जींद में नाबालिगा से रेप:बाइक पर भगा ले गया, कई दिन तक रेप के बाद मोबाइल, चेन छीन घर के बाहर छोड़ भागा

जींद में नाबालिगा से रेप:बाइक पर भगा ले गया, कई दिन तक रेप के बाद मोबाइल, चेन छीन घर के बाहर छोड़ भागा

हरियाणा के जींद में नाबालिगा के साथ रेप का मामला सामने आया है। जींद शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में गोहाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शहर के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। 14 अप्रैल को जींद निवासी साहिल कॉलेज के बाहर आया और उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके बाद साहिल ने उसे अज्ञात स्थान पर रखा और कई दिनों तक उसके साथ रेप किया। मां ने भी दिया बेटे का साथ इस काम में साहिल की मां ने भी उसका साथ दिया। उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया गया और सपने दिखाकर उसका मोबाइल फोन, सोने की चेन ले ली। तीन दिन तक रेप के बाद आरोपी उसे घर के पास ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी बेटी ने घर आकर सारी घटना के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़, झांसा देने, मोबाइल-चेन रखने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के जींद में नाबालिगा के साथ रेप का मामला सामने आया है। जींद शहर थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को दी शिकायत में गोहाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी शहर के ही एक कॉलेज में पढ़ती है। 14 अप्रैल को जींद निवासी साहिल कॉलेज के बाहर आया और उसकी बेटी को बाइक पर बैठाकर ले गया। इसके बाद साहिल ने उसे अज्ञात स्थान पर रखा और कई दिनों तक उसके साथ रेप किया। मां ने भी दिया बेटे का साथ इस काम में साहिल की मां ने भी उसका साथ दिया। उसकी बेटी को शादी का झांसा दिया गया और सपने दिखाकर उसका मोबाइल फोन, सोने की चेन ले ली। तीन दिन तक रेप के बाद आरोपी उसे घर के पास ही छोड़कर फरार हो गया। उसकी बेटी ने घर आकर सारी घटना के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़, झांसा देने, मोबाइल-चेन रखने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर