जींद में CIA को सौंपी नेहा मर्डर की जांच:पत्थर मारकर पति ने की था हत्या; दीवार पर लिखे 2 लोगों के नाम

जींद में CIA को सौंपी नेहा मर्डर की जांच:पत्थर मारकर पति ने की था हत्या; दीवार पर लिखे 2 लोगों के नाम

हरियाणा के जींद जिले में अफेयर के शक में पत्नी के सिर में पत्थर की कूंडी मार हत्या करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अमित भाटिया ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए CIA की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि जल्द से जल्द उसे पकड़ा जाए। आरोपी पत्नी की हत्या के बाद घर की दीवार पर दो लोगों के नाम लिख कर गया है और चेतावनी दी है कि अब मर्डर की इनकी बारी है। आरोपी फिर से वारदात को अंजाम न दे दे, इसलिए पुलिस पकड़ने के प्रयास में है। शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले सूरज ने अपनी पत्नी नेहा के सिर में चटनी कूटने वाली पत्थर की कूंडी के साथ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया था। जब सूरज नेहा को मार रहा था, तब उसके 4 बच्चे भी वहीं मौजूद थे। अफेयर के शक में होता था झगड़ा सूरज को शक था कि उसकी पत्नी नेहा का किसी दूसरे के साथ अफेयर है और इसके चलते उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले सूरज ने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिससे नेहा अपने मायके चली गई थी। इसके बाद सूरज ने नेहा को मारने की योजना बनाई और उसके ससुराल में फोन कर नेहा को घर भेजने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। ससुराल के लोगों ने सोचा कि सूरज सुधर जाएगा और अब झगड़ा नहीं करेगा। इसलिए शुक्रवार शाम को ही नेहा मायके से ससुराल वापस आई थी। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सूरज ने नेहा की हत्या कर दी। नेहा की बहन की शिकायत पर केस दर्ज हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी अमित भाटिया, शहर थाना एसएचओ ईश्वर सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया गया। वहीं पुलिस ने मृतका नेहा की हत्या करने पर उसकी बहन रिंकी की शिकायत पर सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी। इंदिरा कालोनी निवासी मृतका नेहा की बहन रिंकी ने बताया कि उसकी बहन शहर के सेंट मेरी स्कूल में स्वीपर के पद पर नौकरी करती थी। नेहा के चार बच्चे हैं, जिनमें बड़ी लड़की 10 वर्षीय आयशा, 8 वर्षीय टीनू, 6 वर्षीय अर्पिता, 5 वर्षीय आर्यन वहीं पढ़ाई करते है, जहां वह नौकरी करती थी। भाई से भी फोन पर बात करती तो झगड़ता था पति रिंकी ने बताया कि उसका जीजा सूरज इतना शक करता था कि अगर नेहा अपने भाई से भी फोन पर बात करती तो उस पर भी शक करता था। इसी के चलते वह अक्सर झगड़ा रखता था और मार पिटाई भी करता था। उन्होंने बताया कि सूरज ने नेहा की हत्या करने के बाद दीवार पर चाक से यह लिख दिया था कि अब सूरज और सोनू की बारी है। यह दोनों युवक नेहा के साथ स्कूल में नौकरी करते है। DSP अमित भाटिया ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सीआईए टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा के जींद जिले में अफेयर के शक में पत्नी के सिर में पत्थर की कूंडी मार हत्या करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अमित भाटिया ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए CIA की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि जल्द से जल्द उसे पकड़ा जाए। आरोपी पत्नी की हत्या के बाद घर की दीवार पर दो लोगों के नाम लिख कर गया है और चेतावनी दी है कि अब मर्डर की इनकी बारी है। आरोपी फिर से वारदात को अंजाम न दे दे, इसलिए पुलिस पकड़ने के प्रयास में है। शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद नरवाना की इंदिरा कॉलोनी में रहने वाले सूरज ने अपनी पत्नी नेहा के सिर में चटनी कूटने वाली पत्थर की कूंडी के साथ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया था। जब सूरज नेहा को मार रहा था, तब उसके 4 बच्चे भी वहीं मौजूद थे। अफेयर के शक में होता था झगड़ा सूरज को शक था कि उसकी पत्नी नेहा का किसी दूसरे के साथ अफेयर है और इसके चलते उनके बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। कुछ दिन पहले सूरज ने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिससे नेहा अपने मायके चली गई थी। इसके बाद सूरज ने नेहा को मारने की योजना बनाई और उसके ससुराल में फोन कर नेहा को घर भेजने के लिए गिड़गिड़ाने लगा। ससुराल के लोगों ने सोचा कि सूरज सुधर जाएगा और अब झगड़ा नहीं करेगा। इसलिए शुक्रवार शाम को ही नेहा मायके से ससुराल वापस आई थी। रात को दोनों के बीच झगड़ा हुआ और सूरज ने नेहा की हत्या कर दी। नेहा की बहन की शिकायत पर केस दर्ज हत्या की सूचना मिलने पर डीएसपी अमित भाटिया, शहर थाना एसएचओ ईश्वर सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्यों को जुटाया गया। वहीं पुलिस ने मृतका नेहा की हत्या करने पर उसकी बहन रिंकी की शिकायत पर सूरज के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर दी। इंदिरा कालोनी निवासी मृतका नेहा की बहन रिंकी ने बताया कि उसकी बहन शहर के सेंट मेरी स्कूल में स्वीपर के पद पर नौकरी करती थी। नेहा के चार बच्चे हैं, जिनमें बड़ी लड़की 10 वर्षीय आयशा, 8 वर्षीय टीनू, 6 वर्षीय अर्पिता, 5 वर्षीय आर्यन वहीं पढ़ाई करते है, जहां वह नौकरी करती थी। भाई से भी फोन पर बात करती तो झगड़ता था पति रिंकी ने बताया कि उसका जीजा सूरज इतना शक करता था कि अगर नेहा अपने भाई से भी फोन पर बात करती तो उस पर भी शक करता था। इसी के चलते वह अक्सर झगड़ा रखता था और मार पिटाई भी करता था। उन्होंने बताया कि सूरज ने नेहा की हत्या करने के बाद दीवार पर चाक से यह लिख दिया था कि अब सूरज और सोनू की बारी है। यह दोनों युवक नेहा के साथ स्कूल में नौकरी करते है। DSP अमित भाटिया ने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सीआईए टीम को जिम्मेदारी सौंपी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर