झांसी में एक युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वो गांव में मां को देखकर लौटा था, मगर रात को घर नहीं पहुंचा। आज सुबह उसकी लाश घर से करीब 300 मीटर दूर मिली है। पास में सिगरेट और शराब की बोतलें भी पड़ी थी। आशंका है कि किसी करीबी व्यक्ति ने पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर हत्या कर दी। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस घर पहुंची तो सास बाउंड्री फांदकर भाग गई। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा के अठौंदना पुल के पास का है। 6 साल पहले गांव छोड़ा
मृतक का नाम शशि अहिरवार (35) पुत्र रामभरोसे उर्फ भस्सी था। वह दतिया के कटेली गांव का रहने वाला था। भतीजे सूरज अहिरवार ने बताया- शशि 6 साल पहले परिवार को लेकर चला गया था। पहले वो अपने ससुराल राजापुर गांव में रहता था। अब 3 साल से अठौंदना रोड पर रामघाट के पास रह रहा था। रविवार को मां को देखने के लिए गांव आया था। शाम करीब 7:30 बजे भतीजे ने उसे घर के पास छोड़ दिया था। मगर वो रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह शव मिलने से सनसनी फैली
आज सुबह लोग घूमने निकले तो अठौंदना पुल के पास शशि का लहूलुहान शव पड़ा था। पास में शराब की बोतलें और सिगरेट पड़ी थी। आशंका है कि किसी करीबी व्यक्ति ने पहले शराब पिलाई और फिर पत्थर से कूचकर शशि की हत्या कर दी। लोगों ने 112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां से शशि का घर करीब 300 मीटर दूर था। पहले शव की पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल
पुलिस घर पहुंची और हत्या की सूचना दी। इस पर पत्नी लक्ष्मी रोने लगी। बोले बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। अब उनकी कौन देखभाल करेगा। इधर, लक्ष्मी की मां बाथरूम के बहाने घर के पीछे बाउंड्री फांदकर भाग गई। शशि की दो बेटी 15 साल की चांदनी और 11 साल की रोशनी व एक बेटा 7 साल का आहित है। पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा
शशि अहिरवार मजदूरी करता था। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। बेटी ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी थे। शराब के लिए पैसे मांगते थे और मां से झगड़ा करते थे। इसलिए मां 6 साल पहले मामा के घर आ गई थी। पिता कभी कभार भी आते थे। 6 माह बाद 3 दिन पहले घर आए और चले गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं था। परिवार की देखभाल एक हलवाई करता था। फिलहाल वो गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा- शव के आसपास सिगरेट और शराब की बोतलें मिली हैं। शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ। उसमें शशि की हत्या कर दी गई। पंचायतनामा की कार्रवाई कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें:- विराट ने पूछा- रामलला वहां तो हनुमान जी यहां क्यों?: महंत का जवाब- हनुमान जी ही अयोध्या के राजा, इसलिए वो द्वार पर रहते हैं क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। यह यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं रही। बल्कि दोनों ने अयोध्या की संस्कृति, अध्यात्म और सनातन धर्म से जुड़ी कई गहराइयों को भी जानने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर झांसी में एक युवक की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वो गांव में मां को देखकर लौटा था, मगर रात को घर नहीं पहुंचा। आज सुबह उसकी लाश घर से करीब 300 मीटर दूर मिली है। पास में सिगरेट और शराब की बोतलें भी पड़ी थी। आशंका है कि किसी करीबी व्यक्ति ने पहले उसे शराब पिलाई गई और फिर हत्या कर दी। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस घर पहुंची तो सास बाउंड्री फांदकर भाग गई। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला रक्सा के अठौंदना पुल के पास का है। 6 साल पहले गांव छोड़ा
मृतक का नाम शशि अहिरवार (35) पुत्र रामभरोसे उर्फ भस्सी था। वह दतिया के कटेली गांव का रहने वाला था। भतीजे सूरज अहिरवार ने बताया- शशि 6 साल पहले परिवार को लेकर चला गया था। पहले वो अपने ससुराल राजापुर गांव में रहता था। अब 3 साल से अठौंदना रोड पर रामघाट के पास रह रहा था। रविवार को मां को देखने के लिए गांव आया था। शाम करीब 7:30 बजे भतीजे ने उसे घर के पास छोड़ दिया था। मगर वो रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह शव मिलने से सनसनी फैली
आज सुबह लोग घूमने निकले तो अठौंदना पुल के पास शशि का लहूलुहान शव पड़ा था। पास में शराब की बोतलें और सिगरेट पड़ी थी। आशंका है कि किसी करीबी व्यक्ति ने पहले शराब पिलाई और फिर पत्थर से कूचकर शशि की हत्या कर दी। लोगों ने 112 पर सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। यहां से शशि का घर करीब 300 मीटर दूर था। पहले शव की पहचान नहीं हो पाई। सूचना पर चचेरा भाई मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल
पुलिस घर पहुंची और हत्या की सूचना दी। इस पर पत्नी लक्ष्मी रोने लगी। बोले बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। अब उनकी कौन देखभाल करेगा। इधर, लक्ष्मी की मां बाथरूम के बहाने घर के पीछे बाउंड्री फांदकर भाग गई। शशि की दो बेटी 15 साल की चांदनी और 11 साल की रोशनी व एक बेटा 7 साल का आहित है। पत्नी से अक्सर होता था झगड़ा
शशि अहिरवार मजदूरी करता था। उसका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। बेटी ने बताया कि पिता शराब पीने के आदी थे। शराब के लिए पैसे मांगते थे और मां से झगड़ा करते थे। इसलिए मां 6 साल पहले मामा के घर आ गई थी। पिता कभी कभार भी आते थे। 6 माह बाद 3 दिन पहले घर आए और चले गए थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं था। परिवार की देखभाल एक हलवाई करता था। फिलहाल वो गायब है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा- शव के आसपास सिगरेट और शराब की बोतलें मिली हैं। शराब पीने के दौरान झगड़ा हुआ। उसमें शशि की हत्या कर दी गई। पंचायतनामा की कार्रवाई कराते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ——————————————— ये खबर भी पढ़ें:- विराट ने पूछा- रामलला वहां तो हनुमान जी यहां क्यों?: महंत का जवाब- हनुमान जी ही अयोध्या के राजा, इसलिए वो द्वार पर रहते हैं क्रिकेटर विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा रविवार सुबह अयोध्या पहुंचे थे। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। यह यात्रा केवल दर्शन तक सीमित नहीं रही। बल्कि दोनों ने अयोध्या की संस्कृति, अध्यात्म और सनातन धर्म से जुड़ी कई गहराइयों को भी जानने का प्रयास किया। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
झांसी में सिर कूचकर युवक की हत्या:घर से 300 मीटर दूर मिला शव, पत्नी से होता था झगड़ा, पुलिस को देख सास बाउंड्री फांदकर भागी
