जींद में BAMS के छात्र ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव ढाबे के पीछे खेत में पड़ा मिला है। उसके साइड में ही सल्फास की खाली डिब्बी मिली है। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत जिले के बड़ौदा का 25 वर्षीय हर्षित जींद के कंडेला के पास गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएमएस की पढ़ाई कर रहा था। वह हॉस्टल में ही रह रहा था और प्रथम वर्ष का छात्र था। कॉलेज के पास ही ढाबे के पीछे हर्षित का शव पड़ा देखा गया। पुलिस ने परिजनों को बुलाया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। मृतक के शव के पास ही जहरीली सल्फास की खाली डिब्बी मिली है। आशंका है कि हर्षित ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया है। अभी तक किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा। हर्षित की मौत कैसे हुई, इसके सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर्षित रात से ही हॉस्टल से गायब था। रात को 9 बजे साथियों ने कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। जींद में BAMS के छात्र ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव ढाबे के पीछे खेत में पड़ा मिला है। उसके साइड में ही सल्फास की खाली डिब्बी मिली है। मृतक के शव को जींद के सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है। जानकारी के अनुसार, सोनीपत जिले के बड़ौदा का 25 वर्षीय हर्षित जींद के कंडेला के पास गंगापुत्र आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएमएस की पढ़ाई कर रहा था। वह हॉस्टल में ही रह रहा था और प्रथम वर्ष का छात्र था। कॉलेज के पास ही ढाबे के पीछे हर्षित का शव पड़ा देखा गया। पुलिस ने परिजनों को बुलाया लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं है। मृतक के शव के पास ही जहरीली सल्फास की खाली डिब्बी मिली है। आशंका है कि हर्षित ने सल्फास की गोली खाकर सुसाइड किया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को बुलाया है। अभी तक किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप जाएगा। हर्षित की मौत कैसे हुई, इसके सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि हर्षित रात से ही हॉस्टल से गायब था। रात को 9 बजे साथियों ने कॉल किया, लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
