कई लोग अपनी शिकायत लेकर आए हैं कि सतिंदर ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित के मुताबिक, हीरे की अंगूठी की कीमत 15 लाख रुपए थी। जोकि आरोपी द्वारा चोरी की गई थी। जालंधर के कस्बा गोराया में आज मुंबई पुलिस की टीम ने रेड कर एक युवक को गिरफ्तार किया और उसे अपने साथ मुंबई ले गई। ये छापेमारी गोराया के गांव अट्टा में की गई। मुंबई पुलिस के साथ जालंधर देहात पुलिस की एक पुलिस पार्टी भी साथ थी। आरोपी को पुलिस ने मुंबई में एक व्यक्ति के घर पर हुई करीब 15 लाख रुपए के गहनों की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। चोरी का पता चला तो मुंबई में पुलिस को दी शिकायत पीड़ित युवराज सिंह तूर ने कहा- बीते दिनों उनकी पत्नी काफी बीमार थीं, जिसके चलते उनका इलाज मुंबई के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां अट्टा गांव का सतिंदर सिंह उर्फ ​​सत्ती उनसे मिलने आया था। सत्ती उनका पुराना जानकार था। जिसके बाद वे घर आ गए, जहां सतिंदर सिंह भी उनके साथ घर आया। सत्ती ने मौका पाकर रात के खाने के बाद पर्स में रखी हीरे की अंगूठी चुरा ली। इसका पता उन्हें सीसीटीवी देखने पर चला, जिसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने सतिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पंजाब के विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई एफआईआर गोराया के गांव अट्टा के रहने वाले आरोपी सत्ती पर को गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई थी। सत्ती के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में पहले से ही मामले दर्ज हैं। गोराया थाने में भी कई लोग अपनी शिकायत लेकर आए हैं कि सतिंदर ने कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित के मुताबिक, हीरे की अंगूठी की कीमत 15 लाख रुपए थी। जोकि आरोपी द्वारा चोरी की गई थी।   पंजाब | दैनिक भास्कर