दमदमी टकसाल के जत्थेदार की नियुक्ति पर विवाद:पूर्व जत्थेदार रोडे बोले- होली-मोहल्ले के बाद निहंग जत्थेबंदियों से करेंगे बैठक, ताजपोशी रोकने की मांग

दमदमी टकसाल के जत्थेदार की नियुक्ति पर विवाद:पूर्व जत्थेदार रोडे बोले- होली-मोहल्ले के बाद निहंग जत्थेबंदियों से करेंगे बैठक, ताजपोशी रोकने की मांग

जालंधर में पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने दमदमी टकसाल केसगढ़ साहिब में नए जत्थेदार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। जसबीर सिंह रोडे ने कहा- किसी निहंग जत्थेबंदी और अन्य सिख जत्थेबंदियों से पूछे बिना नियुक्ति करना पूरी तरह से गलत है। पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि, सिखों की संस्था शिरोमणि प्रबंधक कमेटी बहुत कुर्बानियों से अस्तित्व में आई है। सुखबीर सिंह बादल को इस्तीफा देने का आदेश दिया गया था और सात सदस्यीय कमेटी के आदेशों का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान बादल की ओर से मीडिया में कई गलत बयान दिए गए। जसबीर सिंह रोडे ने आगे कहा कि, दबाव को देखते हुए एसजीपीसी प्रमुख बलजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा दे दिया। हम चाहते हैं कि कमेटी के सदस्यों के बेटे, जिन्होंने दाढ़ी कटवा ली है और शराब का सेवन करते हैं, वे नशे से मुक्त हों और अमृतधारी सिख हों। मैं खुद जत्थेदार था, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सिंह साहिब हरप्रीत सिंह को उनके पद से हटा दिया गया। रोडे ने कहा- हम फैसले के खिलाफ सिख संगठनों की बैठक बुलाएंगे जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि, हमने और हमारे समुदाय ने शिरोमणि कमेटी बनाने के लिए अपनी जान कुर्बान की है। इस पर किसी का कोई निजी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि, होली मोहल्ला के त्योहार के बाद हम सिख संगठनों की बैठक बुलाएंगे और फिर पंथ की रक्षा के लिए उनसे चर्चा करेंगे। केसगढ़ साहिब के नए जत्थेदार की ताजपोशी तय हो गई है। अगर कल ताजपोशी के दौरान कोई घटना होती है तो इसके लिए सुखबीर सिंह बादल और कमेटी के अन्य सदस्य जिम्मेदार होंगे। जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि, अगर जत्थेदार की नियुक्ति करनी होती है तो निहंग संगठनों की राय ली जाती है। लेकिन जत्थेदार की नियुक्ति करते समय किसी से ऐसी कोई राय नहीं ली जाती। यह कहां तक ​​सच है? आगे जसबीर सिंह रोडे ने कहा- कोई भी राजनीतिक दल ऐसा फैसला नहीं ले सकता जो सिख पंथ के खिलाफ हो। ऐसा करने का किसी को अधिकार नहीं है। कल की ताजपोशी के लिए अलग-अलग इस्टेट बुलाए गए हैं। जालंधर में पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने दमदमी टकसाल केसगढ़ साहिब में नए जत्थेदार की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए हैं। जसबीर सिंह रोडे ने कहा- किसी निहंग जत्थेबंदी और अन्य सिख जत्थेबंदियों से पूछे बिना नियुक्ति करना पूरी तरह से गलत है। पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि, सिखों की संस्था शिरोमणि प्रबंधक कमेटी बहुत कुर्बानियों से अस्तित्व में आई है। सुखबीर सिंह बादल को इस्तीफा देने का आदेश दिया गया था और सात सदस्यीय कमेटी के आदेशों का पालन किया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान बादल की ओर से मीडिया में कई गलत बयान दिए गए। जसबीर सिंह रोडे ने आगे कहा कि, दबाव को देखते हुए एसजीपीसी प्रमुख बलजिंदर सिंह धामी ने इस्तीफा दे दिया। हम चाहते हैं कि कमेटी के सदस्यों के बेटे, जिन्होंने दाढ़ी कटवा ली है और शराब का सेवन करते हैं, वे नशे से मुक्त हों और अमृतधारी सिख हों। मैं खुद जत्थेदार था, लेकिन ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। सिंह साहिब हरप्रीत सिंह को उनके पद से हटा दिया गया। रोडे ने कहा- हम फैसले के खिलाफ सिख संगठनों की बैठक बुलाएंगे जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि, हमने और हमारे समुदाय ने शिरोमणि कमेटी बनाने के लिए अपनी जान कुर्बान की है। इस पर किसी का कोई निजी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि, होली मोहल्ला के त्योहार के बाद हम सिख संगठनों की बैठक बुलाएंगे और फिर पंथ की रक्षा के लिए उनसे चर्चा करेंगे। केसगढ़ साहिब के नए जत्थेदार की ताजपोशी तय हो गई है। अगर कल ताजपोशी के दौरान कोई घटना होती है तो इसके लिए सुखबीर सिंह बादल और कमेटी के अन्य सदस्य जिम्मेदार होंगे। जसबीर सिंह रोडे ने कहा कि, अगर जत्थेदार की नियुक्ति करनी होती है तो निहंग संगठनों की राय ली जाती है। लेकिन जत्थेदार की नियुक्ति करते समय किसी से ऐसी कोई राय नहीं ली जाती। यह कहां तक ​​सच है? आगे जसबीर सिंह रोडे ने कहा- कोई भी राजनीतिक दल ऐसा फैसला नहीं ले सकता जो सिख पंथ के खिलाफ हो। ऐसा करने का किसी को अधिकार नहीं है। कल की ताजपोशी के लिए अलग-अलग इस्टेट बुलाए गए हैं।   पंजाब | दैनिक भास्कर