जालंधर में सीएनजी प्लांट के विरोध में हाईवे जाम:MLA सुखविंदर कोटली की अगुआई में प्रदर्शन, एम्बुलेंस सहित जरूरी सेवाओं दी छूट

जालंधर में सीएनजी प्लांट के विरोध में हाईवे जाम:MLA सुखविंदर कोटली की अगुआई में प्रदर्शन, एम्बुलेंस सहित जरूरी सेवाओं दी छूट

जालंधर में आज शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। लोगों ने हाईवे पर दरी बिछा दी और फिर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे सिख संगठनों ने उक्त हाईवे पर सत नाम वाहेगुरु का जाप करना शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण हाईवे पर 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लग गई। हालांकि जरूरी कामों के लिए वाहनों को निकाला जा रहा था। जिसमें एंबुलेंस और अन्य सेवाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर जम्मू हाईवे पर भोगपुर मेन बाजार के पास यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। बता दें कि आदमपुर विधायक सुखविंदर कोटली के नेतृत्व में इस हाईवे को जाम किया गया है। पहले भी हो चुका उक्त प्लांट को लेकर विवाद बता दें कि उक्त सीएनजी प्लांट को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पहले भी कई बार कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के साथ मिलकर भोगपुर निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। तब कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा था कि सीएनजी प्लांट लगने से भोगपुर के लोगों को काफी नुकसान होगा। इससे लेकर पहले भी कई बार सरकार लेवल और अधिकारी लेवल पर बातचीत हो चुकी है, मगर हल नहीं निकला। जालंधर में आज शुगर मिल में लगने वाले सीएनजी प्लांट के विरोध में कुछ लोगों ने मिलकर जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। लोगों ने हाईवे पर दरी बिछा दी और फिर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे सिख संगठनों ने उक्त हाईवे पर सत नाम वाहेगुरु का जाप करना शुरू कर दिया। हाईवे जाम होने के कारण हाईवे पर 2 किलोमीटर से ज्यादा लंबी लाइन लग गई। हालांकि जरूरी कामों के लिए वाहनों को निकाला जा रहा था। जिसमें एंबुलेंस और अन्य सेवाएं शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर जम्मू हाईवे पर भोगपुर मेन बाजार के पास यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। बता दें कि आदमपुर विधायक सुखविंदर कोटली के नेतृत्व में इस हाईवे को जाम किया गया है। पहले भी हो चुका उक्त प्लांट को लेकर विवाद बता दें कि उक्त सीएनजी प्लांट को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पहले भी कई बार कांग्रेस के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के साथ मिलकर भोगपुर निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया। तब कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली ने कहा था कि सीएनजी प्लांट लगने से भोगपुर के लोगों को काफी नुकसान होगा। इससे लेकर पहले भी कई बार सरकार लेवल और अधिकारी लेवल पर बातचीत हो चुकी है, मगर हल नहीं निकला।   पंजाब | दैनिक भास्कर